After Workout Drink: शारीरिक मेहनत के बाद पिए ये ड्रिंक्स, मिलेगी एक्स्ट्रा एनर्जी

अपने आपको फिट रखने के लिए लोग कई तरह के जतन करते है जैसे जिम जाना, योग करना, फिजिकल एक्टिविटी करना आदि। बढ़ती बीमारियों से छुटकारा पाने के लिए लोग अपने आपको वर्कआउट के माध्यम से स्वस्थ रखने की कोशिश करते है।  

वर्कआउट करने के बाद थकान होना संभव है। जिस कारण काफी ज्यादा प्यास लगती है। अपनी इस तीवृता की प्यास को बुझाने के लिए कई लोग पैक्ड ड्रिंक का सहारा लेते है। जो शरीर के लिए उतने फायदेमंद नहीं होते जितना लोग समझते है।

बाजार में मिलने वाले पैक्ड ड्रिंक्स में सिंथेटिक एडिटिव्स, कलर्स और फ्लेवर होते है जो की बॉडी को काफी नुकसान पहुंचाते है। यह ड्रिंक्स इंस्टेंट ऊर्जा तो बढ़ाते है लेकिन अंदर ही अंदर हमारे शरीर को खोखला करते है। साथ ही इनके अधिक सेवन से वजन भी बढ़ने लगता है

वर्कआउट के बाद लगने वाली प्यास को अगर प्राकृतिक तरीकों से बुझाया जाए तो ये सेहत के लिए भी फायदेमंद साबित होंगे। यहां हम आपको बता रहे कि वर्कआउट के बाद किस तरह के ड्रिंक्स पीना चाहिए। जो आपके शरीर में एनर्जी लेवल को बढ़ाने मे मदद करेंगे। आइये जानते है After Workout Drink.

After Workout Drink: वर्कआउट के बाद करें इन ड्रिंक्स का सेवन

After Workout Drink

संतरे का रस

  • संतरे के रस में विटामिन सी और ई पाया जाता है।
  • जो शरीर में ऊर्जा लेवल को बढ़ाने का काम करता है।
  • संतरे के फ्रेश जूस पीने से शरीर में दिनभर एनर्जी बनी रहती है।
  • साथ ही यह फैट भी नहीं बढ़ने देता है।
  • वर्कआउट के बाद इसका सेवन करना स्वास्थवर्धक होने के साथ साथ एनर्जेटिक भी होता है।
  • यह एक बेहतरीन Post Workout Drink होता है।

ग्रीन टी

  • ग्रीन टी एक तरह का एनर्जी ड्रिंक होता है जो शरीर में एनर्जी का लेवल बड़ा देता है।
  • ग्रीन टी में एक बड़ा चम्मच शहद मिलाकर पीने से भी बहुत फायदा होता है।
  • यह शरीर में सहनशक्ति को भी बढ़ाता है।
  • चाहे तो ग्रीन टी में पुदीना, निम्बू और अदरक का भी इस्तेमाल करे यह बॉडी में एनर्जी भर देता है और साथ ही रेफ्रेश करता है।

बनाना और व्हीटग्रास का जूस

  • यह तो आप सभी जानते है की व्हीटग्रास कितना ज्यादा फायदेमंद होता है।
  • अगर आप इसके साथ बनाना भी मिक्स कर देंगे तो यह आपके लिए काफी ज्यादा स्वास्थ्यवर्धक हो जाएगा।
  • केला और व्हीटग्रास के जूस का सेवन करने से शरीर को काफी ऊर्जा मिलती है।
  • केले में पोटैशियम और मैग्नीशियम की काफी अच्छी मात्रा पाई जाती है।
  • वर्कआउट के बाद बनाना जूस पीने से इंस्टेंट एनर्जी मिलती है।
  • इसलिए वर्कआउट के बाद बनाना और व्हीटग्रास के जूस का सेवन करना चाहिए।
  • Post Workout Shake के लिए एक बहुत अच्छा ड्रिंक है।

गाजर का जूस

  • गाजर का जूस वर्कआउट में खो चुकी एनर्जी को वापस पाने का अच्छा तरीका होता है।
  • गाजर विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर होती है।
  • इसी के साथ गाजर के जूस में काफी कम मात्रा में कैलोरीज होती है।
  • इसलिए आप वर्कआउट के बाद गाजर के जूस का सेवन कर सकते है यह कैलोरीज नहीं बढ़ाएगा।
  • इसका सेवन वर्कआउट के बाद आपको काफी एनर्जेटिक बना देता है।

