लक्ष्मी प्राप्ति के सरल टोटके आजमाएं और आर्थिक तंगी को दूर भगाएं

धन की इच्छा हर मनुष्य को होती है। हर व्यक्ति चाहता है कि उसके पास बहुत सारा पैसा हो ताकि वो अपनी सारी जरूरतों को पूरा कर सके। कुछ लोग ऐसे भी होते है जिनके पास पैसा तो आता है, लेकिन जैसे ही पैसा आता है वह उससे दुगुनी स्पीड से खर्च होने लगता है। परन्तु सिर्फ इच्छा करने से धन की प्राप्ति नहीं होती है। इसके लिए काम भी करना पड़ता है। कभी कभी ऐसा भी होता है कि हम कमाते तो है उसके लिए मेहनत भी करते है, लेकिन पैसे को संचय नहीं कर पाते।

फिकर की कोई बात नहीं है, आपकी इस समस्या का हल लेकर ही हम आये है। जी हां, यहाँ हम लक्ष्मी प्राप्ति के सरल टोटके बता रहे है। जिन्हें अपनाकर यकीन मानिये आपके घर माँ लक्ष्मी की कृपा बरसेगी। तो अब टेंशन छोड़े और धन प्राप्ति के लिए इन अचूक उपायों को अपनाएं।

Dhan Prapti Ke Upay: इन्हें अपनाएं और लक्ष्मी जी की कृपा पाए

 

देहली पूजा से धन लाभ

रोज सुबह उठने के बाद मन में विश्वास कर ले कि लक्ष्मी जी आने वाली है। फिर नित्य क्रिया और स्नान के बाद घर को व्यवस्थित रूप से रखें। भगवन का पूजन करने के बाद देहली की पूजा करें। देहली के दोनों ओर सातिया बनाकर उसकी पूजा करें। सातिये के ऊपर चावल की ढेरी बनाने के बाद उस पर एक एक सुपारी पर कलावा बांध कर उसको ढेरी पर रख दे। इससे आपको धन लाभ होगा और धन की कमी नहीं हो पायेगी।

बंद किस्मत खोले ताला

सबसे पहले आप शुक्रवार के दिन दुकान से स्टील या लोहे का एक बंद ताला खरीदे। याद रखे कि उस ताले को न तो आपने खोल कर  देखा है और न ही दुकान दार ने। ताला सही है कि नहीं इसके लिए भी ताला न खोले। आपको बंद ताला खरीद कर लाना है और उस ताले को डिब्बे में रख कर शुक्रवार के दिन अपने सोने वाले बिस्तर के नीचे रखना है। फिर दूसरे दिन स्नान के बाद उस ताले को किसी देवस्थान या मंदिर में रखना है। ताले को बिना कुछ कहे और बिना पीछे देखे वापस घर में आना है। विश्वास रखे जब कोई वो ताला खोलेगा तो आपकी किस्मत का ताला भी खुल जायेगा। आपके घर में धन की बारिश होने लगेगी।

धन से बढ़ता धन

अपनी जेब में हमेशा कुछ सिक्के रखे और तिजोरी में 10 के 100 के नोट रखे तथा हमेशा सकारात्मक सोचें। अपने आप को साफ रखें और अपने घर को भी साफ रखे जिससे आपको पॉजिटिव फीलिंग आएगी। खुद को धनवान सोचना शुरू कर दे। वैसे ही रहे जैसे आप दिखना चाहते है उसी तरीके का रहन सहन भी रखे। जितना संभव हो सके तो मंदिर जाये और आपको जो मिला है उसके लिए भगवान को धन्यवाद जरूर करे और अपनी इच्छाएं भगवान के सामने रखें।

झाड़ू का रखें ख्याल

घर में झाड़ू किसी साफ और सुरक्षित जगह पर रखे। झाड़ू का स्थान ऐसी जगह पर होना चाहिए जहाँ कोई बाहर वाला उसे न देख सके। झाड़ू को कभी भी खड़ा करके न रखे। हमेशा लिटा कर रखे। ध्यान रहे झाड़ू पर न तो पैर लगना चाहिए और न उसके ऊपर से गुजरना चाहिए, अन्यथा लक्ष्मी जी आपके घर कभी टिक नहीं पाएंगी।

अन्नदान से लाभ 

हर रोज आप गाय, कौए, कुत्ते को रोटी खिलाएं। शनिवार के दिन सरसों के तेल से चुपड़ी हुई रोटी काले कुत्ते को खिलाये। इससे धन लाभ में जो बाधा आ रही होगी वो दूर हो जाएगी और भरपूर धन की प्राप्ति होगी।

