Dhanu Rashi Name: धनु राशि वाले बच्चों के नाम उनके राशि के अनुसार

किसी व्यक्ति का नाम न केवल उस व्यक्ति की पहचान बताता है, बल्कि उसके व्यक्तित्व, स्वभाव, बर्ताव तथा उसके भविष्य की संभावनाओं पर भी प्रभाव डालता है। नाम के इन्हीं गुणों को समझते हुए हिन्दू धर्म और भारतीय संस्कृति में नामकरण संस्कार जैसी महत्वपूर्ण व्यवस्था को समाहित किया गया है।

नामकरण संस्कार हिन्दू वैदिक धर्म का एक बहुत अहम संस्कार माना जाता है। इस संस्कार के समय लोग राशियों का ख्याल रखते हैं साथ हीं जिस राशि का जातक होता है उसका नाम उसी राशि के अक्षरों पर रखा जाता है ताकि उसका भविष्य बेहतर हो।

लोग अपने बच्चों का नामाकरण करते वक़्त कोई ऐसा नाम ढूंढते जो कि नया, आधुनिक, लोकप्रिय, अलग और सुनने में भी अच्छा लगे ऐसा हो। सबसे बड़ी मुश्किल होती है राशि और ज्योतिष के पैमाने पर खरा उतरने वाला नाम खोजना ।

इसीलिए हम आज के लेख में आपको धनु राशि के बच्चों के कुछ अच्छे, आधुनिक और नए नाम बताने जा रहे हैं जो आपके बच्चे की पर्सनालिटी में चार चाँद लगा देंगे। आज के लेख में पढ़ें Dhanu Rashi Name.

Dhanu Rashi Name: जाने धनु राशि के कुछ आकर्षक और अच्छे नाम

ज्योतिष विज्ञान के अंतर्गत किसी भी व्यक्ति के अच्छे और बुरे वक़्त का पता उस व्यक्ति के राशि से ही लगाया जा सकता है। कोई व्यक्ति किस राशि का है यह निर्धारण उस व्यक्ति के जन्म के समय के चंद्रमा और नक्षत्रों की अवस्था के अनुसार किया जाता है। भारतीय ज्योतिष विज्ञान के अंदर कुल 12 राशियों के बारे में बताया गया है। इन्हीं में से एक राशि होती है धनु। अगर राशिचक्र के अनुसार देखें तो धनु राशि का स्थान नौवां आता है। इस राशि का स्वामी बृहस्पति तथा तत्व अग्नि होता है। इस राशि का चिन्ह एक धनुर्धर अश्वमानव होता है।

धनु राशि के अंतर्गत आने वाले नाम (Dhanu Rashi Name in English)
राशि के अनुसार हीं बच्चों का नामकरण करना बच्चों के भविष्य के लिए बहुत अच्छा माना जाता है ।

धनु राशि के बच्चों के लिए ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ड़ा, भे आदि अक्षरों से शुरू होने वाले नाम रखना अच्छा माना जाता है ।

आइए अब जानते हैं कुछ धनु राशि के नाम और उनके मतलब

Dhanu Rashi Boy Name: जाने धनु राशि के अनुसार लड़कों के नाम

धनु राशि के अक्षर से शुरु होने वाले लडकों के नाम निम्न हैं। जानिए धनु राशि के Hindu Baby Boy Names.

English name Hindi Name Arth
Bhimachandra भीमचन्द्र ताकत का चंद्रमा
Bhutiraj भूतिराज अस्तित्व के भगवान
Bhanurath भानुरथ एक शानदार रथ के साथ
Bhasakarna भासकर्ण चमकते कान के साथ
Bhavanikant भवानीकांत भवानी के प्रिय
Bhishma भीष्मा तीव्र, अटल
Bhutibhushan भूतिभूषण जीवित प्राणियों के बीच आभूषण
Bhuvanadip भुवनदीप धरती का दीपक
Bhagirath भगीरथ एक शानदार रथ के साथ, गंगा को धरती पर लाने वाले
Bhanudatt भानुदत्त सूर्य द्वारा दिया गया
Bhavadev भावदेव अस्तित्व के भगवान
Bhunandan भुनंदन धरती का पुत्र
Bhonesh भोनेश ब्रह्मांड के भगवान
Bhukashyap भुकश्यप पृथ्वी का कछुआ
Bhupen भुपेन विश्व का राजा
Bhogish भोगीश साँपों का भगवान
Bhairaves भैरवेश नाश के देवता
Bhimadhanva भीमधन्वन् एक भयानक धनुष के साथ
Bhasanta भासंता चमकदार
Bhagana भगना खुशी की प्रकृति में से
Bharg भार्ग पूर्ण इच्छाओं के साथ
Bhautik भौतिक चमकदार
Bhautik भौतिक चमकदार
Bhavesh भावेश सांसारिक अस्तित्व के भगवान
Dhaavak धावक दौड़ने वाला
Dheer धीर दृढ़
Dhanavat धनवत धन युक्त
Dhundhi धुंधि धुंधला
Dharmeshvar धर्मेश्वर धर्म का देवता
Dharbak धर्बक अगंभीर
Dhvan ध्वनि आवाज़
Dhauraj धौरज तीरंदाजों का राजा
Dhritadaksh द्रितादक्ष शांत और केन्द्रित मस्तिष्क वाला
Dharun धरूण सहारा देनेवाला
Dhanadhipati धनाधिपति धन के देवता
Dhumavarna धूमवर्ण धुएं के रंग का
Dhrishnu धृष्णु हिंसा करनेवाला
Phalgu फाल्गु छोटा
Phalodak फलोदक फलों का जूस
Phullendu फुल्लेन्दु पूर्णिमा का चाँद
Phalgun फाल्गुन लाल
Yoshit योषित लड़का
Yogas योगस ध्यान
Yogin योगिन जादूगर
Yogit योगित मंत्रमुग्ध
Yoshan योषण युवा