चॉकलेट शेक

  • चॉकलेट शेक का सेवन वर्कआउट के बाद आपको इंस्टेंट एनर्जी देता है।
  • यह आपकी वर्कआउट के बाद की थकान को काफी जल्दी कम कर देता है।
  • आप चॉकलेट शेक की जगह पर चॉकलेट मिल्क का भी सेवन कर सकते है।
  • इसका सेवन शरीर में शक्ति और ऊर्जा दोनों बढ़ा देता है।
  • एक गिलास चॉकलेट शेक 8 से 11 ग्राम तक प्रोटीन प्रदान करता है।
  • यह प्रोटीन आपको एनर्जी देने के साथ साथ मांसपेशियों को बनाने में भी मदद करता है।
  • इस जूस में भी काफी कम मात्रा में कैलोरीज होती है।

छाछ का सेवन

  • छाछ का सेवन काफी पुराने समय से किया जाता है।
  • साथ ही कई लोग गर्मियों में इसका सेवन ज्यादा करते है अपने शरीर को ठंडक पहुंचाने के लिए।
  • लेकिन छाछ में कई प्रकार के गुण होते है जो बॉडी में एनर्जी लेवल को बनाये रखते है।
  • यह शरीर को शीतलता प्रदान करने के साथ साथ काफी उच्च मात्रा में एनर्जी भी प्रदान करता है।
  • इसका सेवन वर्कआउट के बाद करने से बॉडी को बहुत फायदा मिलता है।  

निम्बू और गर्म पानी

  • निम्बू में भरपूर मात्रा में विटामिन सी होता है। जो बॉडी को रिलैक्स कर ऊर्जा प्रदान करता है।
  • इसी के साथ यह शरीर में ऊर्जा के स्तर को बढ़ाता है और इम्यून सिस्टम को भी मजबूत बनाता है।
  • निम्बू काफी सारे अलग अलग गुणों से भरपूर होता है।

बादाम शेक

  • दो कप दूध के साथ 12 बादाम और एक चम्मच प्रोटीन शेक डालकर शेक बनाएं।
  • इससे शरीर को काफी ज्यादा मात्रा में एनर्जी मिलती है।
  • यह बादाम शेक आपको ऊर्जा के साथ शक्ति भी प्रदान करता है।
  • Post Workout Protein की जगह पर आप इसका भी सेवन कर सकते है।

नारियल पानी

  • नारियल पानी में प्राकृतिक रूप से पोटैशियम पाया जाता है।
  • यह शरीर में पानी की कमी को भी पूरा करता है।
  • इसे एक बहुत ही गुणकारी पेय पदार्थ माना जाता है।
  • यह वर्कआउट के बाद शरीर को भरपूर एनर्जी प्रदान करता है।    

बेरी जूस

  • बेरी जूस काफी पौष्टिक माना जाता है।
  • इसमें व्हे प्रोटीन पाउडर मिक्स कर सेवन करना चाहिए।
  • चाहे तो नारियल का दूध और ब्लैकबेरी या ब्लूबेरी का रस साथ में मिला लें।
  • इस तैयार जूस का सेवन शरीर को एनर्जी से भर देता है।
  • वर्कआउट के बाद इसका सेवन करना बॉडी में इंस्टेंट एनर्जी लेवल को बढ़ा देता है।
  • यह एक बहुत अच्छा Workout Drinks साबित होता है।

चेरी जूस

  • चेरी में कई प्रकार के गुण पाए जाते है।
  • वर्कआउट के दौरान या बाद में इसका सेवन करना बॉडी में एनर्जी लेवल को बढ़ा देता है।
  • चेरी में मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट्स जैसे एंथोसायनिन और फ्लेवोनॉयड आदि बॉडी के लिए फायदेमंद होते है।
  • इन एंटी ऑक्सीडेंट्स से कारण वर्कआउट के बाद हो रही सूजन से बचा जा सकता है।
  • इस जूस का सेवन वर्कआउट के बाद करने से माँसपेशियों को जल्द ही आराम मिलता है।

अक्सर आपने लोगों को Pre Workout Drink लेते हुए देखा होगा, लेकिन इसके साथ साथ वर्कआउट के बाद शरीर में एनर्जी के लिए भी ड्रिंक जरूर पीना चाहिए। ऊपर बताए गए ड्रिंक्स शारीरिक मेहनत के बाद की थकान को दूर करने के साथ साथ शरीर को भरपूर एनर्जी प्रदान करते है।

Loading...

You may also like...