Vitamin A Benefits in Hindi: विटामिन ए रखेगा बालों, त्वचा और हड्डियों को स्वस्थ

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए विटामिन्स की जरुरत होती है। हमारा शरीर विटामिन्स और मिनरल्स जैसे पोषक तत्वों की मदद से सही ढंग से और अच्छे से कार्य कर पाता है । इसलिए शरीर में विटामिन्स का होना भी बहुत ज़रूरी होता है। यह शरीर को अंगो की रक्षा करते है।

विटामिन की कमी होने से शरीर में कई परेशानियाँ आने लगती है जैसे की त्वचा में झुर्रियां आना, त्वचा में रूखापन होना, कमजोरी का होना, प्रतिरोधक क्षमता का कम होना आदि। गर्भवती महिलाओ को भी विटामिन्स का सेवन करने के लिए बोला जाता है ताकि बच्चा स्वस्थ रहे।

Vitimin A भी हमारे शरीर के लिए बहुत आवश्यक होता है। आँखों से लेकर यह त्वचा के लिए फ़ायदेमंद होता है। इसलिए हमे ऐसा भोजन करना चाहिए जिसमे हमारे शरीर को विटामिन ए मिल सके।

हमें यह जानने की जरुरत है की किन चीजों में विटामिन ए मिल सकता है। ताकि आप उनका सेवन कर सके और स्वस्थ रह सके। इसके लिए जानते है Vitamin A Benefits in Hindi.

Vitamin A Benefits in Hindi: विटामिन ए से भरपूर आहारों के फायदे

Vitamin A Benefits in Hindi

विटामिन ए (Sources of Vit A)

  • यह एक घुलनशील विटामिन होता है जो की वसा में घुल जाता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट तत्व उपस्थित रहते है।
  • जो की घावों को जल्दी भरने में मदद करते है। साथ ही कोशिकाओं को नष्ट होने से बचाते है।
  • यह त्वचा, बाल और हड्डियों को मजबूत बनाते है।

Vitamin A हमारे लिए बहुत प्रकार से लाभकारी होता है जानते है कैसे

Vitamin A Benefits: विटामिन ए के फायदे

आँखों के लिए फ़ायदेमंद

  • यदि विटामिन ए की कमी होती है तो उससे आपको कम उम्र में ही कम दिखाई देने लगता है और आँखों में चश्मा लग जाता है।
  • इसकी कमी से रतौंधी नामक रोग भी हो सकता है। मोतियाबिंद जैसे रोगों का खतरा भी बढ़ जाता है।
  • विटामिन ए मुख्य रूप से आँखों के लिए बहुत लाभकारी होता है। इसका सेवन करने से आँखों की रौशनी बढ़ती है साथ ही आँखों से जुड़ी समस्याएं भी दूर हो जाती है।

प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाये

  • यदि शरीर में प्रतिरोधक क्षमता की कमी होती है तो शरीर में कई रोग आसानी से हो सकते है।
  • इससे बचाव के लिए विटामिन ए मदद करता है। विटामिन ए का सेवन करने से प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि होती है।
  • जब प्रतिरोधक क्षमता अच्छी होती है तो शरीर लम्बे समय तक स्वस्थ रहता है।

स्वेलिंग को दूर करे

  • शरीर में कई बार विटामिन ए की कमी के कारण से सूजन आ जाती है।
  • सूजन को दूर करने के लिए विटामिन ए का सेवन करना अच्छा होता है इसके सेवन से शरीर में दर्द नहीं होता है।

बालों के लिए फ़ायदेमंद

  • बालों के लिए भी विटामिन ए बहुत ज़रूरी होता है। यह बालों को स्वस्थ रखने में मदद करता है।
  • विटामिन ए का सेवन करने से बाल चमकदार बनते है साथ ही बालों के विकास में वृद्धि भी तेजी से होती है।

