Jalebi Recipe in Hindi: मीठी मीठी रसभरी और स्वादिष्ट जलेबी बनाये

जलेबी एक प्रकार की स्वादिष्ट मिठाई होती है। यह आकार में गोल होती है और इसका रंग पीले या केशरी रंग का होता है जो देखने में बहुत ही आकर्षक दिखता है और खाने में लाजबाब होता है। आपको बता दे की भारत की राष्ट्रीय मिठाई जलेबी है। वैसे तो जलेबी पूरे भारत में खायी जाती है परन्तु यह उत्तर भारत में बहुत ही ज्यादा लोकप्रिय है। लोग गरमा गर्म जलेबी को बहुत ही चाव खाते है। जलेबी बच्चों को बहुत पसंद आती है यह बच्चों के दिलो को भी खुश कर देती है।

सर्दियों के मौसम में गरम जलेबी खाना बहुत ही आनंददायक होता है। ज्यादातर लोग उत्सव, ख़ुशी और शादी के मौको पर जलेबी को खाना पसंद करते है। जलेबी को मलाई या फिर किसी भी नाश्ते के बाद खाया जाता है। ज्यादातर इस मिठाई को दिवाली और रमजान जैसे त्योहारों पर विशेष रूप से बनाया जाता है। जलेबी को दूध के साथ भी खा सकते है। जो बहुत ही लजीज लगती है। जलेबी को दही, रबडी के साथ भी खाया जाता है।

Instant Jalebi Recipe को आप घर पर भी आसानी से बना सकती है और अपने परिवार वालों को खिला सकती है। जलेबी बना कर आप आपने मेहमानो को भी खिला सकती है और उनका दिल जीत सकती है । यदि आप किसी को अपने घर में खाने का आंमत्रण दे रही है तो खाने के साथ घर पर बनी हुयी जलेबी को भी मीठे में परोस सकती है। यह आपके खाने में चार चाँद लगा सकती है।

जलेबी को कई प्रकार से बनाया जाता है जैसे मैदे की जलेबी, खोया की जलेबी आदि । जलेबी को बनाने के लिए ज्यादा सामग्री की आवश्यकता नहीं होती है। इसके लिए मैदा, शक्कर और केसर ही लगता है। इसमें आपको घोल तैयार करना पड़ता है। फिर जलेबी को तला जाता है और चाशनी बनाकर उसमे जलेबी को डाल दिया जाता है। आप Jalebi Recipe Step by Step कैसे बना सकते है इसके लिए जानते है Jalebi Recipe in Hindi.

Jalebi Recipe in Hindi: जाने कैसे बनाये कुरकुरी और मीठी जलेबी

Jalebi Recipe in Hindi

कुरकुरी और स्वादिष्ट जलेबी खाते ही मन तृप्त हो जाता है इसका स्वाद ही इतना निराला होता है की इसे एक बार खाने के बाद आप इसके स्वाद को कभी भी भूल नहीं सकते है। जानते है How to Make Jalebi और इसके लिए किन सामग्री की आवश्यकता होती है।

Course Dessert
Cuisine Indian
Prep Time 7 hours
Cook Time 30 minutes
Total Time 7 hours 30 minutes
Servings 5 People

Ingredients

Easy Jalebi Recipe बनाने के लिए आवश्यक सामग्री

  • 1/4 कप दही
  • 1/2 कप मैदा
  • 1 कप शक़्कर
  • 1/2 tbsp केसर
  • तेल या घी [तलने के लिए]
  • कपड़ा जिसमे बीच में एक छेद हो

Instructions

Jalebi Recipe: घोल बनाने के विधि

  1. Jalebi Banane ki Vidhi में सबसे पहले एक बर्तन में मैदा और दही को लें।

  2. एक बर्तन में मैदा और दही दोनों को मिक्स कर के डाल ले।

  3. अब पानी की सहायता से मैदा और दही का घोल बना ले।

  4. इसके बाद इस घोल को खमीर आने के लिए लगभग सात घंटे के लिए रख दे।

  5. जब इसके घोल के ऊपर झाग दिखने लगे तो समझ जाईयेगा की खमीर आ गया है।

Jalebi Recipe: चाशनी तैयार करने के लिए

  1. Crispy Jalebi Recipe के लिए चाशनी की आवश्यकता होती है।

  2. चाशनी को बनाने के लिए एक बर्तन में एक कप पानी ले ले और उसमे शक्कर व् केसर को मिला ले।