तो ये थे कुछ अलग और अच्छे Indian Baby Boy Names अगर आपके यहाँ भी कोई लड़का धनु राशि में जन्मा है तो इनमें से कोई अच्छा नाम चुन कर उसका नामाकरण करें।

Dhanu Rashi Girl Name: जाने धनु राशि के अनुसार लड़की के नाम

धनु राशि के अक्षर से शुरु होने वाले लडकों के नाम निम्न हैं। जानिए धनु राशि के Hindu Baby Girl Names

English Name Hindi Name Arth
Bhargavi भार्गवी शुक्राचार्य की बेटी
Bhoja भोजा वीरव्रता की पत्नी
Bhuvaneshi भुवनेशि पृथ्वी की देवी
Bhauma भौमा साबित की हुई
Bhishmasu भीष्मासु भीष्म की माँ
Bhavanti भवंति अभी
Bhadra भद्रा वैष्णवणा की पत्नी
Bhuti भूति भलाई
Bharu भरु जिम्मेदारियां लेने वाली
Bhomira भोमीरा सहिष्णु
Dhanya धन्‍या धार्मिक
Dhriti धृति स्थिर
Dharmini धर्मिणी धार्मिक
Dhumra धूम्रा भाप की तरह
Dhisana धिसाना भाषण
Dhatreyika धत्रेयिका समर्थक
Dhushulya धुशुल्या मृदा रंग
Dhita धिता पक्षी सदृश्य
Phalguni फाल्गुनी फाल्गुन महीने की पूर्णिमा का दिन
Phullura फुल्लुरा कृपा से भरी महिला
Phalamda फलमदा फल देने वाली
Freeya फरीया प्रिय
Yogaja योगजा ध्यान से जन्म
Yosha योषा युवा
Yoshana योषणा युवा
Yoshita योषिता पत्नी

तो ये थी कुछ अलग और अच्छे Dhanu Rashi Baby Girl Name List. अगर आपके यहाँ भी कोई लड़की धनु राशि में जन्मी है तो इनमे से कोई अच्छा नाम चुन कर उसे एक बढ़िया सा नाम दें जो आगे चलकर उसके व्यक्तित्व की निखारने में अहम् भूमिका निभाये।वास्तम में हमें अपने बच्चों का नाम कुछ इस प्रकार का चुनकर रखना चाहिए कि जिसका कुछ तात्पर्य हो या कोई अच्छा अर्थ निकलता हो, परन्तु आजकल के मॉडर्न होते समाज की देखाद्खी हम भेडचाल में चलकर अपने बच्चों के नाम कुछ अजीब सा रख देते हैं, चाहे उसका कुछ भी अर्थ ना निकलता हो। अगर आपको खुद नामकरण करने में असुविधा हो रही हो या कोई नाम निश्चित नहीं कर पा रहे हों तो गुरु, ज्योतिषी अथवा किसी संत की सहायता लेकर इस कार्य को करना चाहिए और ऐसा नाम रखना चाहिए की वो आगे चलकर अपने नाम के अनुरूप हीं कर्म करें।रामायण की कथा में आपने भी पढ़ा होगा कि भगवान् राम और उनके भाइयों का नामकरण उनके गुरु वशिष्ठ द्वारा किया गया था। श्रीमद्भागवत के अनुसार भगवान् कृष्ण तथा बलराम का नामकरण भी उनके गुरु ने किया था। इसी कारण आज भी हमें उनके दिए गए नामों को पुकारने में आनंद की अनुभूति होती है। पुराने जमाने के लोग भले ही बहुत अधिक पढ़े-लिखे नहीं होते थे लेकिन उनकी सोच में आज के लोगों से ज्यादा दूरदर्शिता होती थी और वे अपने बच्चों के नाम भगवान, ईष्टों, देवता या फिर तीर्थों के नाम से जोड़ कर रखा करते थे। हमें भी अपने बच्चों के नामकरण के समय इन सभी बातों पर ज़रूर ध्यान देना चाहिए।

You may also like...