Katori Chaat Recipe in Hindi: बच्चे चटकारे लेकर खाएंगे कटोरी चाट, रेसिपी पढ़े और जरूर बनाएं

वैसे चाट खाना तो सभी को पसंद होता है और लोग स्पेशली चाट और पानी पूरी खाने के लिए बाहर जाते है। बाजार में अलग अलग तरह की चाट मिलती है। जिसमें अलग अलग तरह के मसलों का उपयोग होता है।

चाट बेहद चटपटी होती है और चाट का नाम सुन कर ही मुँह में पानी आ जाता है। यह खाने में जितनी मज़ेदार होती है यह दिखने में भी उतनी शानदार होती है।

कटोरी चाट को बास्केट चाट भी बोला जाता है। इसमें मैदे या आलू की कटोरी बनानी होती है। उसके बाद ऊपर से मसाला भरकर अलग अलग तरह से गार्निश कर सकते है।

बच्चों को चटपटी चाट खाना बेहद पसंद होता है। इसलिए आज हम आपको घर पर कटोरी चाट बनाने की विधि बता रहे है। तो आये शुरू करें Katori Chaat Recipe in Hindi.

Katori Chaat Recipe in Hindi: जानिए स्वस्दिष्ट चटपटी और मसालेदार कटोरी चाट बनाने की विधि

Katori Chaat Recipe in Hindi

चाट खाने का हर व्यक्ति शौकीन होता है ऐसे में क्यों न घर पर ही बनाई जाए चटपटी और मसालेदार कटोरी चाट। तो हो जाएं Katori Chaat Recipe in Hindi पढ़े और घर ही बनाएं।

Course Snack
Cuisine Indian
Prep Time 10 minutes
Cook Time 30 minutes
Total Time 40 minutes
Servings 4

Ingredients

Basket Chaat: मैदे की बास्केट बनाने के लिए सामग्री

  • 1 कप मैदा
  • ¼ tbsp कलौंजी [छोटा चम्मच]
  • तेल [तलने के लिए]
  • नमक [स्वादानुसार]

आलू की बास्केट बनाने के लिए सामग्री

  • 4-5 आलू [मध्यम आकार के]
  • नमक [चुटकी भर]
  • तेल [तलने के लिए]

Chaat Recipe: चाट बनाने के लिए सामग्री

  • 1 कप मटर [उबला हुआ]
  • 1 आलू [मध्यम आकार का उबला हुआ]
  • 1 प्याज [मध्यम आकार का बारीक़ कटा हुआ]
  • 1 टमाटर [बारीक काट लें]
  • 2 हरी मिर्च [बारीक काट लें]
  • 1 tbsp धनिया [बड़ा चम्मच, बारीक कटा हुआ]
  • ½ tbsp जीरा पाउडर [छोटा चम्मच]
  • चाट मसाला [स्वादानुसार]
  • हरी चटनी [स्वादानुसार]
  • मीठी चटनी [स्वादानुसार]
  • नमकीन सेव [स्वादानुसार]
  • अनार के दाने [स्वादानुसार]
  • दही [आवश्यकतानुसार]
  • काला नमक [स्वादानुसार]
  • नमक [स्वादानुसार]

Instructions

बास्केट बनाने की विधि

  1. पहले एक बर्तन में मैदा लें।

  2. उसमे थोड़ा तेल डाल दें साथ ही थोड़ा नमक डालें।

  3. अब इसमें कलौंजी डालें और आटे की तरह गूंध लें।

  4. आटे को गूंधते समय आवश्कतानुसार ही पानी डालें।

  5. आटे को ज्यादा टाइट ना गुंधे।

  6. अब आटे की छोटी छोटी लोई बना लें।

  7. इसके बाद एक साइज की चार पांच पुरिया बेल लें। पुरियो का साइज सेम होना चाहिए।

  8. अब इन सभी पुरियो को कटोरी का शेप दें।

  9. अब एक कड़ाई में तेल गर्म करें।

  10. फिर एक एक करके कम आंच पर इन मैदे की कटोरियों को तेल में तल लें।

  11. कटोरियों को तेल में तब तक तले जब तक की कटोरियों का रंग सुनेहरा न हो जाए।

  12. ध्यान रखें कि धीमी आंच पर ही कटोरियों को तलना है।

आलू की बास्केट बनाने की विधि

  1. इसके लिए पहले आप आलू को छील लें।

  2. इसके बाद आलू को किस कर पानी में डाल दें।

  3. अब उसे पानी में से निकालकर अपनी तलने वाली जालीदार छलनी में किसे हुए आलू को कटोरी के आकार में जालीदार छलनी पर बिछा दें।

  4. अब इसके ऊपर एक छोटे साइज की तलने वाली सेम छलनी रखें और दोनों छलनी को एक साथ पकड़ कर गर्म तेल में डालें थोड़ी देर तक के लिए इसे ऐसे ही रखे।

  5. इसके बाद छलनी निकाल लें और आलू की कटोरियों को धीमी आंच पर थोड़ी देर तक के लिए तले।

Tokri Chaat Recipe in Hindi: चाट मसाला बनाने की विधि

  1. एक बाउल लें और उसमें मटर और उबले हुए आलू को मैश कर लें।

  2. अब इस मिश्रण में हरी मिर्च, हरा धनिया, काला नमक, जीरा पाउडर और नमक डालकर मिलाएं।

  3. अब आपकी तैयार की हुई मैदे या आलू की कटोरियों को एक प्लेट में रखें।

  4. अब इसमें सही और सामन मात्रा में चाट का मिश्रण डालें।

  5. फिर अब ऊपर से थोड़ा थोड़ा बारीक़ कटा प्याज और टमाटर डालें।

  6. अब अपने स्वादानुसार और आवश्यकतानुसार इसके ऊपर दही, हरी चटनी, मीठी चटनी, काला नमक, जीरा पाउडर, चाट मसाला, नमकीन सेव, अनार के दाने और हरा धनिया डालकर कर सर्व करें।

  7. लीजिये आपकी कटोरी चाट या बास्केट चाट या यूं कहें टोकरी चाट रेडी हो गयी है।

Recipe Notes

Katori Chaat Recipe तो आप जान गए, लेकिन शायद आप सोच रहे होंगे कि ये बास्केट चाट या टोकरी चाट कहा गए, इसलिए आपको बता दें कि आप कटोरी की जगह बास्केट या टोकरी का आकार देकर उसमें चटपटा मसाला भरकर भी खा सकते है। यह आप पर निर्भर करता है कि आप किस तरह से चाट बनाकर खाना चाहते है। यह देखने में जितनी अच्छी होती है खाने में उतनी लाजवाब होती है। तो देर किस बात की उठाइये सामान और बनाइये चटपटी कटोरी चाट।

Loading...

You may also like...