Health Benefits of Mango: गर्मियों में जमकर आम खाएं और सेहतमंद रहें

गर्मियां अपने साथ कई बीमारियां भी लाती है। अगर हम अपने खान-पान का ध्यान रखें तो धुप से होने वाली इन बीमारियों के बीच भी अपने आपको सेहतमंद रख सकते है।

इस सीजन में मिलने वाला आम सभी को काफी पसंद आता है। स्वदिष्ट होने के साथ साथ फलों का राजा आम गर्मी के मौसम में हमें सेहतमंद भी बनाए रखता है।

आम में कई प्रकार के तत्व मौजूद होते है जैसे पोटैशियम, मैग्नेशियम, कॉपर आदि इसके अलावा यह एंटी ऑक्सीडेंट्स का भी अच्छा स्त्रोत होता है जो बॉडी से फ्री रेडिकल्स को बाहर निकालता है। साथ ही इसमें विटामिन A, विटामिन C, विटामिन बी6 और फाइबर तत्व मौजूद होते है।

यहाँ हम आपको रसीले आम से जुड़े स्वस्थ्य लाभ की जानकारी देने वाले है ताकि इसकी खूबियों को जानकार आपका भी मन इसे खाने के ललचा जाए और आप स्वस्थ शरीर पाएं। आइये जानते है Health Benefits of Mango.

Health Benefits of Mango: जानिए लाजवाब आम के स्वास्थ्य लाभ

Health Benefits of Mango

ब्लड प्रेशर कंट्रोल करे

  • कई प्रकार के Vitamins in Mango Fruit में पाए जाते है।
  • जिस वजह से यह आपके ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में काफी हद तक सक्षम होता है।
  • हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए आम एक प्रकृतिक इलाज के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है।
  • इससे बढ़ा हुआ ब्लड प्रेशर जल्दी ही कम हो जाता है।
  • क्योंकि इसमें 156 मिलीग्राम में 4% पोटैशियम पाया जाता है और 9 मिलीग्राम में 2% मैग्निशियम पाया जाता है।
  • आम में घुलनशील पेक्टिन फाइबर पाया जाता है जिससे कि आपकी बॉडी में कोलेस्ट्रॉल लेवल कम होता है।

कैंसर से बचाव

  • आम में पाया जाने वाला पेक्टिन, कैंसर के सेल्स से लड़ने में मदद करता है।
  • एक रिसर्च में यह साबित हुआ है कि मैंगो में पाए जाने वाले एंटी ऑक्सीडेंट्स कई प्रकार के कैंसर से भी बचाता है।
  • जैसे कोलन, ब्रैस्ट, ल्यूकेमिया और प्रोस्टेट कैंसर इन सभी में फायदेमंद होता है।
  • आम में कंपाउंड क्वेरसेटिन (Quercetin), एस्ट्रागालिन (Astragalin), फिसेटिन (Fisetin), गैलिक एसिड (Gallic Acid) आदि होते है। जो कैंसर के सेल्स को बढ़ने से रोकते है।

वजन बढ़ाने में फायदेमंद

  • आम वजन बढ़ाने में भी काफी फायदेमंद साबित होता है।
  • अगर किसी को अपना वजन बढ़ाना है तो उन्हें आम का सेवन करना चाहिए। यह एक बहुत ही अच्छा स्त्रोत होने के साथ साथ वजन बढ़ाने का आसान तरीका भी है।
  • 150 ग्राम आम से आप कम से कम 86 कैलोरीज तक प्राप्त कर सकते है।
  • यह कैलोरीज काफी जल्दी और आसानी से बॉडी में ऑब्जर्व हो जाती है।
  • आम में स्टार्च पाया जाता है जो शुगर को फैट में कन्वर्ट करता है जिससे आसानी से वजन बढ़ाया जा सकता है।

