Vastu Tips to Get Rid of Nightmares: डरावने सपनों से बचने के लिए वास्तु उपाय

हर इंसान की ज़िंदगी में आजकल बहुत ही परेशानियां भरी हुई है। सभी इंसान किसी न किसी परेशानी में है। कुछ इंसान अपनी परेशानियां से लड़ने की हिम्मत रखते है तो कुछ परेशानियों से हार मान लेते है।

मनुष्य के जीवन में परेशानियां तो होगी ही जिसके चलते उसके मन में नकारात्मक सोच घर कर लेती है।

जीवन की परेशानियों के कारण या फिर आसपास की नकारात्मक ऊर्जा के चलते कई लोग ठीक से नींद भी नहीं ले पाते है। आधी रात को वे डरवाने सपने देखकर उठने लगते है।

जिसके चलते कई लोगो को खासकर बच्चों को तो सोने में भी डर लगने लगता है। लेकिन अच्छी नींद होना स्वास्थ्य के लिए बेहद ज़रुरी है, इसलिए आज के लेख में हम आपको Vastu Tips to Get Rid of Nightmares बता रहे है।

Vastu Tips to Get Rid of Nightmares: अच्छी नींद आने में मदद करे

01: रात को सोने में डर लगाना और भय के कारण नींद टूट जाती है। तो इसके लिए आपको अपने तकिए के नीचे 5-6 इलाइची को एक कपड़े में बांध कर रखना चाहिए।

02: तांबे के बर्तन का लौटा या जग में पानी भरकर अपने बिस्तर के पास रख ले और सुबह उठकर इस बर्तन का जल किसी भी पौधे में डाल दे।

03: वास्तु शास्त्र के अनुसार रात को सोने में डर लगता है तो इसके लिए आपको अपने तकिए के नीचे चाकू, कैची, नेलकटर और काटा इन सब में जो भी हो उसको रख सकते है। ऐसा करने से आपको डर नहीं लगेगा।

04: कागज़ या फिर कपड़े में थोड़े से पीले चावल को बाँधकर अपने तकिए के नीचे रखने से आपको बुरे सपनों का डर है सतात है।

05: महिलाओ को अपने बाल बाँधकर सोना चाहिए। बाल खुले रहने से भी बुरे सपने आते है।

06: गंदे और अव्यवस्थित बिस्तर पर सोने भी से बुरे सपने आते है एवं डर लगता है। सोने से पहले आपको अपने बिस्तर को ठीक से साफ़ एवं व्यवस्थित करके सोना चाहिए।

07: पलंग के आसपास अौर नीचे रखे हुए जूते चप्पल भी डर अौर बुरे सपनों का कारण होता है।

08: जिस चादर पर डार्क या हिंसक जानवरों का प्रिंट हो उसका प्रयोग बिलकुल भी नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से आपको बुरे सपने या फिर डर का सामना करना पड़ता है।

09: फटी हुई चादर का भी इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। यह भी वास्तु शास्त्र के मुताबिक बहुत ही गलत है।

10: कई बार हमारे सपनों में बच्चे, भटकती आत्माए, जंगली जानवर, अंधेरे रास्ते या फिर किसी भी प्रकार के संकट को देख लेने से हमारी नींद अचानक से खुल जाती है। और हम लोग पसीने पसीने या फिर डर जाते है। तो ऐसे में सोने से पहले प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करके ही सोना चाहिए। ऐसा करने से आपको बुरे सपने नहीं आएँगे एवं डर भी नहीं लगेगा।

12: रात में किसी भी तरह का डर लगता है। तो सोने से पहले आपको अपने सिरहाने के नीचे पीपल के पेड़ की जड़ या फिर टहनी का एक छोटा सा टुकड़ा रखना चाहिए।

13: कई बार आपको अपने सपनों में नदी, झरना या पानी दिखाई देता है। तो यह सब पितृ दोष के कारण होते है। इन सब से निजात पाने के लिए आपको अमावस्या के दिन सफ़ेद चावल, शक्कर और घी इन सब चीज़ को मिलाकर पीपल के पेड़ पर सूर्यास्त के बाद चढ़ाने से आराम मिलता है।

14: कई बार घर में नेगेटिव एनर्जी अधिक होने से बुरे सपने एवं डर सताने लगता है। इसलिए घर से नेगेटिव एनर्जी को खत्म करना बहुत ही जरूरी होता है। घर में प्रतिदिन सुबह सेंधा नमक को पानी में मिलकर घर में पौंछा लगाना चाहिए। ऐसा करने से घर में नेगेटिव एनर्जी से आराम मिलेगा।

15: इस उपाय के अलावा घर में सूर्यअस्त के समय धूप और गूगल को जलाने से भी नेगेटिव एनर्जी घर से बाहर निकलती है।

Hrelate: Expert at Hrelate.com, one of the leading website that provides Health, Beauty and Diet Tips in Hindi....
Related Post