Chole Recipe in Hindi

Chole Recipe in Hindi

छोले को घर में बहुत ही आसानी से बनाया जा सकता है। इसे आप बच्चों के टिफिन में भी रख कर दे सकती है। यक़ीनन घर में बने हुए छोले आपके परिवार को बहुत ही ज्यादा पसंद आयेंगे।

आइये जानते है Chole ki Sabji Banane ki Vidhi से पहले इसे बनाने में आपको किन किन आवश्यक सामग्रियों का इस्तेमाल करना होता है –

Course Main Course
Cuisine Indian
Prep Time 20 minutes
Cook Time 30 minutes
Total Time 50 minutes
Servings 4 People

Ingredients

Chole Recipe in Hindi: छोले की सब्जी बनाने के लिए आवश्यक सामग्री

  • 250 Gm काबुली चना [छोले]
  • 2-3 आलु [अगर आप चाहे तो]
  • 4-5 टमाटर
  • 3 प्याज
  • 3 लहसुन [कलि]
  • अदरक [आधा छोटा इंच टुकड़ा]
  • 2 हरी मिर्च [बारीक़ कटी हुई]
  • 100 Gm हरा धनिया [बारीक़ कटा हुआ]
  • 3 tbsp तेल
  • हिंग [एक छोटा पिंच]
  • 1 tbsp जीरा [छोटी चम्मच]
  • 1 tbsp राई [छोटी चम्मच]
  • 1/2 tbsp हल्दी पाउडर [छोटी चम्मच]
  • 1 tbsp लाल मिर्च पाउडर [छोटी चम्मच]
  • 1/2 tbsp गरम मसाला [छोटी चम्मच]
  • 2-3 तेज पत्ता
  • 2-3 सूखी लाल मिर्च
  • 2 tbsp छोले मसाला
  • 1 tbsp अमचुर पाउडर [छोटी चम्मच]
  • नमक [स्वादानुसार]

Instructions

Chole Recipe in Hindi: छोले की सब्जी बनाने की विधि

  1. Chole ki Sabji in Hindi बनाने के लिए आप सबसे पहले काबुली चने को 7-8 घंटे के लिए भिगोकर रख दीजिये।अगर आप छोले को पहले से गलाना भूल गए है तो आप गुनगुने पानी में काबुली चने को 3-4 घंटे के लिए भी भिगोकर रख सकते है। इतनी देर में भी काबुली चने अच्छे से गल जायेंगे।

  2. आलु को छीलकर रख लीजिये।

  3. काबुली चने और आलु के छिलके निकाल कर उसे प्रेशर कुकर में पानी डाल कर 5-6 सिटी आने तक नरम होने के लिए रख दीजिये।

  4. जब तक चने सिजेंगे तब तक हम मसाला तैयार कर लेते है।

  5. अब आप पहले अदरक, हरी मिर्च और लहसुन का पेस्ट बना लीजिये।

  6. उसके बाद टमाटर की प्यूरी बनाकर रख लीजिये साथ ही प्याज को भी मिक्सर में पीसकर उसका पेस्ट तैयार कर लीजिये।

  7. अब तक छोले सिजकर तैयार हो गए होंगे इसलिए कुकर का गैस बन्द कर दीजिये। प्रेशर खत्म होने तक चने को कुकर में ही रहने दीजिये।

  8. अब एक कढाई में तेल गरम होने के लिए रखिये।

  9. तेल में हिंग, जीरा और राई डालकर उसे तड़का लगाइये। अब इसमें तेज पत्ता और सुखी लाल मिर्च डाल दीजिये।

  10. अब आप तेल में अदरक, हरी मिर्च और लहसुन का पेस्ट डालिए इसे अच्छे से भूनने दीजिये।

  11. अब आप टमाटर की प्यूरी डालिए और 2 मिनट चमचे से चलाइए।

  12. अब प्याज का पेस्ट डाल दीजिये साथ ही हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, अमचुर पाउडर और छोले मसाला मिलाइये।

  13. सभी मसालों को अच्छे से मिलाकर उसे तब तक भूनने दीजिये जब तक मसालों के उपर तेल न तैरने लग जाये।

  14. अब उबले हुए आलु और काबुली चने को इसमें मिला दीजिये और अच्छे से मिक्स कीजिये।

  15. अब थोड़ा पानी मिला दीजिये, पानी को आप अपने हिसाब से डाल सकते है जितना भी आपको सब्जी को गाढ़ा या पतला करना हो।

  16. अब सब्जी को थोड़ा सा उबाल आने तक ढककर रख दीजिये।

  17. उबाल आने के बाद उसमे स्वादानुसार नमक मिला दीजिये और अच्छे से सब्जी को मिक्स कर दीजिये।

  18. अब सब्जी में गरम मसाला और कटा हुआ धनिया मिला दीजिये।

  19. गैस को बन्द कर दीजिये। गरमागरम छोले की सब्जी बनकर तैयार हो गयी है।

  20. छोले की सब्जी को किसी बर्तन में निकाल लीजिये और गरमागरम सर्व कीजिये।

  21. छोले को आप रोटी, पराठे किसी के भी साथ सर्व कर सकते है छोले को चावल के साथ ज़रुर खा कर देखे ये बहुत ही ज्यादा स्वादिष्ट और जायकेदार लगती है।

Recipe Notes

आज के लेख में आपने स्वादिष्ट छोले की सब्जी बनाने की विधि जानी। अगर आपने इसे अभी तक नहीं बनाया है तो आज हीं इस रेसिपी को ज़रूर ट्राय करें।