पाचन क्रिया में मददगार

  • आम का सेवन आपकी पेट की एसिडिटी और अपच की समस्या को दूर करने में भी काफी ज्यादा फायदेमंद होता है।
  • आम में पाए जाने वाला एंजाइम भोजन को पचाने में मदद करता है।
  • लोगों को यह ग़लतफहमी है कि सिर्फ पपीता में ही एंजाइम होता है जो भोजन पचाने में मदद करता है। आम में भी उतना ही एंजाइम पाया जाता है।

एनीमिया की समस्या में लाभकारी

  • जो लोग भी एनीमिया की बीमारी से ग्रसित है उन्हें आम का सेवन जरूर करना चाहिए।
  • आम में कफी ज्यादा मात्रा में आयरन पाया जाता है।
  • रोज़ाना आम का सेवन करने से शरीर में पर्याप्त मात्रा में ब्लड बनता है और एनीमिया की समस्या दूर होती है।

आँखों को रखे सेहतमंद

  • एक कप मैंगो का सेवन करने से आपकी बॉडी को दिनभर के लिए जितना विटामिन ए चाहिए वो मिल जाता है।
  • इसके सेवन से आँखों की रौशनी बढ़ती है और साथ ही अंधेपन से भी छुटकारा मिलता है।

डायबिटीज में मददगार

  • आम का नियमित रूप से सेवन करने से इन्सुलिन लेवल सामान्य रहता है।
  • डायबिटीज के लिए आम को एक पुराने उपचार के तौर पर इस्तेमाल किया जाता था।
  • इसके लिए आप आम के पत्तों को उबाल लें और रातभर रखा रहने दें। इसके बाद सुबह काढ़ा समझ के पी लें। यह Benefits of Mango Leaves है।
  • आम में लो ग्लाइसेमिक होता है जो की शुगर लेवल को बढ़ने नहीं देता है।

हार्ट स्ट्रोक से बचाए

  • हार्ट स्ट्रोक से बचने के लिए आप कच्चे आम के जूस में पानी मिला कर पी सकते है चाहे तो अपने स्वाद के लिए उसमे शुगर भी मिला लें।
  • यह मिश्रण आपकी बॉडी को रिलैक्स रखने में मदद करता है जिससे दिल पर दबाव कम बनता है।
  • यह Mango Juice Benefits में से एक है जो आपको एनर्जेटिक रखता है।

इम्युनिटी बढ़ाये

  • मैंगो में पाई जाने वाली विटामिन सी और विटामिन ए की मात्रा बॉडी में इम्युनिटी सिस्टम काफी फायदेमंद साबित होती है।
  • इसके अलावा मैंगो में 25 से ज्यादा अलग अलग प्रकार के करोटेनोइड पाए जाते है।
  • जो आपकी बॉडी के इम्युनिटी सिस्टम को स्वस्थ रखने के लिए काफी फायदेमंद होते है।
  • इसी के साथ आम में बीटा केरोटीन भी होता है जो इम्युनिटी के लिए फायदेमंद होता है।

दिमाग के लिए फायदेमंद

  • आम में विटामिन बी 6 भी काफी अच्छी मात्रा में पाया जाता है।
  • जो दिमाग की कार्यक्षमता को आसानी से बढ़ा देता है।
  • जिससे दिमाग की कार्य करने की क्षमता भी बढ़ती है।

सेक्स की क्षमता को बढ़ाए

लू से बचाव

  • गर्मियों में लू से बचाता है आम। यह गर्मियों में सबसे अच्छा Benefits of Mango है।
  • इसके लिए आपको कच्चे आम के जूस का सेवन करना चाहिए।
  • यह आपके शरीर को ठंडक पहुंचाता है और साथ ही धुप से जो पानी की कमी हो जाती है उसे भी पूरा करता है।

गर्मी के सीजन में आम का सेवन किस प्रकार लाभ पहुंचाता है और यह आपको किस प्रकार सेहतमंद रखता है। इस विषय में आपने यहाँ विस्तार से जान। अगर आप भी गर्मी की धुप से परेशान है तो आम का सेवन जरूर करें।

Loading...

You may also like...