Hing Benefits: जाने हींग के अनेक आश्चर्यचकित कर देने वाले लाभ

हींग खाने में इस्तेमाल होने वाला एक काफी खुशबूदार पदार्थ है जो की सामान्य तौर पर सभी घरों में खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। यह सभी के घरों में आसानी से मिल जाता है।

क्या आप जानते है की हींग सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए नहीं इस्तेमाल होती है बल्कि इसे कई रोगों के उपचार हेतु भी इस्तेमाल किया जा सकता है। यह हर प्रकार से मनुष्य के शरीर को लाभ पहुँचाती है।

हींग को कई प्रकार के रोगो में औषधि के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। इसमें प्रकृतिक रूप से औषधीय गुण मौजूद होते है। यह शरीर में होने वाली कई तकलीफो से राहत दिलाने में सक्षम होता है।

आज हम आपको रसोई घर में पाई जाने वाली हींग के कुछ ऐसे लाभों के बारे में बताने जा रहे जिन को सुन कर आपको काफी आश्चर्य होगा की खाने का स्वाद बढ़ाने वाली हींग शारीरिक समस्याओं का समाधान करने में भी सहायक होती है।  इस लेख में पढ़े Hing Benefits.

Hing Benefits: जाने हींग किन समस्याओं से राहत दिलाने में सक्षम है

Hing Benefits

अपच की समस्या

  • प्राचीन काल से ही हींग को पेट की कई प्रकार की समस्याओं के लिए इस्तेमाल किया जाता आ रहा है।
  • हींग में पाए जाने वाले एंटी इनफ्लेमटरी, और एंटी ऑक्सीडेंट्स शरीर के लिए काफी फ़ायदेमंद साबित होते है।
  • यह दोनों गुण पेट की ख़राबी, एसिडिटी, पेट के कीड़े आदि समस्याओं से राहत दिलाने में काफी हद तक सहायक होता है।

साँस संबंधित समस्या

  • हींग का सेवन साँस संबंधित समस्याओं में भी फ़ायदेमंद साबित होता है।
  • हींग में मौजूद तत्व प्रकृतिक रूप से बलगम की समस्या को कम करके छाती के कन्जेशन को ठीक करता है।
  • यह एक काफी शक्तिशाली पदार्थ है जिसे श्वसन उत्तेजन के लिए इस्तेमाल किया जाता है।
  • इसे शहद और अदरक के साथ मिलाकर खाना चाहिए।
  • यह तरह से इसका सेवन करने से शरीर में हो रही खांसी से भी जल्द ही राहत मिलती है।
  • इसी के साथ यह ब्रोंकाइटिस की समस्या में भी मददगार साबित होता है।

बॉडी में ब्लड शुगर के लेवल को कंट्रोल करे

  • भोजन में हींग डाल कर खाने से शरीर मे हमेशा ही ब्लड शुगर का स्तर सही रहता है।
  • हींग प्राकृतिक रूप से एंटी बायोटिक होती है जो ब्लड शुगर पर अच्छा प्रभाव डालती है।
  • इन्सुलिन को छिपाने के लिए अग्नाशय की कोशिकाओं को उत्तेजित करने हेतु भी हींग इस्तेमाल किया जाता है।
  • यह बढे हुए ब्लड शुगर को कम करने में काफी हद तक सक्षम होता है।
  • इसका नियमित रूप से भोजन में सेवन करना फ़ायदेमंद होता है।

पेन रिलीफ

  • हींग शरीर में पेन रिलीफ का काम करता है।
  • हींग के सेवन मात्र से ही पीरियड्स में होने वाले दर्द से राहत मिल जाती है।
  • इस के अलावा यह माइग्रेन जैसी आदि समस्या में होने वाले दर्द से राहत दिलाने में भी काफी हद तक सक्षम होता है।
  • हींग एंटीऑक्सीडेंट्स और दर्द निवारक तत्वों से युक्त होती है जिस कारण यह इन सब दर्द से लड़ने में मददगार साबित होती है।
  • इन में से किसी भी प्रकार का दर्द होने पर एक गिलास पानी में थोडा सा हींग मिलाकर सेवन करना चाहिए यह दर्द से राहत दिलाने में सक्षम होती है।
  • दांतो के दर्द के लिए हींग को निम्बू के साथ इस्तेमाल करना चाहिए। निम्बू के रस में हींग को मिलाकर पेस्ट बनाकर इस्तेमाल करे।

