Safed Musli Benefits in Hindi: सफ़ेद मूसली शारीरिक क्षमता बढाने में काफी फायदेमंद

सफ़ेद मूसली जो काफी प्राचीन समय से कई प्रकार की औषधियों में इस्तेमाल की जाती है।  यह एक तरह की जड़ी बूटी है जो की शारीरिक क्षमता को बढ़ाने में सहायक होती है और साथ ही इसके कई अन्य फायदे भी होते है।

सफ़ेद मूसली को आयुर्वेद, यूनानी, प्राकृतिक सभी प्रकार के उपचार विधियों में इस्तेमाल किया जाता है। इस सफ़ेद मूसली को इंग्लिश में क्लोरोफिटम बोरेवियायनम (Chlorophytum Borivilianum) कहा जाता है। यह बलवर्धक होती है और साथ ही शरीर में ऊर्जा का स्तर भी बढ़ाती है।

सफ़ेद मूसली में अल्कालोइड्स, कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, फाइबर, सैपोनिन, कैल्शियम, फिनोल, मैग्नीशियम, रेजिन, पोलीसेक्राईड्स जैसे खनिज पाए जाते है। इसके अलावा यह कई प्रकार की बीमारियों में भी काफी फ़ायदेमंद होती है।

इस लेख में आज हम आपको बता रहे सफ़ेद मूसली के सेवन से शरीर में किस तरह के फायदे होते है और यह कौन कौन सी बीमारियों को दूर करने में फ़ायदेमंद होता है। इस लेख में पढ़े Safed Musli Benefits in Hindi.

Safed Musli Benefits in Hindi: जाने सफ़ेद मूसली के सेवन के फायदे

Safed Musli Benefits in Hindi

इम्युनिटी बढ़ाए

  • Safed Musli का सेवन चूर्ण, फल रस या फिर दूध के साथ करने से शरीर में इम्युनिटी बढ़ती है
  • सफ़ेद मूसली में मौजूद तत्व शरीर को संक्रमणों से दूर रखने में काफी मददगार होते है।
  • यह शरीर में एनर्जी लेवल को बढ़ाते है।

डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद

  • जो लोग डायबिटीज की समस्या से पीड़ित है उनके लिए सफ़ेद मूसली काफी फ़ायदेमंद साबित होगी।
  • डायबिटीज के मरीज़ों के लिए सफ़ेद मूसली एक तरह से प्राकृतिक इन्सुलिन है।
  • इसका सेवन शरीर में शुगर लेवल को समान्य बनाये रखने में मददगार होता है।
  • इसी के साथ ब्लड शुगर में होने वाले दूसरे कई साइड इफ़ेक्ट से बचाने में भी सक्षम होता है।
  • डायबिटीज के मरीजों को सफ़ेद मूसली का सेवन जामुन के साथ करना चाहिए।

वजन कम करने में सक्षम

  • अगर कोई व्युक्ति अपने मोटापे से बहुत परेशान है और डाइट और वर्कआउट करता है।
  • तो ऐसे व्यक्ति को अपने वर्कआउट के बाद सफ़ेद मूसली का इस्तेमाल करना चाहिए।
  • यह फैट बर्न करने में काफी ज्यादा फायदेमंद है।
  • Safed Musli Powder को एक ग्लास गुनगुने पानी में मिला लें।
  • इसके बाद नियमित रूप से वर्कआउट के बाद पिए यह जल्द ही वजन कम करने में सक्षम है।

गर्भावस्था में फायदेमंद

  • गर्भावस्था में महिलाओं को सफ़ेद मूसली का सेवन करना चाहिए।
  • इससे बच्चे और माँ दोनों का स्वास्थ ठीक रहता है।
  • चुटकी भर सफ़ेद मूसली को दूध में मिलाकर सेवन करना चाहिए।
  • यह गर्भवती महिला के शरीर में एनर्जी बनाए रखता है।
  • ध्यान दे की 6 महीनो के बाद गर्भवती महिला को सफ़ेद मूसली का सेवन नहीं करना चाहिए।

बदन दर्द में फायदेमंद

  • शरीर टूटना, बदन दर्द और शरीर में जकड़न जैसी बीमारियों के लिए सफ़ेद मूसली काफी कारगार साबित होती है।
  • इस समस्या में सफ़ेद Musli Powder को दूध के साथ लेना चाहिए।
  • इसे बॉडी पैन काफी हद तक कम हो जाएगा।  