शारीरिक कार्यों में वृद्धि करे

त्वचा को स्वस्थ बनाये रखने में सहायक

  • विटामिन ए की कमी से त्वचा का रंग फीका हो जाता है। साथ ही त्वचा पर कील मुंहासे भी हो जाते है। त्वचा की रंगत चली जाती है।
  • विटामिन ए का सेवन करने से ये सारी समस्याएं दूर हो जाती है और त्वचा ग्लो करने लगती है। त्वचा को स्वस्थ रखने में विटामिन ए महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

कैंसर से बचाव

किन पदार्थों में होता है विटामिन ए

आवंला, टमाटर, चुकंदर, राजमा, गाजर, मटर, हरी और लाल मिर्च, ब्रोकली, साग, आम, सरसों, धनिया, कद्दू, तरबूज, पीले और नारंगी रंग के फल, मकई के दाने, गाजर, शलजम, बीन्स आदि में विटामिन ए भरपूर मात्रा में पाया जाता है इसलिए इनका सेवन नियमित रूप से करना चाहिए।

विटामिन ए की कमी से होने वाले लक्षण

  • बालों का रुखा होना
  • आँखों में अंधापन आना
  • रूखी त्वचा का होना
  • बार बार सर्दी जुकाम होना
  • अनिंद्रा की बीमारी
  • निमोनिया का होना
  • सायनस की बीमारी
  • वजन में कमी आना
  • रतौंधी
  • आँखों में सूखापन आना

उपरोक्त लक्षण विटामिन ए की कमी से होते है इसलिए इनका सेवन करके इन लक्षणों से बचा जा सकता है।

विटामिन ए से होने वाले नुकसान

यह सही है की इसका सेवन करने से कई फायदे होते है। लेकिन इसकी अधिकता से कई नुकसान भी हो सकते है जिसके बारे में जानकारी होना आवश्यक होता है। ताकि आप इसके फ़ायदों का आसानी से लाभ उठा सके और इसके
नुकसान से बच सके।

  • विटामिन ए से जन्मदोष हो सकता है साथ ही इसकी अधिकता से हड्डियाँ भी कमजोर हो जाती है।
  • लिवर से संबंधित समस्याएं होने लगती है। यदि ज्यादा मात्रा में इसका सेवन किया गया तो पीलिया भी हो सकता है।
  • इससे बालों का झड़ना भी शुरू हो जाता है। व्यक्ति चिड़चिड़ा हो जाता है। भूख की कमी हो जाती है।
  • उल्टी, सिरदर्द, जोड़ों में दर्द आदि समस्याएं उत्पन्न हो जाती है। यदि आप कैंसर के उपचार के लिए दवा या फिर गर्भनिरोधक गोलियां खा रहे हैं तो आपको विटामिन ए का सेवन कम करना चाहिए क्योंकि यह दवाओं के प्रभाव को निष्क्रिय कर देता है।
  • यदि आप पहले से ही किसी दवा का सेवन कर रहे है तो आपको विटामिन ए के सप्लीमेंट को नहीं लेना चाहिए। हो सके तो अपने डॉक्टर से इसके बारे में सलाह ले सकते है।

किसे होती है इसकी सबसे ज्यादा जरुरत

  • ज्यादातर जो लोग शाकाहारी भोजन करते है उन्हें विटामिन ए की जरुरत बनी रहती है।
  • लिवर की बीमारियों से पीड़ित व्यक्ति को भी इसकी जरुरत रहती है।
  • जो लोग भी शराब का सेवन करते है उन्हें भी विटामिन ए का सेवन करना चाहिए।

उपरोक्त जानकारी को पढ़ कर आप जान ही गए होंगे की विटामिन ए आपके लिए कितना ज़रूरी है। परन्तु इसका सेवन भी आपको सिमित मात्रा में ही करना चाहिए नहीं तो यह आपको फायदे के स्थान पर नुकसान भी पहुंचा सकता है। इसलिए केवल इसका लाभ ही प्राप्त करे।

Loading...

You may also like...