Kheer Recipe In Hindi

Kheer Recipe In Hindi

हिन्दू धर्म में त्योहारों पर खीर बनाई जाती है। साथ ही भगवान को भी खीर का भोग लगाया जाता है। इसे बनाना बहुत ही आसान होता है। जानते है इसे बनाने के लिए क्या क्या साम्रगी लगती है और इसे कैसे बनाया जाता है।

Course Dessert
Cuisine Indian
Prep Time 15 minutes
Cook Time 40 minutes
Total Time 55 minutes
Servings 5 People

Ingredients

खीर बनाने के लिए आवश्यक सामग्रियां

  • 80 Gm चावल बासमती टुकड़े वाले
  • 1 Kg दूध [फुल क्रीम वाला]
  • 1 tbsp काजू [कटे हुये]
  • 1 tbsp किशमिश
  • 4-5 इलाइची [छील कर पीस लें]
  • 100 Gm चीनी
  • 25 Gm दूध मसाला
  • 3-4 पत्ती केसर
  • ½ कप मखाने [बारीक़ कटे हुए]
  • 2 tbsp नारियल [बारीक़ कटा हुआ]

Instructions

खीर बनाने के लिए विधि: Kheer Bnanane Ki Vidhi

  1. खीर बनाने के लिए सबसे पहले बासमती चावल के टुकड़ों को पानी में भिगोकर रख दीजिये। जिससे चावल अच्छे से गल जाये। खीर के लिए टुकड़ी के चावल का ही प्रयोग करे। पूरे दाने के चावल को गलने में अधिक समय लगता है। चावल को कम से कम आधा घंटे तक गलने दीजिये।

  2. अब दूध को एक बड़े बर्तन या तपेली में उबलने के लिए गैस पर रख दीजिये।

  3. पहले गैस की आंच तेज़ रहने दीजिये और जब दूध उबल कर ऊपर आने लगे तब आंच को धीमा कर दीजिये।

  4. 15 से 20 मिनट तक दूध को हिलाते हुए उसमे अच्छे से उबाल आने दीजिये।

  5. अब गले हुए चावल को हाथो से मसलते हुए दूध में डाल दीजिये।

  6. चमचे से दूध को अच्छे से चलाते रहिये। ध्यान रखे दूध तपेली में चिपकना नही चाहिए। धीमी गैस पर बनाई हुई खीर ज्यादा स्वादिष्ट होती है।

  7. दूध को हर 2 से 3 मिनट में चमचे से चलाते रहिये और देखिये चावल सीजा है या नही।

  8. जब चावल नरम हो जायेंगे इसका मतलब चावल सीज गये है। अब इसमें चीनी मिला दीजिये।

  9. खीर को अच्छे से चलाते रहिये। अब इसमें बारीक़ कटे हुए काजू और किशमिश मिला दीजिये। साथ ही मखाने और नारियल के टुकड़े भी मिला दीजिये।

  10. अब इसमें इलायची और दूध मसाला डाल कर उसे चमचे से अच्छे से चलाइए।

  11. केसर में 1 चम्मच दूध मिलाकर उसे खीर में मिला दीजिये और चमचे से अच्छे से चलाते रहिये। चीनी को घुलने दीजिये।

  12. जब चीनी पूरी तरह घुल जाये तो खीर को चलाते हुए गैस को बंद कर दीजिये।

  13. स्वादिष्ट Kheer बनकर तैयार है। अगर आप चाहे तो इसमें 100 ग्राम रबड़ी इसमें डाल दीजिये। इससे खीर आपको और भी ज्यादा लाजवाब लगेगी।

Recipe Notes

आप खीर को गरम और ठंडा दोनों ही प्रकार से खा सकते है। अगर आपकी खीर ज्यादा है और अगर आप खीर को फ्रिज में रखते है और बाद में उसे गरम कर के खाना चाहते है तो जब भी आप उसे गैस  पर गरम करे तो ध्यान रखे की वो बर्तन के तले से चिपकना नही चाहिए नही तो खीर का टेस्ट खराब हो सकता है।

Kheer Recipe बनाते समय आप उसमे अपनी पसंद से ड्राई फ्रूट्स मिला सकते है। अगर आप मखाने या नारियल के टुकड़े नही पसंद करते तो आपको इन्हें खीर में मिलाना जरूरी नही होता। आप खीर में चीनी अपने हिसाब से थोड़ी कम या ज्यादा कर सकते है। आप जितना भी मीठा पसंद करते है उसके हिसाब से चीनी का इस्तेमाल कर सकते है।

इस तरह बनाई हुई खीर आपको बहुत पसंद आएगी और बहुत ही स्वादिष्ट लगेगी। आप आज ही घर पर ये स्वादिष्ट खीर पकाकर सभी को खिलाये और अपने परिवार वालों की तारीफे पाए। साथ ही यदि कोई मेहमान आये तो आप उसे भी खीर खिला सकते है।