Flattened Rice: पोहे के स्वास्थ्यवर्धक फायदे जो बनाये आपको सेहतमंद

पोहा एक बहुत ही आम डिश है जिसे सबसे ज्यादा नाश्ते में खाना पसंद किया जाता है। पोहा नाश्ते में लेना बहुत ही पौष्टिक माना जाता है और साथ ही इस से कई प्रकार के पौस्टिक तत्व भी मिलते है जो शरीर के लिए काफी फायदेमंद भी होते है और यह खाने में भी बहुत हीं स्वादिष्ट भी लगता है।

आप पोहा कैसे भी बना सकते हैं, चाहे तो इसे सब्जियों के साथ बनाइए या फिर इसे सिंपल दूध और दही के साथ भी खा सकते है। पोहे को पुरे देश में खाया जाता है और कई तरह से बना कर खाया जाता है। वेट लॉस पर फोकस कर रहे लोग इसे खा सकते है, यह उनके लिए सबसे अच्छा आहार होता है। इससे उनको पौष्टिक तत्व भी मिल जाते है और साथ ही यह जल्दी पच भी जाता है।

सभी घरो में पोहा आपको हमेशा ही मिल जाएगा क्योकि यह एक ऐसा आहार है जिसे आप झटपट किसी भी समय बना कर तैयार कर सकती है और अपने घर आये हुए रिश्तेदारों और मेहमानो को परोस सकती है। पोहा फटाफट तैयार हो जाता है साथ ही स्वादिष्ट भी बहुत होता है।

पोहे से हमे आयरन और कार्बोहाइड्रेट भरपूर मात्रा में मिलता है और इसे सिर्फ भिगो कर दूध और दही के साथ भी खा सकते है यह सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। इस लेख में जाने की कैसे Flattened Rice सेहत के लिए फायदेमंद होता है और इसके सेवन से क्या क्या फायदे होते हैं।

Flattened Rice: जाने पोहा सेहत के लिए कैसे फायदेमंद है

Flattened Rice

दिल और दिमाग के लिए फायदेमंद

  • पोहा बहुत से पौष्टिक तत्वों से भरपूर होता है।
  • पोहे में आयरन और कार्बोहाइड्रेट के साथ साथ फैट, सोडियम, पौटेशियम, विटामिन ए, बी6, सी और ई भी होता है।
  • पोहे में फोलेट (folate), नियासिन (niacin), राइबोफ्लेविन (riboflavin), और पैंटोथेनिक (pantothenic) एसिड ही होते है।
  • पोहे में दिल और दिमाग को फायदा पहुंचने वाला मैग्नीज (manganese) और मैग्नीशियम (magnesium) होता है।
  • पोहे में मौजूद फॉस्फोरस से आपकी हड्डिया मजबूत बनती है ।
  • पोहे से मिलने वाले जिंक और सेलेनियम ब्रेन के लिए टॉनिक का काम करते है।
  • इससे सेक्सुअल हेल्थ और इम्युनिटी दोनों इम्प्रूव होते है।
  • इस में इतने पोषक तत्व होने के कारण यह ह्रदय से संबंधित कई बीमारियों में सहायक होता है।

जल्दी पच जाता है

  • ऐसा माना जाता है की पोहा काफी जल्दी पच जाता है। 
  • पोहे को भिगो कर सूखे नारियल, गुड़, दूध और इलायची के साथ मिला कर भी खा सकते है।
  • यह स्वाद में तो बहुत ही अच्छा लगता है साथ ही पौष्टिक भी बहुत होता है।
  • इसके सेवन से सभी प्रकार के पौष्टिक तत्व शरीर को मिल जाते है।
  • बीमार लोगो भी इसका सेवन कर सकते है इससे उन्हें पौष्टिक आहार मिल जायेंगे और यह उनके लिए लाभदायक साबित होगा।
  • पोहे को हमेशा नाश्ते में लेना चाहिए इससे पेट कभी भारी नहीं होता है ।

