Poha Recipe in Hindi: फटाफट बनाये हेल्दी और डिलीशियस पोहे

क्या आप एक ही प्रकार का नाश्ता बना कर बोर हो चुकी है और अपने परिवार के लिए हेल्थी व् आसानी से बनने वाला नाश्ते की तलाश कर रही है? यदि ऐसा है तो आप पोहे को जरूर बना कर ट्राय करें। पोहा एक ऐसा व्यंजन है जिसे लोग सुबह के नाश्ते के समय खाना पसंद करते है। यह खाने में भी बहुत हल्का और स्वादिष्ट नाश्ता है। जब भी कोई मेहमान आपके घर सुबह के समय आये तो आप चाय के साथ पोहे का नाश्ता भी करा सकती है। यह कम समय में फटाफट तैयार हो जाता है ।

वैसे तो पोहा पुरे भारत में बहुत लोकप्रिय नाश्ता है। लेकिन यह पश्चिमी भारत में सबसे ज्यादा प्रसिद्ध है। महाराष्ट्र में इसे कांडा पोहे के नाम से जाना जाता है। साथ ही इंदौर में पोहे को जलेबी के साथ खाना पसंद किया जाता है।

जो लोग अपनी हेल्थ को लेकर चिंतित रहते है वह भी पोहे को बड़े ही चाव से खा सकते है क्योंकि इसमें कम कैलोरी होती है इसलिए इसे हेल्थी मील भी माना जाता है। यह बहुत ही कम तेल में बनकर तैयार हो जाता है। पोहा बच्चों से लेकर बड़े बूड़ो को भी बहुत पसंद आता है। बूढ़े व्यक्ति भी पोहे को बड़ी आसानी के साथ खा सकते है क्योंकि यह हल्का होने के कारण पचने में भी आसान होता है।

पोहा एक ऐसी डिश है जो की बहुत कम समय में बन जाती है और इसे बनाने में कम सामान की भी आवश्यकता होती है। पोहा चावल का बना होता है जो की आसानी से बाजारों में उपलब्ध रहता है। पोहे में आप प्याज, आलू और मटर डालकर इसे और लजीज बना सकते है। साथ ही इसे हेल्थी बनाने के लिए आप उसमें गाजर, आनर और शिमला मिर्च भी डाल सकती है। पोहे को बनाने के कई तरीके होते है आईये जानते है उनमे से पोहे को बनाने का एक आसान तरीका। इसके लिए पढ़िए Poha Recipe in Hindi.

Poha Recipe in Hindi: पोहे को फटाफट बनाने का आसान तरीका

Poha Recipe in Hindi

पोहा कुछ लोगों को इतना पसंद आता है कि वह कभी भी किसी भी समय इसे खा सकते है और यह नुकसान भी नहीं करता है। बच्चों को भी आप उनके टिफिन में पोहे दे सकती है । जानते है इस प्रसिद्ध नाश्ते को कैसे बनाया जा सकता है। 

Course Breakfast
Cuisine Indian
Prep Time 10 minutes
Cook Time 15 minutes
Total Time 25 minutes
Servings 4 People

Ingredients

Poha Recipe in Hindi: पोहा बनाने के लिए आवश्यक सामग्री

  • 2 कप पोहा [मोटे पोहे]
  • 6-7 करी पत्ता [पत्तियां ]
  • 1 tbsp शक्कर
  • 1/2 कप मटर के दाने [आधा छोटी कटोरी]
  • 2 हरी मिर्च [बारीक कटी हुई]
  • 1 निम्बू
  • नमक [स्वादानुसार]
  • 1/2 tbsp हल्दी पाउडर [छोटा चम्मच]
  • मूंगफली के दाने [आधा छोटी कटोरी]
  • हरा धनिया [बारीक कटा हुआ]
  • राई [आधा छोटा चम्मच]
  • 1 tbsp तेल [बड़ा चम्मच]

Instructions

Poha Banane Ki Vidhi in Hindi: जाने पोहा बनाने की आसान विधि

  1. पोहे को बनाने के लिए सबसे पहले पोहा साफ कर एक बर्तन में लें और पानी से हल्का धो लें।

  2. पोहे को धोने के बाद उसमे शक्कर ,नमक और हल्दी डालकर 10 से 15 मिनट के लिए रख दें।

  3. इतना करने के बाद एक कढ़ाई लें और उसे गैस पर गर्म होने के लिए रख दें।

  4. कढ़ाई के गरम होने के बाद उसमे तेल डालें और उसे गर्म होने दें। 

  5. जब तेल गर्म हो जाए तो उसमे राई डालें और उसे धीमी आंच पर भुनने दें। उसके बाद उसमे करी पत्ता भी डाल दें।

  6. इसके बाद हरी मिर्च, मूंगफली दाने और मटर को उसमें डाल कर भुने।

  7. इन सब के अच्छे से भुनने के बाद पोहे को भी कढ़ाई में डालें और मिश्रण को अच्छे से मिला लें।

  8. पोहे को गैस पर 2 से 3 मिनट तक पकाये और फिर उसके बाद गैस को बंद कर दें।

  9. लीजिये Poha Recipes for Breakfast झटपट बनकर तैयार हैं।

पोहे को गार्निशिंग के लिए

  1. पोहे को सर्व करने से पहले उसमे बारीक़ कटा हुआ धनिया डाल दें और आप यदि निम्बू का रास डालना चाहती है तो पोहे में निम्बू का रस भी निचोड़ सकती है इससे पोहे का टेस्ट और भी शानदार हो जाता है । 

  2. साथ ही आप बारीक नमकीन सेव का भी पोहे के ऊपर छिड़काव कर सकती है।  

  3. पोहे में आप बारीक कटे प्याज का भी इस्तेमाल कर सकती है। 

  4. साथ ही आप अनार के दाने से भी पोहे को सजा सकती है। 

Recipe Notes

  • जब भी आप पोहा बनाये तो इस बात का ध्यान रखे की इसके लिए मोटे पोहे का ही इस्तेमाल करें क्योंकि यदि पोहे पहले रहेंगे तो वह पानी से धोने पर जल्दी गल जाते है और पोहे अच्छे से नहीं बन पाते है।
  • आप पोहे में आलू को भी काटकर डाल सकती है। यह भी पोहे के स्वाद को बढ़ा देता है।
  • पोहे को पानी में देर तक भिगो कर नहीं रखना चाहिए। इसे पोहे गल जाते है साथ ही खिले खिले पोहे बनाने के लिए आप पोहे को धोने की जगह उसके ऊपर से पानी का छिड़काव भी कर सकती है।
  • पोहे में शक्कर को आप अपनी इक्छानुसार डाल सकती है।

Poha Banane Ki Recipe आप जान चुके है। इस तरह झटपट लाजबाब पोहे बनकर तैयार हो जायेंगे। यह रेसिपी इतनी आसान है कि आपको भी इसे बनाने में अच्छा लगेगा। आप इसे सुबह के नाश्ते या फिर शाम की चाय के समय भी बना सकती है। पोहे हलके होने के साथ साथ हेल्दी भी होते है।   

Loading...

You may also like...