Food for Strong Bones: हड्डियों को बनाये मजबूत और स्वस्थ

हड्डी हमारे शरीर का बेहद महत्‍वपूर्ण हिस्‍सा है, क्योंकि हमारे शरीर को मजबूती देने का काम हड्डिया करती है| यह हमारे शरीर का बेस है|

हड्डिया जितनी ज्यादा मजबूत रहती है, आप उतने ज्‍यादा स्वस्थ और फिट रहते है| आपने देखा होगा की यदि किसी व्यक्ति की किसी एक्सीडेंट के चलते हड्डी टूट जाती है| तो उसका प्रभाव उसके पुरे स्वास्थ्य पर पढता है|

पहले जब बुढ़ापा आता था तब लोगो की हड्डिया कमजोर होने लगती थी| इसका मतलब आप खुद ही समझ जाइये की हड्डियों का कमजोर होना बुढ़ापे की निशानी है। किन्तु आजकल की लाइफस्टाइल की चलते कम उम्र में ही लोगो को बुढ़ापा आ रहा है|

हड्डियों की कमजोरी होने पर आप शारीरिक क्ष्रम करने में असफल होते है| इसलिए आपको इस पर अभी ध्यान देना जरुरी है| हम आपको बता रहे है Food for Strong Bones जिससे आप मजबूत हड्डिया पा सकते है|

Food for Strong Bones: मजबूत हड्डियों के लिए आहार

Food for Strong Bones

दूध का सेवन

  • बहुत से बच्चे दूध पिने में बहुत नाटक करते है, लेकिन इससे भविष्य में उनकी हड्डिया बहुत जल्दी कमजोर हो जाती है|
  • इसलिए बच्चों की Bone Health के लिए माँ बाप को उन्हें कैसे भी दूध पिलाना चाहिए, आप इसके लिए उन्हें दूध में बोर्नविटा मिलाकर दे सकते है|
  • दूध कैल्शियम, विटामिन डी और प्रोटीन का अच्छा स्रोत है, इसलिए इसके सेवन से हड्डियां मजबूत होती हैं।
  • सिर्फ बच्चे ही नहीं हर व्यक्ति को दूध पीना चाहिए| आप दूध से बनी अन्य चीज़े जैसे बटर, पनीर आदि भी ले सकते है|

हरी पत्तेदार सब्जियां

  • सिर्फ कैल्शियम की कमी ही नहीं, विटामिन डी की कमी से भी हड्डिया कमजोर होती है|
  • विटामन डी की पूर्ति के लिए डेरी प्रोडक्ट्स के अलावा आपको अपने आहार में हरी पत्तेदार सब्जियां भी शामिल करना होगी|
  • हड्डियों को भी मजबूत करने के लिए आप साग-सरसों, ब्रॉक्ली, पालक, पत्ता गोभी और टमाटर का सेवन करे|

अंडे का सेवन

  • अंडे में भरपुर मात्रा में प्रोटीन और विटामिन डी होता है।
  • अंडे की जर्दी शरीर में 6 फीसदी तक विटामिन डी की कमी को पूरा करता है।  
  • नियमित रूप से अंडे का सेवन करना फायदेमंद होता है।

मछली का सेवन

  • मछली का सेवन हड्डियों के लिए काफी फायदेमंद होता है।
  • सैमन और सार्डिन टाइप की मछली में भरपूर मात्रा में कैल्शियम होता है।
  • इसी के साथ इसमें ओमेगा 3 फैटी एसिड भी होता है जो हड्डियों के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है।

नट का सेवन

  • बादाम और मूंगफली में काफी अच्छी मात्रा में पोटैशियम पाया जाता है।
  • यह मूत्र के माध्यम से कैल्शियम की कमी को रोकता है।
  • अखरोट में ओमेगा -3 फैटी एसिड पाया जाता है जो की हड्डियों कमज़ोर होने से रोकता है और मजबूत बनाने में मदद करता है।

केले का सेवन

  • केले का सेवन जरूर करना चाहिए हड्डियों की समस्या को दूर करने के लिए।
  • केला पोटैशियम, मैग्नीशियम और कैल्शियम से युक्त होता है।
  • यह तीनो की तत्व जो केले में पाए जाते है यह हड्डियों को मजबूत बनाने में काफी फायदेमंद होते है।