वजन कम करने में भी लाभदायक

  • पोहा वजन को कम करने के लिए काफी उपयोगी होता है। 
  • पोहे को 5 मिनट के लिए भिगो दे और फिर तड़का लगाने के लिए तेल, राई, मूंगफली के दाने और अदरक, डाले और सेके।
  • अब प्याज, हरी मिर्च और नमक डाल के सेके फिर भीगे हुए पोहे उसमे डाल दे।
  • अब इसमें निम्बू का रस डाल कर खाये, चाहे तो साथ में दही ले कर खाए।
  • इससे बार बार भूख नहीं लगेगी और एनर्जी बनी रहेगी।
  • इसमें कैलोरीज काफी कम होती है इसलिए यह वजन कम करने में कारगर होता है।   
  • इसे आप न्युट्रिशयस स्नैक्स के तौर पर खा सकते है या फिर बेड टाइम मील के रूप में भी इसका सेवन कर सकते है ।

आयरन से भरपूर

  • पोहे में आयरन भरपूर मात्रा में होता है।
  • इसे राइस फलैक्स के नाम से भी जाना जाता है।
  • यह महिलाओ के लिए एक बहुत ही अच्छा आहार है क्योंकि महिलाओ में ही आयरन की कमी ज्यादा देखने को मिलती है।
  • गर्भवती महिला और छोटे बच्चो को पोहे का सेवन रोज़ करना चाहिए जिससे उन्हें आयरन की कमी नहीं होगी।
  • शरीर में हीमोग्‍लोबिन बढ़ाने के लिए पोहा सबसे अच्छा स्त्रोत है।

ग्लूटेन में भी फायदेमंद

  • ग्लूटेन की ऐलर्जी हो जाने पर गेंहू से परहेज रखना अनिवार्य हो जाता है, ऐसे में आप उसकी जगह पोहा को प्रेफर कर सकते है।
  • पोहा खाने से आपको हर प्रकार के तत्व मिल जायेंगे और साथ ही यह आपके लिए हर तरह से फायदेमंद होगा।
  • पोहे खाने से ग्लूटेन के मरीजों के शरीर में एनर्जी बनी रहती है।
  • पोहा खाने से शरीर को सही मात्रा में विटामिन और प्रोटीन भी मिलता रहता है ।
  • पोहा पूरी तरह से एक एनर्जी प्रदान करने वाला एक हेल्दी पदार्थ है।

कार्बोहाइड्रेट का एक अच्छा स्त्रोत 

  • पोहे में काफी अच्छी मात्रा में कार्बोहाइड्रेट मौजूद होता है।
  • अगर आपके शरीर में कार्बोहाइड्रेट कि कमी है तो आप पोहे खा कर ये कमी पूरी कर सकते है।
  • कार्बोहाइड्रेट के लिए नियमित रूप से पोहे का सेवन कर सकते है।
  • पोहे में काफी मात्रा में फाइबर भी होता है।
  • इससे आपको एनर्जी मिल जाएगी और साथ ही आपके शरीर में सभी पोषक तत्व सही मात्रा में मिल जायेंगे ।

एक उत्तम आहार

  • पोहे में कैलोरीज़ बहुत ही कम मात्रा में पाई जाती है।
  • 100 ग्राम पोहे में सिर्फ 160 कैलोरी होती है।
  • इस कारण से भी वजन कम करने में यह लाभदायक होता है।
  • साथ ही पोहा एक बहुत अच्छा नाश्ता है जिससे दिनभर के लिए एनर्जी मिलती रहती है।
  • आप पोहे को बहुत सारी सब्जियों के साथ भी बना सकते है।
  • पोहे से आपको भरपूर मात्रा में विटामिन और मिनरल मिल जाता है।
  • आप इसे स्प्राउट्स और मूंगफली के दानो के साथ भी खा सकते है जिससे ये और पौष्टिक बन जाता है ।

पोहा आपके लिए एक पौष्टिक और हेल्दी आहार जो पूरी तरह से आपके लिए सेहतमंद है। ऊपर दिए सभी फायदे हमे सिर्फ पोहे को खाने से ही मिल जाते है और आप इसे कई अलग अलग तरह से बनाकर खा सकते है।

Loading...

You may also like...