घर पर मफिन्स बनाने का फायदा यह है की आप जब चाहे इसे बना सकते है और इसमें मौजूद कैलोरी की मात्रा को भी कण्ट्रोल कर सकते है| ताजा बेक किये हुए कप केक खाने में ज्यादा अच्छे लगते हैं। और चिंता मत करिए हम आपको इसे बनाने की केवल आसन विधियों के बारे में ही बताएँगे|
संतरे के छिलके और बीजे हटाकर सिर्फ उसका पल्प निकालकर रख ले|
अब संतरे के पल्प याने गूदे को और संतरे के रस के साथ मिलाकर फ़ूड प्रोसेसर से पीस ले|
एक बाउल ले उसमे अंडा, चीनी और मक्खन डाल कर अच्छी तरह से फेट ले|
एक और बाउल ले और उसमे मैदा, बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा डाल कर मिलाये|
फिर मैदे वाले मिश्रण को अंडे वाले मिश्रण में डाल कर अच्छी तरह मिलाये| उसके बाद संतरे का पल्प डाल कर मिश्रण को अच्छे तरह मिला ले|
अब इस मिश्रण को मफिन्स कप में 3/4 भाग बर लीजिये| फिर इन कप को ट्रे में सजाकर ओवन में रख दे|
ओवन को 180 डि . से पर 20 मिनट बेक कीजिये| इसके बाद टूथपिक की मदद से चेक करे|
अगर कच्चे लगते हो तो 1-2 मिनट और बेक कर लें।
यदि कप केक बन गये है तो 20 मिनट तक ठंडा होने दीजिये|
आपके स्वादिष्ट नारंगी मफिन्स तैयार है|
सबसे पहले मैदा, कोका पाउडर और बेकिंग पाउडर को अच्छे से छान लें
इन तीनो को एक बाउल में डालकर उसी बाउल में नमक, चीनी, मक्खन, अंडे और वनीला एसेंस डालें|
सारी सामग्री को अच्छी तरह से फेंट ले|
अब इसमें गर्म पानी डालें और दोबार फेंट लें।
अब इस पेस्ट को मफिन्स कप्स में डालें और 180 डिग्री पर प्रीहीटेड अवन में 15-20 मिनट के लिए बेक कर लें।
जब बेक हो जाएं तो अवन से निकालकर ठंडा होने दें।
आपके स्वादिष्ट चॉकलेट कप केक तैयार है| यह Easy Muffin Recipe घर पर जरुर ट्राई करे|
एक बाउल लें और उसमे सेब, आटा, बेकिंग पाउडर, ऑयल और शहद को अच्छी तरह से मिला लें।
अब इसमें दूध मिलाएं। अगर मिश्रण बहुत गाढ़ा हो रहा हो तो थोड़ा दूध और मिला सकते है|
एक बाउल दूसरा बाउल ले और उसमे ब्राउन शुगर और दालचीनी मिलाएं।
सेब वाले बैटर को मफिन्स मोल्ड्स में डालकर मफिन ट्रे में रख लें।
हर मफिन्स के ऊपर दालचीनी और ब्राउन शुगर मिक्स को छिड़कें।
अपने ओवन को पहले से 180 डिग्री सेल्सियस पर प्रीहीट करके रखें।
मफिन्स ट्रे को ओवन में रखें और 12 मिनट तक बेक होने दें।
टूथपिक डालकर चेक करें कि मफिन्स अंदर से पके है या नहीं कही वो अंदर से कच्चे तो नहीं।
अगर कच्चे लगते हो तो 1-2 मिनट और बेक कर लें।
ठंडा होने पर मोल्ड से निकालें।
मैदे में बेकिंग सोडा और बेकिंग पाउडर मिला लें। इसके बाद दो बार छलनी से छान लीजिए।
अब एक बड़े बाउल में कंडेंस्ड मिल्क, मक्खन, और आम का पल्प अच्छी तरह मिला कर फेटे।
फिर इसमें इलायची पाउडर, नमक और चीनी पाउडर मिला कर मिक्स करें।
अब इस बाउल वाले मिश्रण में मैदे वाले मिश्रण को धीरे धीरे मिलाए।
मफिन के इस बेटर को थोड़ा गाढ़ा ही रखे और दूध डाल के मिक्स करे।
अब इस बेटर को मफिन्स के सांचो में डाले और ओवन को 180 डिग्री पर गर्म करे।
ध्यान रखे की साँची में बेटर आधा ही भरना है।
अब इसे कम से कम 20 मिनट के लिए ओवन में रख दें।
इसके बाद आपके मफिन्स रेडी है खाने के लिए निकाल के सर्व करे, अगर आप चाहे तो ऊपर अच्छी आइस क्रीम और चॉकलेट की आइसिंग करे।
ऊपर आपने जाना Muffins Recipe in Hindi. अब सोचना कैसा जल्दी से इसे घर पर बनाये और सुबह या शाम के नाश्ते के साथ एन्जॉय करे| आप चाहे तो इसे टिफिन में डालकर सफर के लिए भी ले जा सकते हैं|