कैंसर की समस्या में फ़ायदेमंद

  • हींग में काफी शक्तिशाली एंटी ऑक्सीडेंट्स होते है।
  • नियमित रूप से हींग का सेवन हानिकारक फ्री रेडिकल्स से शरीर को बचाता है।
  • साथ ही शरीर में कैंसर के सेल्स को बढ़ने से रोकता है।
  • हींग में पाए जाने वाले कैंसर विरोधी तत्व कैंसर की कोशिकाओं का विकास होने नहीं देते है।

स्किन प्रॉब्लम में फ़ायदेमंद

  • हींग में काफी ज्यादा मात्रा में एंटी इनफ्लैमोटरी गुण पाए जाते है।
  • इस वजह से इसके कई प्रकार के स्किन केयर प्रोडक्ट्स में मिलाया जाता है।
  • यह स्किन में होने वाली जलन आदि की समस्या से बचाने में काफी हद तक सक्षम होता है।
  • इसी के साथ यह त्वचा को बैक्टीरिया मुक्त बनाने का भी काम करती है।
  • त्वचा पर हींग लगाने के बाद पानी का इस्तेमाल इसके प्रभाव को ठंडा बनाता है।
  • त्वचा पर हींग का प्रभाव देखने के लिए एक ग्लास पानी में हींग मिलकर खाली पेट पीना चाहिए।
  • इसके अलावा चाहे तो बटर मिल्क (छाछ) में थोड़ी हींग मिलाकर भी पीया जा सकता है।

सरदर्द की समस्या में फायदेमंद

  • सरदर्द की समस्या होना एक काफी आम समस्या है।
  • इसके लिए Asafoetida को इस्तेमाल करना एक बहुत अच्छा ऑप्शन है।
  • इसके लिए मूंगदाल के बराबर हींग ले और उसपर नमक लगा कर चूसे।
  • इससे जल्द ही सर दर्द में राहत मिलती है।

मलेरिया के बुखार में फायदेमंद

  • हींग का इस्तेमाल मलेरिया में होने वाले बुखार से राहत दिलाने में भी काफी हद तक सक्षम है।
  • इसके लिए रोज़ाना सब्जियों में हींग डाल कर सेवन करे यह मलेरिया की बीमारी से दूर रखता है।
  • इस समस्या में ठंड लगने से बचने के लिए अदरक के रस में हींग मिला कर इसका सेवन करे, इससे कंपकपी कम हो जाती है।
  • साथ ही यह बुखार को भी ठीक करने में सक्षम होता है।

जोड़ों के दर्द के लिए

  • हींग में पाए जाने वाले तत्व जोड़ों के दर्द से भी राहत डलने में फायदेमंद होते है।
  • जोड़ो के दर्द की समस्या में Asafoetida in Hindi के साथ सेंधा नमक, और लहसुन का इस्तेमाल करे।
  • अब इन सभी को समान मात्रा में थोड़े ज्यादा सरसों के तेल में मिला लें।
  • इसके बाद तेल को अच्छी तरह उबाल लें। और अपने जोड़ों पर इस तेल की मालिश करे।

इस ऊपर दिए लेख में आज आपने जाना की हींग का सेवन करने से शरीर को किस तरह के फायदे मिलते है। और यह किन किन समस्याओं में फ़ायदेमंद होता है। हींग की खुशबु भी काफी असरकारी होती है। हींग को छोटी मोटी आम बीमारियों के उपचार हेतु इस्तेमाल किया जा सकता है। इसे इस्तेमाल करने के बाद इसके कोई साइडइफ़ेक्ट नहीं होते है।

Loading...

You may also like...