Kumbh Rashi Name: चुने कुम्भ राशि के बच्चों के लिए शुभ नाम
अंग्रेजी के मशहूर कवि और नाटककार विलियम शेक्सपियर की मशहूर युक्ति है जिसमे वो कहते हैं की ‘नाम में क्या रखा है’ परन्तु अगर हम इस कथन को ज्योतिषीय दृष्टिकोण से देखें तो पायेंगे की ‘नाम में बहुत कुछ रखा है’।
ज्योतिष विज्ञान के अनुसार नाम का प्रभाव व्यक्ति के सम्पूर्ण जीवन और व्यक्तित्व पर उम्र भर पड़ता रहता है। इसलिए भारतीय संस्कृति में नामकरण संस्कार का चलन है जिसमे कुलगुरु या बड़े बुजुर्ग बच्चे को चुनकर अच्छे नाम देते हैं ताकि इसका प्रभाव बच्चे पर अच्छा पड़े।
भारतीय संस्कृति और हिन्दू मान्यताओं में नाम का बच्चे के राशि के शब्द से रखना अच्छा माना जाता है। हर बच्चे के जन्म के समय और दिवस के अनुसार राशि का निर्धारण होता है और इसी राशि के अंतर्गत आने वाले शब्दों पर उस बच्चे का नाम रखने से वो नाम बच्चे को एक अच्छा भविष्य प्रदान करता है ।
आज के इस लेख में हम अपने पाठकों को कुम्भ राशि के बच्चों के कुछ नाम बताने जा रहे हैं जिसका उपयोग कर के आप अपने बच्चों के भविष्य को बेहतर बनाने में पहला कदम बढ़ा सकते हैं । आज के लेख में जानेंगे Kumbh Rashi Name.
Kumbh Rashi Name: कुम्भ राशि के बच्चों के लिए अच्छे और अलग नाम

कुंभ राशि के व्यक्ति बुद्धिमान तो होते हीं है इसे साथ-साथ वे बहुत ज्यादा व्यवहार कुशल भी होते हैं। ये स्वतंत्र विचारधारा, प्रकृति प्रेमी, शीघ्र मित्रता करने वाले, सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेने वाले, साहित्य कला संगीत आदि के रसिक होते हैं। ऐसे लोग अपने सामान बुद्धिमान लोगो से हीं बातचीत करना पसंद करते हैं। इनका व्यवहार हर किसी को अपनी तरफ सम्मोहित कर लेता है।
कुंभ राशि के लड़के दुबले तथा लम्बे होते हैं। इनकी मुस्कान सुन्दर होती है जो हर किसी को अपनी ओर मोहित कर सकती है। ये खान पान और पहनावे से समझौता नहीं करते और उच्च स्तर का पसंद करते हैं। ये खुद बोलने से ज्यादा दूसरों को सुनना चाहते हैं। ऐसे लोग अपने व्यवहार में अत्यधिक ईमानदार होते हैं इसलिये लड़कियाँ अक्सर इनकी प्रशंसक बन जाती हैं। ऐसे लड़कों को कलात्मक तथा सौम्य व्यक्तित्व वाली लड़कियाँ बहुत आकर्षित करती हैं।
कुंभ राशि की लड़की अक्सर बड़ी बड़ी सुन्दर आंखों वाली तथा भूरे बालों वाली होती हैं। ये कम बोलना पसंद करती हैं और इनकी मुस्कान बेहद आकर्षक होती है। इनकी पर्सनालिटी भी अच्छी होती है पर ये आसानी से किसी को भी अपना नहीं बना पाती हैं। ऐसी लड़कियाँ कलात्मक रूचि, पेंटिग, काव्य, संगीत, नृत्य और लेखन आदि में हीं अपना ज्यादातर वक़्त व्यतीत करती हैं।
कुम्भ राशि के अंतर्गत आने वाले बच्चों के नाम के पहले अक्षर “गु, गे, गो, सा, सी, सु, से सो, सा” से आरम्भ होते हैं। कुंभ राशि का राशि चिन्ह घड़ा लिए खड़ा हुआ व्यक्ति होता है। आइये अब जानते हैं कुम्भ राशि के कुछ नाम।
कुम्भ राशि के अनुसार लड़कों के नाम
| इंग्लिश नाम | हिंदी नाम | अर्थ |
| Gyan | ज्ञान | ज्ञान, बुद्धि, विवेक |
| Gyanav | ज्ञानव | समझदार, जानकार |
| Gyanesh | ज्ञानेश | बुद्धि के देवता |
| Gururaj | गुरुरज | गुरु के गुरु |
| Gurudatt | गुरुदत्त | गुरु का उपहार |
| Gurmeet | गुरमीत | गुरु के दोस्त |
| Gureesh | गुरीश | भगवान शंकर |
| Gunjan | गुंजन | मधुमक्खी की गूँज |
| Gritik | ग्रितिक | पर्वत |
| Granthik | ग्रंतिक | ज्योतिष |
| Grahish | ग्रहिश | ग्रहों के देवता |
| Grahil | ग्रहिल | भगवान कृष्ण |
| Gowtham | गोवठम | भगवान बुद्ध |
| Gautheesh | गौतीश | बुद्धिमत्ता |
| Gaurav | गौरव | साहस, गरिमा |
| Gautam | गौतम | भगवान बुद्ध |
| Goswamee | गोस्वामी | गायों का स्वामी |
| Goshant | गोशंत | शान्ति के लिए रूपांतरित |
| Gorav | गोराव | गौरव, सम्मान |
