Yoga for Memory Improvement: याददाश्त बढ़ाने में फायदेमंद योगासन

क्या आपके साथ कभी ऐसा हुआ है की आपने कोई चीज़ कई रखदी और बाद में भूल गए, अब याद ही नहीं आ रहा है की वो चीज़ कहा रखी है| ऐसा यदि आपके साथ कभी कबार होता है तो इसमें कोई बड़ी बात नहीं है|

लेकिन अगर इस तरह की समस्या आपके साथ हर रोज होने लगी है तो यह सोचने वाली बात है| जैसे जैसे हम बूढ़े होते है हमारे याद रखने की क्षमता कम होने लगती है| परन्तु आजकल तो बूढ़े लोगो को ही नहीं जवान लोगो को भी यह समस्या होने लगी है|

याददाश्त को बेहतर बनाने के लिए हफ्ते में तीन बार योग का अभ्यास जरूर करना चाहिए| दरहसल याददाश्त प्रत्येक व्यक्ति के ध्यान लगाने की क्षमता पर डिपेंड करती है| यदि व्यक्ति ध्यान नहीं लगा पा रहा है, इसका मतलब उसका ध्यान भटक रहा है| योग के जरिये मन शांत होता है|

यदि आपको लग रहा है की आपको कोई बाते याद नहीं रहती है, या फिर किसी भी बात को याद करने में समय लग रहा है| तो आपको Yoga for Memory Improvement का अभ्यास जरूर करना चाहिए|

Yoga for Memory Improvement: अच्छी यादाश्त के लिए करें

Yoga for Memory Improvement

हठ योग

  • हठ योग तो याददाश्त को दुरुस्त करने के लिए बहुत प्रभावी तरीका है|
  • यह एक ऐसी योग पद्धत‌ि है जिसमें श्वास पर ध्यान केंद्रित करके विभिन्न तरह के आसन किए जाते हैं।
  • हठ योग का अभ्यास करके आप हर उम्र में दिमाग को दुरुस्त रख सकते है|
  • हठ योग की विधि आप यहाँ जान सकते है|

त्राटक योग

  • एकाग्रता को बढ़ाने के लिए त्राटक योग बहुत फायदेमंद है|
  • इसे करने के लिए एक मोमबत्ती जलायें और थोड़ी दुरी पर ऐसी जगह रखें जिससे की उसकी लौ आंख के स्तर पर हो।
  • अब आँखों की पलकों को बिना झपकाए आधे मिनिट के लिए सीधा लौ को देखते रहें।
  • इसके बाद अपनी आंखों को बंद करलें और ज्वाला की अंकित छवि को बंद आँखों से देखने की कोशिश करे|
  • जब छवि गायब हो जाए तब आप आँखें खोल सकते है और एक बार फिर लौ पर दृष्टि को केंद्रित करें।
  • हर रोज सोने से पहले इसे पांच मिनट के लिए करा करे।
  • आप कुछ दिनों के अभ्यास में महसूस करेंगे की आपको बात
  • याद रखने में आसानी होने लगी है| क्योंकि त्राटक को करने से मानसिक एकाग्रता बढती है|

ध्यान

  • ध्यान लगाने से हमारी फोकस करने की क्षमता बढ़ती है, जिससे हमारा दिमाग हर बात याद रख पाता है|
  • ध्यान करने के लिए आँखे बंद करके सुखासन की स्तिथि में बैठ कर ध्यान लगाए|
  • यदि ध्यान नहीं लग पा रहा है तो मन में ॐ का जाप भी कर सकते है|
Loading...

You may also like...