Dal Dhokli Recipe in Hindi

Dal Dhokli Recipe in Hindi

हल्की खट्टी-मिट्ठी दाल खाने में बहुत अच्छी लगती है और ये एक यूनिक टेस्ट भी हो जाता है। दाल ढोकली को आप कभी भी बनाकर खा सकते है आप जब भी घर पर दाल ढोकली बनायेंगे ये सभी को बहुत पसंद आएगी। आइये जानते है Dal Dhokli Recipe को किस तरह कम से कम समय में स्वादिष्ट बनाया जा सकता है और इसे बनाने में कौन कौन सी सामग्रियों का उपयोग करना होता है।

Course Main Course
Cuisine Indian
Prep Time 15 minutes
Cook Time 30 minutes
Total Time 45 minutes
Servings 3 People

Ingredients

Dal Dhokli Recipe in Hindi: दाल बनाने के लिए आवश्यक सामग्री

  • 1 कप तुअर दाल (अरहर)
  • 1 टमाटर [बारीक़ कटा हुआ]
  • 1 प्याज [बारीक़ कटा हुआ]
  • 2 लहसुन [कलियां]
  • अदरक [आधा छोटा]
  • 2 हरी मिर्च [बारीक़ कटी हुई]
  • 100 Gm हरा धनिया [बारीक़ कटा हुआ]
  • 3 tbsp तेल
  • हिंग [एक छोटा पिंच]
  • 1 tbsp जीरा [छोटी चम्मच]
  • 1 tbsp राई [छोटी चम्मच]
  • 1/2 tbsp हल्दी पाउडर [छोटी चम्मच]
  • 1 tbsp धनिया पाउडर [छोटी चम्मच]
  • 1 tbsp लाल मिर्च पाउडर [छोटी चम्मच]
  • 1/2 tbsp गरम मसाला [छोटी चम्मच]
  • 6-7 मीठा नीम [पत्ते]
  • 1 tbsp कसूरी मैथी
  • 2-3 सूखी लाल मिर्च
  • 1 tbsp निम्बू का रस
  • 1/2 tbsp शक्कर [छोटी चम्मच]
  • नमक [स्वादानुसार]

Dhokli Recipe: ढोकली बनाने के लिए आवश्यक सामग्री

  • 1 कप गेंहु का आटा
  • 1 tbsp बेसन
  • 1 चुटकी अजवायन
  • 1 चुटकी मीठा सोडा
  • 1/2 tbsp नमक
  • 2 tbsp तेल [मोअन के लिए]
  • पानी [आवश्यकतानुसार]

Instructions

Dal Dhokli Recipe: बनाने की विधि

  1. Dal Dhokli बनाने के लिए सबसे पहले दाल को धोकर कुकर में 5-6 सिटी आने तक पकने के लिए रख दीजिये।

  2. जब तक दाल पककर तैयार होती है तब तक ढोकली बनाकर तैयार कर लेते है।

  3. ढोकली बनाने के लिए सबसे पहले थाली में आटा, बेसन, मीठा सोडा, मोअन, अजवाईन और नमक मिला लीजिये और इन सभी को अच्छे से मिक्स कर लीजिये।

  4. अब रोटी जैसा आटा लगाकर तैयार कर लीजिये।

  5. आटे को 10 मिनट के लिए ढककर रख दीजिये जिससे आटा सेट हो जायेगा। तब तक किसी बर्तन में पानी उबलने रख दीजिये।

  6. अब आटे से लोई तोड़कर रोटी जैसे बेल लीजिये अब इसे चाकू की मदद से चोकोर टुकड़े में काट लीजिये।

  7. इसी तरह पुरे आटे से ढोकली बनाकर तैयार कर लीजिये।

  8. पानी में उबाल आने के बाद ढोकली उसमे डाल दीजिये। इसे बार बार हिलाते रहिये नही तो ढोकली बर्तन में नीचे चिपक सकती है। 10 मिनट में ढोकली का गैस बन्द कर दीजिये।

  9. अब तक दाल पककर तैयार हो गई होगी। कुकर का गैस बन्द कर दीजिये और दाल में तड़का लगाइए।

  10. दाल में तड़का लगाने के लिए कढाई में तेल गरम होने रखिये।

  11. तेल गरम होने के बाद उसमे हींग, राई और जीरा तड़काइये अब इसमें मीठा नीम और हरी मिर्च और खड़ी लाल मिर्च डालिए।

  12. इसके बाद अदरक और लहसुन को पीसकर इसमें डाल दीजिये और अच्छे से भूनिए।

  13. अब प्याज डालकर उसे चला दीजिये।

  14. फिर बारीक़ कटा हुआ टमाटर डालिए और इसे चलाइए।

  15. अब इसमें हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, चीनी मिलाइये और 2 मिनट सभी मसालों को अच्छे से भूनने दीजिये ।

  16. अब कुकर से दाल निकालकर इसमें मिला दीजिये और ढोकली भी मिला दीजिये।

  17. इसके बाद कसूरी मैथी और गरम मसाला मिलाएं और ऊपर से निम्बू का रस डाल डालिये।

  18. अब स्वादानुसार नमक मिला दीजिये।

  19. दाल को थोडा उबाल आने तक 5 मिनट के लिए धीमी आंच पर पकने दीजिये ।

  20. 5 मिनट बाद दाल को चलाते हुए उसमें कटी हुई धनिया पत्ती मिला दीजिये और गैस को बन्द कर दीजिये।

  21. लीजिये गरमागरम दाल ढोकली बनकर तैयार हो गयी है। इसे गरम गरम प्लेट में सर्व कीजिये और ऊपर से थोडा घी मिलाकर खाइए यह खाने में बहुत ही ज्यादा स्वादिष्ट लगेगी।

Recipe Notes

दाल ढोकली खाने के लिए आपको किसी सीजन का इन्तजार करने की भी जरुरत नहीं है। इसे आप हर मौसम में खा सकते है। वैसे इसे ठण्ड के मौसम में गरमा गरम खाने का आनंद ही कुछ ओर है।