वाइट डिस्चार्ज से राहत

  • महिलाओं में जो वाइट डिस्चार्ज की समस्या होती है उसमे सफ़ेद मूसली काफी फ़ायदेमंद साबित होती है।
  • इसी के साथ यह बदबू से भी छुटकारा दिलाने में काफी हद तक सक्षम होती है।
  • इस समस्या से राहत पाने के लिए सफ़ेद मूसली का दूध या फलो के रस के साथ सेवन करे।
  • ऐसा कुछ दिनों तक नियमित रूप से करने से इस समस्या से राहत मिलती है।

महिलाओ का बाँझपन दूर करे

  • बाँझपन की समस्या में महिलाओं को सफ़ेद मूसली का सेवन करना चाहिए।
  • इस समस्या के लिए यह एक कारगार उपाय सिद्ध होती है।
  • सफ़ेद मूसली का सेवन बाँझपन दूर करने में एक रामबाण औषधि मानी जाती है।

पथरी की समस्या में फ़ायदेमंद

  • किडनी में पथरी की समस्या होने पर सफ़ेद मूसली का सहारा लें, यह काफी फ़ायदेमंद साबित होगी।
  • इस समस्या में सफ़ेद मूसली को इन्द्रायण बूटी के साथ लेना चाहिए।
  • इसमें 3-3 बार दोनों को साथ में फांके और फिर पानी पी लें।
  • इस समस्या में सुबह खाली पेट और रात को सोने के पहले सेवन करना फ़ायदेमंद साबित होगा।
  • किडनी की पथरी को गलने में White Musli काफी असरकारी मानी जाती है।

शुक्राणुओं की संख्या बढ़ाए

  • सफ़ेद मूसली पुरुषों को शारीरिक तौर पर पुष्ट बनाने के साथ साथ पुरुषों में शुक्राणुओं की संख्या बढ़ाने हेतु भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
  • इतना ही नहीं बल्कि नपुंसकता होने की समस्या में भी सफ़ेद मूसली काफी फ़ायदेमंद होती है।
  • इसका सेवन नपुंसकता जैसी समस्या में सकारात्मक प्रभाव डालता है।

कामोत्तेजना बढ़ाए

  • सफ़ेद मूसली का सेवन कामोत्तेजना बढ़ाने में काफी फ़ायदेमंद होती है।
  • इस के लिए सफ़ेद मूसली को कौंचबीज चूर्ण, तालमखाना, अश्वगंध चूर्ण के साथ बराबर मात्रा में मिला कर सेवन करना चाहिए।
  • और साथ ही इस मिश्रण को ठन्डे दूध में मिलाए फिर पिए।

महिलाओं के लिए फ़ायदेमंद

  • महिलाओं के लिए सफ़ेद मूसली काफी फ़ायदेमंद होती है, इसका इस्तेमाल महिलाओं को काफी लम्बे समय के लिए जवान रखने में भी सक्षम होती है।
  • साथ ही इसका इस्तेमाल योनि के सूखेपन से भी छुटकारा दिलाने में मददगार होता है।
  • स्तनपान करवाने वाली महिलाओं के लिए भी काफी फ़ायदेमंद होती है सफ़ेद मूसली इसक सेवन माँ के दूध की गुणवत्ता को बढ़ाता है।

दुबलेपन से राहत दिलाए

  • दुबले पतले इंसान को बॉडी बनाने के लिए सफ़ेद मूसली का सेवन करना चाहिए।
  • इसके लिए सफ़ेद Musli को अश्वगंधा, शतावरी, मुलेठी के साथ लें।
  • सभी को 50-50 ग्राम लेकर चूर्ण बना लें। और रोज़ाना सुबह शाम पिए।
  • यह आपके शरीर को मजबूत बनाएगा।

इस ऊपर दिए लेख में सफ़ेद मूसली के उपयोग के बारे में बताया है की कैसे सफ़ेद मूसली का सेवन आपको किन बीमारियों से बचाये रखने में सक्षम होता है।  साथ ही ऊपर दिए रोगों और समस्या में सफ़ेद मूसली का सेवन किस तरह से करना चाहिए यह भी दर्शाया गया है। कई प्रकार की बीमारियों की दवा में सफ़ेद मूसली होती है। इसमें प्रकृतिक रूप से औषधीय गुण पाए जाते है।

Loading...

You may also like...