Arabic Food Recipes

Arabic Food Recipes

आमतौर पर लोग अरेबिक फ़ूड का नाम सुनते हीं मसालेदार और चटपटे रेसिपीज की बात करने लगते हैं, पर अरेबिक स्वीट डिश भी अच्छे होते हैं। आइये उन्ही में से एक आज बनाना सीखते हैं।

Course Dessert, Main Course, Snack
Cuisine Arabic
Prep Time 20 minutes
Cook Time 40 minutes
Total Time 1 hour
Servings 6 People

Ingredients

स्वीट दोघ(Dough) बॉल्स – अल लुगाईमत (Al Lugaimat) बनाने की सामग्री

  • 1 tbsp यीस्ट
  • चीनी [स्वादानुसार]
  • 2 कप सादा आटा [280 ग्राम्स]
  • 2 tbsp मक्के का आटा
  • 3 tbsp फुल क्रीम दूध पाउडर
  • नमक [स्वादानुसार]
  • कप पानी
  • 2 कप तेल [तलने के लिए]
  • 2 कप शक्कर की चाशनी [शुगर सिरप]

जैजिकी डीप बनाने की सामग्री

  • हंग कर्ड [पानी निकला हुआ दही]
  • लहसुन आवश्यकतानुसार
  • कुकुम्बर आवश्यकतानुसार
  • निम्बू का रस आवश्यकतानुसार
  • मिंट लीव्स आवश्यकतानुसार
  • ओलिव आयल आवश्यकतानुसार
  • सुखी मिंट लीव्स आवश्यकतानुसार

मौतेबेल डीप बनाने की सामग्री

  • हंग कर्ड [पानी निकला हुआ दही]
  • 1 निम्बू का रस आवश्यकतानुसार
  • नमक [स्वादानुसार]
  • ओलिव आयल आवश्यकतानुसार
  • तीली का सॉस [तहिनी]
  • बैंगन
  • हरी मिर्च आवश्यकतानुसार
  • तुलसी के पत्ते आवश्यकतानुसार

सऊदी राइस विथ लैम्ब और आलू (Saudi rice with Lamb and Potato) बनाने की सामग्री

  • 2 कप तेल [तलने के लिए]
  • 2 सामान्य आकर के आलू [दोनों को छोटे चौकोर आकर में काट ले]
  • 1 प्याज [बारीक़ कटा हुआ]
  • 2 लौंग [पिसी हुई]
  • 2 लहसुन [पिसी हुई]
  • 250 Gm मिंस्ड लैम्ब [मेमने का कीमा]
  • 2 सूखे हुए निम्बू [आधा काट ले]
  • ¼ tbsp जीरा [पिसा हुआ]
  • ¼ tbsp दालचीनी [पिसी हुई]
  • ¼ tbsp इलायची [पिसी हुई]
  • ¼ tbsp काली मिर्च [पिसी हुई]
  • ¼ tbsp केसर
  • 2 चिकन [bouillon क्युबेस]
  • 1 tbsp टमाटर [पेस्ट]
  • कप पानी
  • कप चावल [धुले हुए और भीगे हुए]

Instructions

स्वीट दोघ(Dough) बॉल्स – अल लुगाईमत (Al Lugaimat) बनाने की विधि

  1. एक पात्र ले उसमे यीस्ट एक साथ बहुत ही कम मात्रा में चीनी मिलाये।

  2. अब उसमे आधा कप पानी डाल दे और मिलाये।

  3. एक दूसरा पात्र ले फिर उसमे सादा आटा और मक्के का आटा मिला दे।

  4. फिर उसमे दूध पाउडर डाले और साथ ही एक चुटकी नमक डाले।

  5. अब यीस्ट वाला मिश्रण इसमें डाले और जरूरत अनुसार पानी मिला कर इसे गूंदे, इसे ज्यादा गिला न होने दे।

  6. इसका नरम लोई बना कर करीब 1½ घंटे के लिए रख दे।

  7. अब उस तैयार आटे की लोई के छोटे छोटे बॉल्स बना ले।

  8. एक कढ़ाई में तेल ले और उसे अच्छे से गर्म कर ले।

  9. अब इस तेल में उन बॉल्स को तले, ब्राउन होने तक तले। इसमें लगभग 6-8 मिनट लगेंगे।

  10. अब इन तली हुयी बॉल्स को शक्कर की चाशनी में डाल कर निकाल ले और सबको परोसे।

जैजिकी डीप बनाने की विधि

  1. अपने मिक्सर में थोड़ा दही डाले।

  2. बड़े टुकड़ो में काट कर कुकुम्बर डाले।

  3. अब थोड़ा सा ओलिव आयल डाले और साथ ही इसमें निम्बू का रस भी डाल दे।

  4. अब इसमें थोड़ा सा लहसुन और मिंट लीव्स डाल दे।

  5. स्वादानुसार नमक डाल कर इसे अच्छे से पीस ले।

  6. पीसने के बाद इसे बाउल में निकाल ले।

  7. फिर इसे ढक कर थोड़ी देर के लिए फ्रिज में रख दे।

मौतेबेल डीप बनाने की विधि

  1. पहले अपने ओवन को 200 डिग्री पर गरम कर लीजिये।

  2. फिर बैंगन को 30 मिनट तक पकाये।

  3. मिक्सर में लहसुन और तुलसी के पत्ते डाले।

  4. हरी मिर्च भी डाले और उसका पेस्ट बना ले।

  5. अब पके हुए बैंगन को मैश कर के उसमे इस पेस्ट को मिलाये।

  6. अब इस मिश्रण में नमक, तीली का सॉस और निम्बू का रस डाल कर अच्छी तरह मिलाये।

  7. अब आपकी डीप तैयार हो गयी है।

सऊदी राइस विथ लैम्ब और आलू (Saudi rice with Lamb and Potato) बनाने की विधि

  1. एक पैन में 3 टेबलस्पून तेल गरम करे और तेल ग्रम होने बाद उसमे आलू तले।

  2. ब्राउन होने तक आलू तले उसके बाद उसे अलग निकाल ले ।

  3. अब जो तेल पैन में बच गया है उसमे प्याज थोड़े ब्राउन होने तक तले, इसमें लगभग 3-4 मिनट लगेंगे।

  4. फिर उसमे लहसुन मिलाये और 1 मिनट तक और पकाये।

  5. अब उसमे मिंस्ड लैम्ब मिलाये और 5 मिनट तक और पकाये जब तक उसका कलर थोड़ा ब्राउन न हो जाये ।

  6. अब उसमे सूखे निम्बू, बाकि सभी मसाले, चिकन bouillon क्युबेस और टमाटर पेस्ट डाल कर मिलाये।

  7. एक मिनट के बाद थोड़ा पानी डाल कर उबाले।

  8. उबलने एक बाद उसमे चावल और आलु डाले, उसे बीच-बीच में हिलाये।

  9. अब उसे 20-25 मिनट तक धीमी आंच में पकने दें ।

  10. जब चावल पूरी तरह पक जाये तो फिर इसे गरमा गरम परोसिये।

Recipe Notes

अरेबिक खाना अब बाहर से मंगवाने की जरूरत नहीं है। इन रेसिपीज को पढ़कर आप घर पर ही स्वादिष्ट अरेबिक फ़ूड बना कर उसके मज़े ले सकते है। अगर आपको भी अरेबिक खाना पसंद है तो देर ना करिए ऊपर बताई गई अरेबिक रेसिपीज को पढ़िए और अपने हाथो से अपने परिवार के लिए अरेबिक खाना बनाइये ।