3 गुरुवार में ही होगी धन की प्राप्ति

5 किलो आटा और सवा किलो गुड़ लें का मिश्रण बनाकर गुरुवार के दिन इसकी रोटियां बनाकर गाय को खिलाये।3 गुरुवार तक ऐसा करने से धन की प्राप्ति शुरू हो जाती है।

धन दिलाये काली मिर्च

काली मिर्च के 5 दाने ले जो पूरी तरह से अच्छे और साबुत हो। फिर इसे अपने सिर के ऊपर से सात बार उतार लें। इसके बाद इसे चौराहे पर जाकर चारों दिशाओ में चार दाने फेक दें और एक दाना ऊपर आसमान में फेक दे। इस बात का ध्यान रखे कि जिस समय आप ये टोटका कर रहे हो उस समय आपको कोई देखे ना। इससे अगर किसी की नजर के कारण आपकी आर्थिक स्थिति ख़राब हुई है तो वो ठीक हो जाएगी।

  1. विष्णु-लक्ष्मी पूजा के बारे में तो आप जानते ही होंगे। विष्णु ने ब्रह्मा के पुत्र भृगु की पुत्री लक्ष्मी से विवाह किया था। भगवान विष्णु सुख, शांति और समृद्धि देने वाले देव है। भगवान विष्णु की पूजा करने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती है। इसके लिए घर में विष्णु-लक्ष्मी का बड़ा-सा चित्र रखना चाहिए। साथ ही विष्णु-लक्ष्मी मंदिर में हर शुक्रवार को लाल रंग का फूल भी चढ़ाना चाहिए।
  2. माता लक्ष्मी की प्रतिमा के सामने 11 दिन तक अखंड ज्योति जलाये और फिर 11 दिन 11 कन्याओं को भोजन कराकर एक सिक्का और मेहँदी भेंट करे। ऐसा करने से जल्दी ही लक्ष्मी माता प्रसन्न होंगी।
  3. दक्षिणावर्ती शंख में जल भरकर भगवान विष्णु का अभिषेक करें ये आपको हर शुक्रवार को करना है। इससे माता लक्ष्मी प्रसन्न होती है और सदैव उनकी कृपा बनी रहती है।
  4. व्यापर में हो नुकसान से बचने के लिए एक नारियल लेकर सवा मीटर पीले वस्त्र में लपेट ले, एक जोडा जनेऊ, सवा पाव पीले मिष्ठान के साथ किसी विष्णु मंदिर में रख आये और साथ ही साथ हानि रोकने के लिए प्रार्थना भी ले, कुछ ही दिनों में व्यापार में तेजी आने लगेगी।
  5. जो व्यक्ति नहाते और पैर धोते समय पैर से पैरों को रगड कर साफ करता है या नोटों को थूक लगा कर गिनता है। उसके घर लक्ष्मी जी वास् नहीं करती है, इसलिए ऐसा करने से बचें।
  6. शुक्रवार के दिन पीले कपडे में 5 कोड़ी, थोड़ा सा केसर और चाँदी के सिक्के साथ बांध कर तिजोरी के स्थान पर रख दे। साथ ही थोड़ी हल्दी भी रख दे। कुछ ही दिनों में इसका असर दिखने लगेगा।
  7. प्रत्येक गुरुवार को पीपल के पेड़ को जल दे और केसर का तिलक माथे पर लगाए। इससे आपके पास धन की अपार प्राप्ति होगी। प्रत्येक शनिवार को पीपल से पेड़ के नीचे घी के दीपक लगाए और सुगन्धित अगरबत्ती लगाए।
  8. देवी देवताओं पर चढ़ाये गए फूल और हार के सुख जाने के बाद भी उसे घर में रखना अच्छा नहीं माना जाता है। इससे धन नष्ट होता है।
  9. घर में पवित्र नदियों का जल हमेशा रखना चाहिए, कहा जाता है कि इसे घर के ईशान कोण में रखने से अधिक लाभ होता है।
  10. परिवार के सभी सदस्यों के सिर पर से काले तिल को सात बार सिर से उतारकर फेंक दे। ऐसा करने से धन का व्यर्थ होना बंद हो जायेगा।
  11. संध्या काल के समय सोना, पढ़ना और भोजन करना निषिद्ध है। सोने से पूर्व पैरों को ठंडे पानी से धोना चाहिए, किन्तु गीले पैर सहित न सोये। इससे धन की हानि होती है।
  12. भोजन सदैव पूर्व या उत्तर की ओर मुख करके करना चाहिए। संभव हो तो रसोईघर में ही बैठकर भोजन करें इससे राहु शांत होता है। जूते पहने हुए कभी भोजन न करें।
