Jalebi Recipe in Hindi

Jalebi Recipe in Hindi

कुरकुरी और स्वादिष्ट जलेबी खाते ही मन तृप्त हो जाता है इसका स्वाद ही इतना निराला होता है की इसे एक बार खाने के बाद आप इसके स्वाद को कभी भी भूल नहीं सकते है। जानते है How to Make Jalebi और इसके लिए किन सामग्री की आवश्यकता होती है।

Course Dessert
Cuisine Indian
Prep Time 7 hours
Cook Time 30 minutes
Total Time 7 hours 30 minutes
Servings 5 People

Ingredients

Easy Jalebi Recipe बनाने के लिए आवश्यक सामग्री

  • 1/4 कप दही
  • 1/2 कप मैदा
  • 1 कप शक़्कर
  • 1/2 tbsp केसर
  • तेल या घी [तलने के लिए]
  • कपड़ा जिसमे बीच में एक छेद हो

Instructions

Jalebi Recipe: घोल बनाने के विधि

  1. Jalebi Banane ki Vidhi में सबसे पहले एक बर्तन में मैदा और दही को लें।

  2. एक बर्तन में मैदा और दही दोनों को मिक्स कर के डाल ले।

  3. अब पानी की सहायता से मैदा और दही का घोल बना ले।

  4. इसके बाद इस घोल को खमीर आने के लिए लगभग सात घंटे के लिए रख दे।

  5. जब इसके घोल के ऊपर झाग दिखने लगे तो समझ जाईयेगा की खमीर आ गया है।

Jalebi Recipe: चाशनी तैयार करने के लिए

  1. Crispy Jalebi Recipe के लिए चाशनी की आवश्यकता होती है।

  2. चाशनी को बनाने के लिए एक बर्तन में एक कप पानी ले ले और उसमे शक्कर व् केसर को मिला ले।

  3. इस मिश्रण को गैस पर धीमी आंच पर रख दे।

  4. चाशनी धीरे धीरे गाढ़ी होने लगेगी।

  5. चाशनी में एक चम्मच की सहायता से चेक कर ले की इसमें तार बनने लगा है की नहीं ।

  6. चाशनी के तार को चेक करने के लिए आप थोड़े से चाशनी को अपने हांथो की एक ऊँगली और पर ले और उसे अंगूठे से चिपका कर देंखे । यदि इससे एक तर बनता हुआ नजर आ रहा है तो समझ जाईये की आपकी चाशनी तैयार हो गयी है ।

  7. तार के बनाने के बाद चाशनी को ठंडा होने के लिए रख दे।

Jalebi Recipe: जलेबी बनाने के लिए

  1. अब एक पैन लेकर उसमे घी या फिर तेल डाल दे।

  2. इसे अच्छी तरह से गैस पर गर्म होने दे।

  3. जब यह अच्छी तरह से गर्म हो जाए तो फिर कपड़े में घोल को भरकर उसकी पोटली बना ले।

  4. ध्यान रखे की कपडे का छेद छोटा होना चाहिए ताकि पतली जलेबी बन सके।

  5. आप घोल को पोटली की मदद से जलेबी के आकार में गोल गोल घुमाते हुए पैन में डालते जाए।

  6. जलेबी को घीमी आंच पर ही सेकें।

  7. जलेबी सिकने के बाद जब हलके सुनहरे रंग की हो जाए तो इसे पैन से बाहर निकाल ले।

  8. इसके बाद जलेबियों को चाशनी में डाल दे ।

  9. कुछ देर तक जलेबी को चाशनी में ही रहने दे, ऐसा करने से चाशनी जलेबियाँ के अंदर अच्छे से चली जाएगी।

  10. इस तरह आपकी गरमा गरम जलेबियाँ बनकर तैयार हो जाएँगी ।

सर्व करने के लिए

  1. गरमा गरम जलेबियों को मलाई के साथ सर्व कर सकते है।

  2. आप पोहे के साथ भी जबेली को खा सकते है। इंदौर जैसे शहरों में पोहा जलेबी को लोग बड़े ही चाव के साथ खाते है।

  3. आप दही ,दूध और रबड़ी के साथ भी जलेबी को सर्व कर सकती है।

  4. जलेबी को सर्व करते समय उसके ऊपर बादाम और पिस्ता के टुकड़े भी डाल सकते है ।

Recipe Notes

तो देर किस बात की है बाजार से Jalebi Sweet मंगवाने के जगह घर पर ही बनाये रसभरी और कुरकुरी जलेबी और इसके मिठास का आनंद ले।