Chole Bhature Recipe In Hindi

Chole Bhature Recipe In Hindi

छोले भटूरे एक ऐसा डिश है जिसे आप आम मौकों के साथ साथ ख़ास मौकों पर भी बना सकते हैं। अगर आपके घर में कोई पार्टी हो तो आप इसमें भी छोले भटूरे को बनाकर तैयार कर सकते है। Chole Bhature Recipe को बनाने के लिए उपयोग में आने वाली सामग्रियां आपको आपके किचन में आसानी से मिल जाती है इसलिए इसे बनाना और भी आसान हो जाता है। छोले भटूरे गरमागरम ही खाने में स्वादिष्ट लगते है। इसलिए इसे आप तब बनाये जब आपके घर में सभी मौजूद हो क्योंकि अगर आप इन्हें पहले से बनाकर रख लेते है तो भटूरे ठंडे होने के पश्चात् इतने ज्यादा स्वादिष्ट नही लगते। इसलिए आप इन्हें गरमागरम ही बनाकर सर्व करे।

Course Main Course
Cuisine Indian
Prep Time 20 minutes
Cook Time 30 minutes
Total Time 50 minutes
Servings 4 People

Ingredients

छोले भटूरे बनाने के लिए आवश्यक सामग्रियां :

  • 400 Gm मैदा
  • 50 Gm सूजी (रवा)
  • 100 Gm दही
  • 1 tbsp चीनी [छोटी चम्मच]
  • 3/4 tbsp बेकिंग सोडा [छोटी चम्मच]
  • तेल [भटूरे तलने के लिए]
  • 250 Gm काबुली चना (छोले)
  • 2-3 आलु [अगर आप चाहे तो]
  • 4-5 टमाटर
  • 3 प्याज
  • 3 लहसुन कलिया
  • अदरक [आधा छोटा इंच टुकड़ा]
  • 2 हरी मिर्च [बारीक़ कटी हुई]
  • 100 Gm हरा धनिया [बारीक़ कटा हुआ]
  • 3 tbsp तेल
  • हिंग [एक छोटा पिंच]
  • 1 tbsp जीरा [छोटी चम्मच]
  • 1 tbsp राई [छोटी चम्मच]
  • 1/2 tbsp हल्दी पाउडर [छोटी चम्मच]
  • 1 tbsp लाल मिर्च पाउडर [छोटी चम्मच]
  • 1/2 tbsp गरम मसाला [छोटी चम्मच]
  • 2-3 तेज पत्ता
  • 2-3 सूखी लाल मिर्च
  • 2 tbsp छोले मसाला
  • 1 tbsp अमचुर पाउडर [छोटी चम्मच]
  • नमक [स्वादानुसार]
  • 3 tbsp तेल

Instructions

छोले भटूरे बनाने के लिए विधि: Chole Bhature banane ki Vidhi

  1. छोले भटूरे बनाने के लिए सबसे पहले छोले को 5-6 घंटे के लिए भिगोकर रख दीजिये। अगर आप पहले से चने को भिगोना भूल गये है तो छोले को गरम पानी में मीठा सोडा डालकर 2-3 घंटे के लिए भिगोकर रख दे।

  2. अब भटूरे का आटा तैयार कर लेते है। आटा तैयार करने के लिए मैदा और सूजी को किसी बर्तन में छान लीजिये और इसमें 2 चम्मच तेल, बेकिंग सोड़ा, नमक, चीनी और दही मिला दीजिये सभी को अच्छे से मिक्स कर दीजिये।

  3. अब गुनगुने पानी की सहायता से नरम आटा गूंधकर रख लीजिये। आटे को किसी कपड़े की सहायता से पूरी तरह ढककर थोड़े से गरम स्थान पर 2 घंटे के लिए रख दीजिये। तब तक आटा अच्छे से फूलकर सेट हो जायेगा

  4. छोले बनाने के लिए हरी मिर्च, लहसुन और अदरक का पेस्ट तैयार कर लीजिये।

  5. टमाटर और प्याज को बारीक़ काट कर तैयार कर लीजिये, अगर आप चाहे तो टमाटर और प्याज को मिक्सी में पीसकर उसकी प्यूरी बनाकर भी रख सकते है।

  6. काबुली चने को प्रेशर कुकर में पानी डाल कर 5-6 सिटी आने तक नरम होने के लिए रख दीजिये।

  7. छोले सिजकर तैयार हो गए होंगे, अब कुकर का गैस बन्द कर दीजिये। प्रेशर खत्म होने तक चने को कुकर में ही रहने दीजिये।

  8. अब एक कढाई में तेल गरम होने के लिए रखिये।

  9. तेल में हिंग, जीरा और राई डालकर उसे तडकाइए। अब इसमें तेज पत्ता और सुखी लाल मिर्च डाल दीजिये।

  10. अब आप तेल में अदरक, हरी मिर्च और लहसुन का पेस्ट डालिए और इसे अच्छे से भूनने दीजिये।

  11. अब आप टमाटर की प्यूरी डालिए और 2 मिनट इसे अच्छे से चलाइए।

  12. अब प्याज का पेस्ट डाल दीजिये साथ ही हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, अमचुर पाउडर और छोले मसाला मिलाइये।

  13. सभी मसालों को अच्छे से मिलाकर उसे तब तक भूनने दीजिये जब तक मसालों के उपर तेल न तैरने लग जाये।

  14. अब उबले हुए काबुली चने को इसमें मिला दीजिये और अच्छे से चम्मच की मदद से मिक्स कीजिये।

  15. अब थोड़ा पानी मिला दीजिये, पानी को आप अपने हिसाब से डाल सकते है जितना भी आपको सब्जी को गाढ़ा या पतला करना हो।

  16. अब छोले को थोड़ा सा उबाल आने तक ढककर रख दीजिये।

  17. उबाल आने के बाद उसमे स्वादानुसार नमक मिला दीजिये और अच्छे से सब्जी को मिक्स कर दीजिये।

  18. अब छोले में गरम मसाला और कटा हुआ धनिया मिला दीजिये।

  19. गैस को बन्द कर दीजिये, आपके गरमागरम छोले बनकर तैयार है।

  20. भटूरे बनाने के लिए एक कढाई में तेल गरम होने के लिए रखिये।

  21. गूथे हुये आटे से थोड़ा सा आटा एक नीबू के बराबर आटा निकालिये और इसकी लोई बनाकर इसे पूरी की तरह बेलना है। ध्यान रहे भटूरे को पूरी से थोड़ा सा मोटा बेला जाता है।

  22. बेली हुई पूरी को गरम तेल में डालिये, कलछी से दबाकर फुलाइये, दोनों ओर पलट कर हल्का ब्राउन होने तक तलिये।

  23. एक प्लेट में नेपकिन बिछाइये, भटूरे को इस पर निकाल दीजिये जिससे तेल पेपर सोख लेगा इसी तरह सारे भटूरे को बनाकर तैयार कर लीजिये।

  24. गरमागरम छोले भटूरे सर्व कीजिये। साथ में प्याज और टमाटर का सलाद रखिये। इस तरह बनाये हुए छोले भटूरे आपको बहुत ही स्वादिष्ट लगेंगे।

Recipe Notes

तो ये थी स्वादिष्ट छोले भटूरे बनाने की विधि। इस विधि से आप बड़ी आसानी से अपने घर पर ही छोले भटूरे बना पाएंगे।