  13. रात के समय चावल, दही और सत्तू न खाये। इससे लक्ष्मी का निरादर होता है। अतः जिन मनुष्यों को आर्थिक परेशानी हो वो रात को इनका भोजन न करे।
  14. घर में टूटे फूटे बर्तनो का उपयोग न करे इससे घर में दरिद्रता आती है।
  15. अगर आप सफेद चीजों का दान करते है, तो लक्ष्मी जी प्रसन्न होती है।
  16. 10 वर्ष से कम उम्र की कन्याओं को देवी रूप मानना चाहिए और महिलाओं का आदर करना चाहिए। इससे सुख समृद्धि में वृद्धि होती है।
  17. हिदुंओं में चावल को बहुत शुभ मानते है। अगर आप लाल रंग का बैग इस्तेमाल करती है तो उसमे अखंडित चावल और कोड़ी को कागज में रख कर बैग में रख लें, इससे धन की कभी कमी नहीं होगी।
  18. हिन्दू धर्म में नारियल पूजा में बहुत महत्पूर्ण माना जाता है। लक्ष्मी जी की पूजा में एकाक्षी (एक आंख वाला) नारियल का विशेष महत्व है। ज्यादा तर नारियल में दो बिंदु होते है। एक बिंदु वाला नारियल बहुत ही कम देखा जाता है। एकाक्षी नारियल को घर में स्थापित कर लक्ष्मी जी की पूजा करने से स्थायी संपत्ति, सुख और शांति आती है। जिस घर में पूजित नारियल हो उसे घर में सदस्यों पर तांत्रिक प्रभाव नहीं होते हैं।
  19. आपको लक्ष्मी जी की ऐसे फोटो की पूजा करनी चाहिए। जिसमें लक्ष्मी जी भगवान् विष्णु जी के साथ गरुण देव पर विराजमान हो। इस फोटो की पूजा करने से भगवान् विष्णु के साथ-साथ लक्ष्मी जी भी प्रसन्न हो जाएगी और आपके घर धन की वर्षा होगी।
  20. हर शुक्रवार को माँ लक्ष्मी को 9 शुद्ध घी के दीपक जलाये और सफ़ेद दूध की बनी मिठाई का भोग लगाए। उसके बाद वह प्रसाद अपने हाथ से पहले माँ, बहन और बेटी को खिलाये और उसके बाद आप खाये। इससे माँ लक्ष्मी का वास् हमेशा घर में रहता है।
  21. शुक्ल पक्ष के पहले बुधवार को सफेद कपडे के झंडे को पीपल के पेड़ पर लगाना चाहिए। इससे व्यवसाय में कोई परेशानी नहीं आती।
  22. धन की परिस्थितियां बनती नजर आ रही हो लेकिन धन लाभ नहीं हो रहा हो तो गोपी चन्दन की 9 डालियाँ लेकर केले के वृक्ष पर टांग दे। ध्यान रहे चन्दन को पीले धागे से ही बांधे।
  23. एक हंडिया में सवा किलो हरी साबूत मूंग की दाल और दूसरी में सवा किलो खड़े नमक की डल्लीयां भर दें। दोनों हांडियों को बुधवार के दिन घर के किसी साफ सुथरी जगह पर रख दे। कुछ ही दिनों में घर में धन आना शुरू हो जायेगा।
  24. एक लोहे के पत्र में जल लेकर उसमे थोड़ी शक्कर डालें, थोड़ा घी और दूध डाले। जल में इस चीजों को मिलाने के बाद इस जल को रोज पीपल के पेड़ पर चढ़ाये। रोज ऐसा करने से आपके घर में हमेशा माँ लक्ष्मी का वास् रहेगा।
  25. अपने घर में एक सोने का वर्गाकार सिक्का रखे और घर के हर कमरों में मोर पंख रखे। इस उपाय से घर में धन की कमी नहीं होगी।
  26. कुछ सोने के सिक्के और कुछ चाँदी के सिक्के ले और इसे लाल रंग के कपडे में बांध ले। इसे एक गहरे बर्तन में डाल दे। फिर उसमे गेहू और चावल भर दे। इस उपाय से आपको कभी धन की कमी नहीं होगी।
  27. अगर आप अपार धन-समृद्धि चाहते हैं, तो मिट्टी के घड़े को लाल रंग से रंगकर, उसके मुख पर नाड़ा यानी मौली बांधकर तथा उसमें जटायुक्त नारियल रखकर बहते हुए जल में प्रवाहित कर देंI इससे आपके घर में धन की वृद्धि होगीI
Hrelate: Expert at Hrelate.com, one of the leading website that provides Health, Beauty and Diet Tips in Hindi....
Related Post