  3. इस मिश्रण को गैस पर धीमी आंच पर रख दे।

  4. चाशनी धीरे धीरे गाढ़ी होने लगेगी।

  5. चाशनी में एक चम्मच की सहायता से चेक कर ले की इसमें तार बनने लगा है की नहीं ।

  6. चाशनी के तार को चेक करने के लिए आप थोड़े से चाशनी को अपने हांथो की एक ऊँगली और पर ले और उसे अंगूठे से चिपका कर देंखे । यदि इससे एक तर बनता हुआ नजर आ रहा है तो समझ जाईये की आपकी चाशनी तैयार हो गयी है ।

  7. तार के बनाने के बाद चाशनी को ठंडा होने के लिए रख दे।

Jalebi Recipe: जलेबी बनाने के लिए

  1. अब एक पैन लेकर उसमे घी या फिर तेल डाल दे।

  2. इसे अच्छी तरह से गैस पर गर्म होने दे।

  3. जब यह अच्छी तरह से गर्म हो जाए तो फिर कपड़े में घोल को भरकर उसकी पोटली बना ले।

  4. ध्यान रखे की कपडे का छेद छोटा होना चाहिए ताकि पतली जलेबी बन सके।

  5. आप घोल को पोटली की मदद से जलेबी के आकार में गोल गोल घुमाते हुए पैन में डालते जाए।

  6. जलेबी को घीमी आंच पर ही सेकें।

  7. जलेबी सिकने के बाद जब हलके सुनहरे रंग की हो जाए तो इसे पैन से बाहर निकाल ले।

  8. इसके बाद जलेबियों को चाशनी में डाल दे ।

  9. कुछ देर तक जलेबी को चाशनी में ही रहने दे, ऐसा करने से चाशनी जलेबियाँ के अंदर अच्छे से चली जाएगी।

  10. इस तरह आपकी गरमा गरम जलेबियाँ बनकर तैयार हो जाएँगी ।

सर्व करने के लिए

  1. गरमा गरम जलेबियों को मलाई के साथ सर्व कर सकते है।

  2. आप पोहे के साथ भी जबेली को खा सकते है। इंदौर जैसे शहरों में पोहा जलेबी को लोग बड़े ही चाव के साथ खाते है।

  3. आप दही ,दूध और रबड़ी के साथ भी जलेबी को सर्व कर सकती है।

  4. जलेबी को सर्व करते समय उसके ऊपर बादाम और पिस्ता के टुकड़े भी डाल सकते है ।

Recipe Notes

  • जब भी आप मैदा का घोल बनाये तो थोड़ा थोड़ा करके पानी को डाले ताकि उसमे गुठलियां ना बनने पाए।
  • Crispy Jalebi Recipe बने उसके लिए आंच को धीमा रखे। तेल करने पर जलेबियाँ जल भी सकती है।
  • जलेबी का घोल गाढ़ा होने पर जलेबी नरम बनती है यदि जलेबी का घोल पतला हो जायेगा तो जलेबी अच्छे से नहीं बन पायेगी और न ही उनका प्रॉपर शेप आ पायेगा। यदि घोल पतला हो गया है तो उसमे थोड़ा सा मैदा और मिला सकते है ।  
  • शक्कर की चाशनी रखने पर वह जमने लगती  है । जमने से रोकने के लिए आप चाशनी में निम्बू का रस मिला सकते है। ऐसा करने से चाशनी के स्वाद में कोई अंतर नहीं आता है साथ ही चाशनी भी जमने से बच जाती है।

तो देर किस बात की है बाजार से Jalebi Sweet मंगवाने के जगह घर पर ही बनाये रसभरी और कुरकुरी जलेबी और इसके मिठास का आनंद ले।

Loading...

You may also like...