Rasmalai Recipe In Hindi

Rasmalai Recipe In Hindi

रसमलाई को घर पर बनाया जा सकता है और आप बड़े ही चाव के साथ खा भी सकते है। आईये जानते है की इसे बनाने में किन किन चीजों की जरुरत पड़ेगी।

Course Dessert
Cuisine Indian
Prep Time 20 minutes
Cook Time 40 minutes
Total Time 1 hour
Servings 3 People

Ingredients

रसमलाई बनाने के लिए आवश्यक सामग्रियां :

  • 250 Gm छेना
  • 400 Gm चीनी [2 कप]
  • 1 Lit दूध
  • 15-20 टुकड़े केसर
  • 15-16 काजू [छोटे छोटे टुकड़े काट लीजिये]
  • 10-12 बादाम [छोटे छोटे टुकड़े करे हुए]
  • 1 tbsp चिरोंजी
  • 3-4 छोटी इलायची [छिलके निकालर बारीक़ पिस लीजिये]
  • 4-5 पिस्ता [बारीक़ कटे हुए]
  • 1 tbsp गुलाब जल

Instructions

रसमलाई बनाने के लिए विधि: Easy Rasmalai Recipe

  1. रसमलाई बनाने के लिए आपको सबसे पहले छेना तैयार करना होता है। बाज़ार में भी रसमलाई बनाने के लिए छेना मिल जाता है, अगर आप चाहे तो बाज़ार से छेना ला सकते है।

  2. छेना को किसी थाली में निकालिए और हाथ से मथ मथ कर इसे बिलकुल चिकना करके नरम कर लीजिये। रसमलाई बनाने के लिए आपको छेना को बिलकुल नरम और मुलायम करना होता है। इससे ही रसमलाई स्पंजी बनती है। इस तरह छेना का बहुत ही नरम गुथा हुआ आटा जैसा बन जाता है यह छेना रसमलाई बनाने के लिये अब तैयार है।

  3. छेना की थोड़ी सी लोई तोडकर टिकिया के आकार में चपटा कर लीजिये इस ही तरह सारे गोले तोड कर उसे चपटा करके टिकिया जैसा बना कर रख लीजिये।

  4. जब तक रसमलाई के लिए चाशनी बनाकर तैयार कर लेते है। चाशनी बनाने के लिए सबसे पहले बर्तन में 350 ग्राम चीनी और 3 कप पानी लेकर मिलाइये और गैस पर रख दीजिये। गैस की आंच तेज़ ही रखनी है। चीनी पानी में पूरी तरह घुल जाय तो छेना से बने सारे गोले इस चाशनी में डालिये और 20 मिनिट तक पकने दीजिये।

  5. गैस की आंच धीमी नही करनी है। तेज़ आंच पर ही रसमलाई को बनाना रहता है जिससे गोले का आकार दोगुना हो जाता है। रसमलाई के लिये छेना के गोले पक कर तैयार हो गये है। इन्हें ठंडा होने के लिये रख दीजिये।

  6. अब रसमलाई के लिए दूध बनाकर तैयार कर लेते है। जब तक गोले को चाशनी में ही अच्छे से ठंडे होने के लिए रखे रहने दीजिये।

  7. रसमलाई के लिए दूध बनाने के लिए सबसे पहले दूध को गाढ़ा करने के लिये गैस पर रख दीजिये। दूध में उबाल आने पर थोड़ी थोड़ी देर में चमचे से चलाते रहिये। दूध में केसर के टुकड़े और कटे हुए काजू और बादाम, पिस्ता डाल दीजिये।

  8. जब दूध की मात्रा उबलकर आधी रह जाये तब गैस बंद कर दीजिये, दूध में बची हुई 50 ग्राम चीनी मिला दीजिये और इलाइची मिला दीजिये। अब दूध में गुलाब जल भी मिला दीजिये। रसमलाई के लिये दूध तैयार है।

  9. रसमलाई के बने हुए गोले चाशनी में से निकाल लीजिये और इन्हें अब दूध में डाल दीजिये जिससे सभी गोले दूध में अच्छे से डूब जाये।

  10. रसमलाई बनकर तैयार है इसे किसी प्लेट में निकाल लीजिये और बचे हुए काजू, बादाम और पिस्ता से अच्छे से सजा कर सर्व कीजिये। आप चाहे तो रसमलाई को फ्रिज में रख सकते है ठंडी रसमलाई भी खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगती है।

घर पर छेना बनाने की आसान विधि :

  1. एक किलो दूध को किसी बर्तन में डालकर उबाल लें। दूध अच्छे से उबल जाने के बाद दूध में नींबू का रस डालें और लगातार चलाते रहें, जब तक दूध अच्छे से फट न जाए। जब दूध पूरी तरह फट जाए, तब उस छेना को सूती कपड़े में रखकर साफ पानी डालकर छान लें, जिससे नींबू का खट्टापन निकल जाए।

  2. छेना से पूरा पानी निकालकर उसे एक प्लेट में रख लें और कम से कम 10 मिनट तक लगातार मसलते रहें। बाकी आपको उपरोक्त विधि से छेना के छोटे छोटे गोले करके रसमलाई को बनाना है।