Macaroni Recipe in Hindi

Macaroni Recipe in Hindi

मैक्रोनी को बनाने के लिए उसमे उपयोग होने वाली सभी सामग्री आपको घर में ही आसानी से मिल जाती है। इसलिए इसे बनाना और भी ज्यादा सरल रहता है।

Course Snack
Cuisine Italian
Prep Time 10 minutes
Cook Time 15 minutes
Total Time 25 minutes
Servings 2 People

Ingredients

मैक्रोनी बनाने के लिए आवश्यक सामग्रियां

  • 1 कप मेकरोनी
  • 1 शिमला मिर्च [बारीक़ कटी हुई]
  • पत्ता गोभी [आधा कप बारीक कटे हुये]
  • 2 टमाटर [बारीक़ कटे हुये]
  • 1-2 गाजर [बारीक़ कटी हुई]
  • 1 हरी प्याज [बारीक़ कटी हुई]
  • 3-4 tbsp टमैटो सॉस
  • 2 tbsp तेल
  • 1 हरी मिर्च [बारीक कटी हुई]
  • 2 tbsp हरा धनिया [बारीक कटा हुआ]
  • 1 tbsp चाट मसाला [छोटी चम्मच]
  • 1 tbsp मैक्रोनी मसाला
  • ¼ tbsp लाल मिर्च पाउडर [ छोटी चम्मच से थोड़ी कम]
  • नमक [स्वादानुसार]
  • 1 tbsp अदरक पेस्ट [छोटी चम्मच]

Instructions

मैक्रोनी बनाने के लिए विधि

  1. Veg Macaroni Recipe बनाने के लिए आपको सबसे पहले मैक्रोनी को उबालना होगा। मैक्रोनी को उबालने के लिए किसी बर्तन में 4 कप पानी डालकर रख दीजिये।

  2. जैसे ही पानी में उबाल आने लगे तो उसमे 1 चम्मच तेल और 1 चुटकी नमक डाल दीजिये। अब पानी में मैक्रोनी को डाल दीजिये और इसे 15 मिनट के लिए उबलने दीजिये।

  3. मैक्रोनी को उबालते समय उसे चम्मच से हिलाते रहिये जिससे वो बर्तन के तले से चिपकेगी नही।

  4. 15 मिनट बाद गैस बंद कर दीजिये और मैक्रोनी को छलनी से छान कर उसका पानी निकाल लीजिये।

  5. अब एक कड़ाही में तेल गरम होने के लिए रखिये।

  6. तेल गरम होने पर उसमे अदरक का पेस्ट डालिए और इसे 1-2 मिनट तक भूनने दीजिये।

  7. अब इसमें बारीक़ कटी हुई हरी मिर्च डालिए।

  8. अब इसमें शिमला मिर्च और हरी प्याज मिलाइए और इसे चम्मच से चलाते रहिये।

  9. अब टमाटर, पत्ता गोभी और गाजर को भी मिला दीजिये। सब्जियों को हल्का नरम होने तक पकने दीजिये। सब्ज़ियाँ बहुत ज्यादा नही पकानी है, सब्जियों को थोड़ा क्रंची ही रखना है।

  10. सब्ज़ियाँ हल्की नरम हो जाने के बाद उसमे मैक्रोनी मसाला, चाट मसाला और लाल मिर्च पाउडर को डालिए और सभी को अच्छे से मिक्स कर लीजिये।

  11. अब मैक्रोनी में सॉस डालिए और इसे अच्छे से मिक्स कीजिये और 2 मिनट पकने दीजिये।

  12. अब उबली हुई मैक्रोनी को इसमें मिला दीजिये और सभी को अच्छे से मिक्स करते हुए कलछी से चलाइए।

  13. अब 2 मिनट तक मैक्रोनी को और पक जाने दीजिये।

  14. अब मैक्रोनी में कटा हुआ हरा धनिया मिलाइये।

  15. गरमागरम वेज मैक्रोनी बनकर तैयार है। इसे किसी बर्तन में निकाल लीजिये और गरमागरम ही प्लेट में सर्व कीजिये।

  16. स्वाद और पोषण से भरपूर वेज मैक्रोनी खाने में बहुत ही लजीज लगेगी और ये सभी को बहुत ज्यादा पसंद आएगी।

  17. 20-25 मिनट में आपकी मैक्रोनी बनकर तैयार हो जाएगी। इस विधि से आप कम समय में बहुत ही स्वादिष्ट मैक्रोनी बनाकर तैयार कर सकते है। इसे आज ही अपने स्नेक्स में ज़रुर बनाये

Recipe Notes

तो ये थो मैक्रोनी रेसिपी बनाने की विधि। अगर आपने अभी तक इस डिश को नहीं बनाया है तो इसे एक बार जरूर ट्राय करें।