Home Remedies for Lice: इन घरेलु उपायों द्वारा पाए जूँ की समस्या से निजात

जूँ  एक छोटा सा परजीवी होता है जो की मनुष्य के बालों में पाया जाता है। सिर में जूँ  हो जाना एक आम समस्या होती है यह समस्या बच्चों में अधिक होती है। यह एक सिर से दूसरे सिर में आसानी से फ़ैल भी जाती है। कभी कभी पता नहीं चलता हम बच्चो का ख्याल कैसे रखें। 

जूँ सिर से खून को पीते है जिसके कारण सिर में खुजली होने लगती है साथ ही यह बालों को भी कमजोर बना देते है। अंग्रेजी में इसे Lice कहते है।

यह एक बार सिर में हो जाए तो इसका विकास बहुत तेजी से होता है जिसके कारण इनको बालों से बाहर निकालना मुश्किल हो जाता है। जूँ वाले व्यक्ति के कंघी के इस्तेमाल, तौलिया और कपड़ो के द्वारा दूसरे व्यक्ति में तेजी से फैल जाते है।

जूँ  को निकालने के लिए घरेलू उपाय कारगर होते है इसे आप आसानी से अपना सकते है। जानते है Home Remedies for Lice के बारे में।

Home Remedies for Lice:  जूँ को निकालने के लिए असरकारी नुस्खे

Home Remedies for Lice

जैतून के तेल का उपयोग

  • जैतून के तेल का उपयोग जूँ की समस्या में बहुत ही लाभकारी होता है। यह जूँ को शांति से बालों में रहने नहीं देता है।
  • इसका उपयोग करने से यह सिर से जूँ को पूरी तरह से ख़त्म कर देता है।

उपयोग  विधि

  • जूँ से निजात पाने के लिए रात के समय अपने सिर में जैतून का तेल लगा ले। तेल लगाने के बाद सिर को शावर कैप या फिर तौलिये की सहायता से ढक दे।
  • इसके बाद कुछ देर वैसा ही रहने दे और फिर कंघी की सहायता से जितने जुएं निकाल सके निकाल ले।
  • फिर ट्री आयल वाले हर्बल शैम्पू से बालों को धो दे।
  • इसके अतिरिक्त आप जैतून के तेल 1 कप और तरल साबुन 1 कप ले ले और दोनों को मिला ले। इस मिश्रण को अपने सिर पर लगाए।
  • इसके बाद एक घंटे तक उसे वैसा ही रहने दे।
  • एक घंटे बाद कंडीशनर से बालों को धो दे। ऐसा करने से जुए मर जायेंगे और मरे जुओं को  आप कंघी की सहायता से भी निकाल सकते है।

बादाम का उपयोग

  • बादाम में कई पोषक तत्व होते है माना जाता है की बादाम जुओं को ख़त्म करने के लिए फ़ायदेमंद होते है।

उपयोग विधि

  • बादाम का उपयोग करने के लिए कुछ बादाम को पानी में भीगो कर रख दे। भीगने के बाद इन बादाम को पानी से बाहर निकाल लें और उसे अच्छी तरह से पीस ले।
  • बारीक पीसने पर इसका पेस्ट बन जायेगा। इस पेस्ट में नींबू के रस की कुछ बुँदे मिला ले। और इसे अपने स्केल्प पर लगाए ऐसा करने से जुएं मर जाते है।

लहसुन का इस्तेमाल

उपयोग विधि

  • कुछ लहसुन को लेकर उसका रस निकाल ले और उसमे बराबर मात्रा में नीबू का रस मिला ले।
  • इस मिश्रण को रात को सोने से पहले अपने बालों पर लगाए। इसे रात भर लगा रहने दे सुबह के समय बालों को शेम्पू से धो ले। इस प्रक्रिया को वीक में तीन से चार बार करे।
  • कुछ समय में सिर से सारे जुएं मर कर निकल जाते है।
  • इसके अतिरिक्त खाना बनाने वाले तेल, ग्रीन टी, नींबू के रस और थोड़े शैम्पू को लहसुन के रस के साथ मिला ले।
  • इसके बाद इस मिश्रण को सिर पर लगाएं ।  
  • शावर कैप या तौलिये की सहायता से इसे 30 मिनट तक ढककर रखें इसके बाद बालों पर शैम्पू कर ले।

प्याज़ का रस

  • लहसुन की तरह प्याज भी जूँ  की रोकथाम में सहायक होती है।  
  • प्याज में भरपूर  मात्रा में सल्फर मौजूद होता है जूँ  को मारने में मदद करता है।

उपयोग विधि

  • इसके लिए कुछ प्याज ले और उसका रस निकाल ले।
  • इस प्याज के रस को बालों में लगाए और मालिश करे।
  • फिर इसे एक घंटे के लिए वैसा ही छोड़ दे। इसके बाद एक घंटे के बाद बालों को धो ले।
  • इस प्रक्रिया को एक दिन छोड़कर एक दिन करे
  • ऐसा करने से जूँ  पूरी तरह से मर जाती है ।

बेबी आयल से जूँ  का निजात

उपयोग विधि

  • इसके लिए आपको चाहिए बेबी आयल, डिटर्जेंट, सफ़ेद सिरका ।
  • सबसे पहले बालो में बेबी आयल लगा ले इसके बाद कंघे की सहायता से जूँ को निकालने की कोशिश करे। ऐसा करने से जूँ  नीचे गिरने लगेंगी। इतना करने के बाद बालों को कपडे धोने के डिटर्जेंट और गर्म पानी से धोये।
  • इसके बाद रात को सोने से पहले बालों में थोड़ा सिरका लगा ले।
  • सिरका लगाने के बाद तौलिये से सर को लपेट ले और रात भर वैसे ही रहने दे। इसके बाद सुबह के समय बालों को शैम्पू से धो दे।
  • इस प्रक्रिया को तीन से चार दिन तक करे। इस समस्या से निजात मिल जायेगा।

इसके अतिरिक्त अन्य उपाय

  • कपूर का उपयोग बालों में करने से भी जूँ  की समस्या से छुटकारा मिल जाता है । साथ ही यदि कपूर को नारियल के तेल में मिलकर लगाया जाए तो इससे सिर में होने वाली जूँ  मर जाती है।
  • नीम भी जूँ  को निकालने के लिए बहुत ही असरकारी होती है। इसके लिए  नीम की पत्तियों को लेकर उसे पानी में अच्छे से डालना होता है, और ऐसा करने के बाद उस पानी को ठंडा करके उससे अपने बालों को धोये। दो से तीन बार ऐसा करने से जुएं ख़त्म हो जाती है।
  • पेट्रोलियम जेली को रात के समय लगा ले और सुबह बालों में शैम्पू कर ले । कुछ दिन तक ऐसा करने से जुएं समाप्त हो जाती है।
  • टी ट्री आयल भी जूँ  के लिए प्राकृतिक कीटनाशक की तरह कार्य करता है। इसके लिए नारियल का तेल, टी ट्री आयल और प्राकृतिक शैम्पू का पेस्ट बना ले। इसे 30 मिनट तक सर पर लगाए। इसके बाद गर्म पानी से धो दे। कंघी के द्वारा जुओं को बालों से निकाल दे।
  • तिल का तेल भी जूँ  को सर से पूरी तरह से साफ़ करने में मदद करता है।

इस तरह आप उपरोक्त उपायों द्वारा सिर से जूँ  को बाहर निकाल सकती है । आपको बता दे की इनका एक बार उपयोग करने से यह पूरी तरह से नहीं जाते है इसलिए कुछ दिन तक इनका उपयोग करे।

Loading...

You may also like...