Chipkali ka Girna: जानिए शरीर के अंगों पर गिरना शुभ है या अशुभ

हमारे यहाँ प्राचीन काल से ही शगुन और अपशगुन पर विश्वास किया जाता है। जैसे किसी जीव जंतु के शरीर पर गिर जाने से शगुन और अपशगुन माना जाता है। यह कितना सच है नहीं कहा जा सकता। आइये जानते है Chipkali ka Girna शुभ है या अशुभ-

Chipkali Ka Girna: जानिए शुभ या अशुभ होता है?

छिपकली का हमारे शरीर पर गिरना या सपने में छिपकली देखना इसमें कुछ नया नहीं है। ऐसा कभी न कभी सभी के साथ हुआ होगा, लेकिन ये क्या संकेत दर्शाते है यह जानना बहुत जरुरी है। आइये जानते है

अशुभ संकेत

  • बालों पर छिपकली का गिरना मृत्यु का सूचक माना जाता है।
  • यदि छिपकली बायीं आंख पर गिर जाये तो भविष्य में बहुत बड़ी हानि हो सकती है। वही अगर बायीं हथेली पर छिपकली गिरे तो भी धन की हानि होती है।
  • यदि छिपकली किसी के चेहरे के भोहों पर गिरती है तो इसे अच्छा नहीं माना जाता है कहा जाता है कि इससे धन की कमी होती है।
  • Chipkali Ka Sir Par Girna अच्छा नहीं मानते, जिस व्यक्ति के सिर पर छिपकली गिरती है तो उसका किसी से झगड़ा या विवाद होने की संभावना होती है। साथ ही कई बार ये बीमारियों का संकेत भी होता है।
  • दाढ़ी पर छिपकली गिरने से भयानक संकट का सामना करना पड़ सकता है।
  • बाए कंधे पर गिरने से नए शत्रु बनते है।
  • बाए हाँथ पर गिरने से धन की हानि होती है।
  • छिपकली के पीठ के बीच गिरने से घर में क्लेश उत्पन्न होता है।
  • बाए जांघ पर गिरने से दुःख मिलता है।
  • बाए घुटने पर गिरने से सौभाग्य की हानि होती है। बाए पैर पर गिरने से घर में कलह और दुःख होगा।

शुभ संकेत

  • यदि छिपकली किसी के पेट, छाती या नाभि पर गिरती है तो इसे शुभ माना जाता है। इसके अलावा पुरुष के शरीर के सीधे अंग और महिला के उल्टे अंग पर छिपकली का गिरना भी शुभ माना जाता है।
  • अगर छिपकली किसी व्यक्ति की गर्दन पर गिरती है तो ये व्यक्ति की प्रतिष्ठा में वृद्धि का इशारा माना जाता है।
  • छिपकली का दायें पैर के तलवे पर गिरने से व्यक्ति को ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है।
  • छिपकली यदि माथे पर गिरती है तो किसी बड़ी संपत्ति आने के संकेत होते है।
  • छिपकली के दाहिने कान पर गिरने से स्वर्ण भूषणो की प्राप्ति होती है और बाएं कान पर गिरने से आयु में वृद्धि होती है।
  • छिपकली यदि दायी आंख पर गिरे तो किसी अच्छे मित्र से मिलने की सम्भावना होती है।
  • मुख पर यदि छिपकली गिरे तो स्वादिष्ट भोजन की प्राप्ति होती है।
  • बाए गाल पर गिरने से किसी पुराने मित्र से मिलने की सम्भावना होती है जबकि यदि दाहिने गाल पर गिरे तो उम्र बढ़ती है।
  • छिपकली यदि मूंछ पर गिरे तो आपको सम्मान मिलता है।
  • छिपकली के दाहिने कंधे पर गिरने से युद्ध में विजय प्राप्त होती है।
  • छिपकली के दाहिने हाँथ पर गिरने से धन लाभ होता है। तथा दहिनी हथेली पर गिरने से नए वस्त्र मिलते है।
  • छिपकली के दायी जांघ पर गिरने से सुख प्राप्त होता है।

Chipkali Astrology in Hindi: शरीर पर छिपकली गिरने के अन्य संकेत

  • Chipkali Ka Girna नाक पर दर्शाता है कि शीघ्र ही आपका भाग्य बदलने वाला है
  • छिपकली का कंठ पर गिरना तभी संभव है जब आप सो रहे हो, ऐसा होने पर माना जाता है कि आपके दुश्मनों का नाश होने वाला है।
  • अगर आपके दाये हाथ की भुजा पर छिपकली गिरती है तो समझा लीजिये आप धन से मालामाल होने वाले है। लेकिन ऐसा बाये भुजा पर हो तो आपकी सम्पत्ति छिन सकती है।
  • दाये पैर के घुटने पर अगर छिपकली गिरे तो समझिये यात्रा का संयोग बन रहा है और अगर बाएं पैर के घुटने पर गिरे तो बुद्धि की हानि होने वाली है। 

Chipkali Vichar या सपने में छिपकली देखना

छिपकली के शरीर के किसी अंग पर गिरने से क्या शुभ और अशुभ फल प्रपात होते है यह तो आपने जान लिया लेकिन क्या आप जानते है सपने में छिपकली देखना भी कुछ संकेतों को दर्शाता है। सपनों का मतलब जानने के लिए आगे पढ़े

  • अगर आप सपने में किसी छिपकली को दीवार, जमीन या किसी वस्तु पर रेंगते हुए देखते है तो इसका मतलब है कि कोई चारों तरह से छुपकर आपकी प्रतिक्रियाओं पर नजर रखे हुए है
  • सपने में अगर छिपकली बिलकुल चुपचाप बिना किसी हरकत के बैठी दिखाई दे तो समझ जाएं आपके साथ किसी तरह की दुर्घटना ग्रस्त हो सकती है।
  • यदि छिपकली स्वप्नं में किसी कीड़े या किट पर झपट्टा मारते हुए दिखे तो आपके घर में चोरी होने की संभावना रहती है।
  • अगर आप सपने में छिपकली को पकड़ने की कोशिश कर रहे है तो आप किसी भी डर पर काबू पा सकते है।
  • छिपकली को अगर डरकर भागते हुए आप देखते है तो यह सपना आपके लिए लाभकारी सिद्ध हो सकता है।

अक्सर ऐसा होता है कि अचानक कुछ आकर अमर शरीर के किसी अंग पर गिर जाता है। ऐसे ही कभी न कभी आपके साथ हुआ होगा जब कोई छिपकली आपके ऊपर अचानक आकर गिरी होगी। छिपकली का हमारे शरीर पर गिरना क्या संकेत लेकर आता है। इस विषय में आज हमने आपको विस्तार से जानकारी दी है। साथ ही बताया कि सपने में अगर छिपकली दिखाई देती है तो उसके क्या मायने होते है।   

You may also like...