| Goral | गोराल | आकर्षक |
| Gitesh | गितेश | गीता का भगवान |
| Gishi | गिशी | बंधक |
| Giri | गिरी | पर्वत |
| Gibson | गिबसन | ख़ुशी |
| Gangesh | गांगेश | गंगा के भगवान |
| Gangaj | गंगज | गंगा पुत्र |
| Gandiva | गांडीव | अर्जुन का धनुष |
| Gandhar | गंधार | खुशबू |
| Ganak | गणक | गणितज्ञ |
| Swet | स्वेत | सफ़ेद |
| Swarnim | स्वर्णिम | सोने की चमक |
| Swarnabha | स्वर्नभा | सुनहली किरण |
| Swarit | स्वरित | स्वर्ग की ओर |
| Swaran | स्वरण | सोना |
| Suyog | सुयोग | अच्छा समय |
| Suyash | सुयश | शानदार |
| Suvir | सुवीर | साहसी व्यक्ति |
| Suvidh | सुविध | मेहरबान |
| Suvel | सुवेल | सौम्य |
| Suvansh | सुवंश | अच्छा वंश |
| Suputra | सुपुत्र | बेटा |
| Suradhish | सुराधीश | भगवान इंद्र |
| Surag | सुराग | भगवान शिव |
| Suran | सुरन | अच्छी ध्वनि |
कुम्भ राशि के अनुसार लड़कियों के नाम
| इंग्लिश नाम | हिंदी नाम | अर्थ |
| Gyanada | ज्ञानदा | देवी सरस्वती |
| Gyana | ज्ञाना | देवी का नाम |
| Gurjari | गुरजरी | एक राग |
| Gurbani | गुर्बानी | सिख धर्म की प्रार्थना |
| Gunrekha | गुणरेखा | गुणों से भरी बातें |
| Gunnika | गुन्निका | माला |
| Gunjita | गुंजिता | मधुमखियों की गुंजन |
| Gunita | गुणिता | प्रभावशाली |
| Griva | ग्रीवा | गायन में निपुण गले वाली लड़की |
| Grishma | ग्रीष्मा | ग्रीष्म ऋतू |
| Grihitha | गृहीता | देवी लक्ष्मी |
| Greha | ग्रेहा | गृह |
| Grecy | ग्रेसी | पारी समान |
| Granthana | ग्रंथाना | किताब |
| Grahi | ग्राही | स्वीकार कर लेना |
| Grahati | ग्रहती | देवी लक्ष्मी |
| Gowri | गोवरी | देवी पार्वती |
| Govindi | गोविंदी | कृष्ण की भक्तिनी |
| Gautami | गौतमी | अँधेरे को दूर करने वाली |
| Gourangi | गौरांगी | भगवान कृष्ण की प्रिया |
| Goura | गौरा | सफ़ेद |
| Gyapika | ज्ञापिका | बुद्धिमान |
| Givitha | गिविता | जिन्दगी |
| Giva | गीवा | पहाड़ी |
| Gitali | गीताली | गीत संगीत की प्रेमी |
| Gishu | गीशु | चमक |
| Gisele | गिसेले | प्रतिज्ञा |
| Girika | गिरिका | पर्वत का शिखर |
| Gira | गिरा | भाषा |
| Gini | गिनी | सोना |
| Gina | गिना | स्वच्छ |
| Geshna | गेशना | गायक |
| Gehna | गहना | आभूषण |
| Syra | स्यरा | किस्मत |
| Syamala | स्यमला | धूसर |
| Swetha | स्वेता | शुद्ध |
| Swetcha | Swetcha | आज़ादी |
| Sweena | स्वीना | सिर्फ मेरा |
| Swedha | स्वेधा | सफेद |
| Swayambhi | स्वयंभी | स्वतंत्र |
| Swathika | स्वतिका | मुहूर्त |
| Swati | स्वाती | एक नक्षत्र |
| Swarni | स्वर्णी | सोना |
| Suveeta | सुवीता | समृद्धि |
| Suvani | सुवानी | अच्छी आवाज़ |
| Sutaa | सूता | बेटी |
| Sushmita | सुष्मिता | सदैव मुस्कुराना |
| Sushrita | सुश्रिता | एक अच्छी प्रतिष्ठा |
| Suryani | सुर्यानी | सूर्य की पत्नी |
| Survi | सूर्वी | सूर्य |
| Suru | सुरु | अच्छा स्वाद |
| Surina | सूरीना | समझदार |
| Sumita | सुमिता | अच्छा दोस्त |
तो ये रहे कुम्भ राशि के अंतर्गत आने वाले कुछ शुभ नाम । ये सारे नाम बड़े अच्छे और सुनने में मधुर भी लगेंगे । अगर आपके घर में कोई नया मेहमान अर्थात किसी बच्चे का आगमन होने वाला है या फिर हाल हीं में को बच्चा हुआ है और वो कुम्भ राशि का है तो उसका नाम इस आर्टिकल में बताये गए नामों में से चुन कर रखें । इस आर्टिकल में एक से एक अलग और नए नाम बताये गए हैं जो अभी तक ज्यादा इस्तेमाल भी नहीं किये गए हैं ऐसे में यहाँ से अपने बच्चे को नाम देकर आप उनका व्यक्तित्व निखार सकते हैं और राशि के अंतर्गत नाम रखने के फायदे तो आपके बच्चे को मिलेंगे हीं । तो सोचना क्या अभी चुने अपने बच्चों के लिए एक नाम जो उसे पूरी जिंदगी के लिए पहचान देगा ।