संतरे का सेवन

  • वैसे संतरे में काफी ज्यादा मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है।
  • इसी के साथ इसका सेवन हड्डियों के निर्माण में भी मदद करता है।
  • विटामिन सी कैल्शियम के अवशोषण में भी काफी ज्यादा मदद करता है।

सूखे आलू बुखारे

  • ऑस्टियोपोरोसिस से पीड़ित महिलाओं को सूखे आलू बुखारे का सेवन जरूर करना चाहिए।
  • इसमें इनूलीन नाम का फाइबर होता है जो कैल्शियम के अवशोषण में मददगार होता है।
  • इसी की वजह से ये हड्डियों को मजबूत बनाता है।  

अंजीर का सेवन

  • अंजीर कैल्शियम का बहुत अच्छा सोर्स होता है।
  • इसका नियमित रूप से सेवन करने से हड्डी संबंधित समस्या दूर हो जाती है।
  • इसी के साथ हड्डियों का विकास भी होता है।
  • क्योकि अंजीर में फास्‍फोरस भी पाया जाता है जो हड्डियों के विकास के लिए फायदेमंद होता है।
  • एक कप अंजीर का सेवन करने से बॉडी को कम से कम 240 मिली ग्राम कैल्शियम मिलता है।
  • इसके अलावा इसमें फाइबर, विटामिन और पोटैशियम होता है जो हड्डियों के लिए फायदेमंद साबित होता है।
  • रोज़ाना अंजीर खाने से कब्ज, पाचन संबंधित समस्या दूर होती है।

टमाटर का सेवन

  • टमाटर के सेवन से शरीर को विटामिन के और कैल्शियम दोनों की प्राप्ति होती है।
  • इसलिए रोज़ाना टमाटर का सेवन करना चाहिए इससे बॉडी को पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम मिलता है।
  • इसे नियमित रूप से खाने से हड्डिया मजबूत होती है।

ब्रोकली का सेवन

  • दूध और सोयाबीन के बाद सबसे ज्यादा कैल्शियम ब्रोकली में पाया जाता है।
  • इसमें कैल्शियम के साथ साथ जिंक, फास्‍फोरस, डायटरी फाइबर, विटामिन बी -6, विटामिन-ई, मैग्‍नीजख्‍ क्‍लोरीन, विटामिन बी-1 और कैरोटीन भी होता है।
  • यह बॉडी के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है।

चीज़ का सेवन

  • चीज़ कैल्शियम से भरपूर होता है।
  • इसलिए चीज़ को रोज़ खाना चाहिए लेकिन सीमित मात्रा में वरना फैट बढ़ने का खतरा होता है।
  • सभी प्रकार की चीज़ कैल्शियम से भरपूर होती है। तो किसी भी प्रकार की चीज़ को खा सकते है।

तिल और रागी का सेवन

  • तिल में काफी ज्यादा मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है।
  • रोज़ाना एक गिलास दूध में एक चम्मच तिल मिला कर पीना चाहिए।
  • इसका नियमित रूप से सेवन करने से शरीर में कैल्शियम की कमी पूरी होती है।
  • इसी के साथ रागी भी कैल्शियम से युक्त होती है इसका सेवन भी शरीर में कैल्शियम की पूर्ति करता है।

सोयाबीन का सेवन

  • सोयाबीन में दूध के बराबर कैल्शियम होता है।
  • इसलिए इसे दूध की जगह पर कैल्शियम की कमी पूरी करने के लिए खाया जा सकता है।
  • नियमित रूप से सोयाबीन का सेवन करे तो हड्डिया कमजोर नहीं होती है।  

अन्य चीज़े इन्हे भी देखे:-

  • सिर्फ खानपान ही नहीं, सुबह सुबह की हलकी धुप लेने से भी विटामिन डी मिलता है और हड्डियों का घनत्व बढ़ता है|
  • इसके अलावा कई मसाले भी होते है जिन में कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है। जैसे जीरा, लौंग, काली मिर्च और अजवाइन

इस ऊपर दिए लेख में आज हमने आपको बताया की हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए कौनसे आहारों का सेवन करना चाहिए। किन चीज़ो के सेवन से हड्डियाँ सेहतमंद बनेगी।

Loading...

You may also like...