Pitra Dosh Symptoms: पितृ दोष के लक्षण को पहचान कर जल्द करें उनका निवारण

Pitra Dosh – आजकल की जनरेशन जितनी ज्यादा मॉडर्न होती जा रही है उतनी ज्यादा अध्यात्म से उनकी दुरी बन गयी है| यह सभी घटनाओं को विज्ञान के आधार पर जांचते है|

परन्तु कुछ घटनाएं और हालात ऐसे होते हैं जिनका जवाब विज्ञान के पास नहीं होता है| ऐसे में ज्योतिष और आध्यात्मिकता के बारे में अपने आप विश्वास जागने लगता है|

आज के लेख में हम आपको पितृ दोष के बारे में बता रहे है| जब कोई जातक जीवित अवस्था में अपने माता पीता का अनादर करता है या पिता की मृत्यु के बाद उनका श्राद्ध नहीं करता है तो अगले जन्म में उसकी कुंडली में पितृ दोष लग जाता है|

यह दोष बहुत अशुभ प्रभाव देने वाला होता है| इसके होने पर कई समस्याए आती है जैसे पुत्री का विवाह न होना, हर समय विपत्ति आपदा, पारिवारिक कलह, बीमारी, कष्ट आदि| आइये आज हम विस्तार से जानते है Pitra Dosh Ke Lakshan ताकि इसे पहचान कर इसका निवारण कर सके|

Pitra Dosh Ke Lakshan: जानिए इस दोष के बारे में समस्त जानकारी

Pitra Dosh Symptoms in Hindi

धन की हानि

जिन लोगों को पितृदोष होता है। उन लोगों को हमेशा धन की कमी बनी रहती है। या फिर किसी न किसी रूप में उन लोगों को धन की हानि होती है।

संतान होने में दिक्कत

जिस व्यक्ति के कुंडली में पितृदोष होता है। उस व्यक्ति के यहाँ संतान होने में समस्या आती है। इस दोष कि वजह से संतान पैदा या तो पैदा नहीं होती है और हो भी जाए तो ज्यादा समय तक जीवित नहीं रहती|

किसी एक सदस्य का बीमार रहना

इस दोष के चलते परिवार में एक न एक सदस्य हमेशा बीमार में बना रहता है। जिस भी इंसान को बीमारी है, वह उससे जल्दी ठीक नहीं हो पाता है।

विवाह नहीं हो पाता

जिस भी व्यक्ति के कुंडली में पितृदोष होता है। उन लोगों को अपनी शादी में कई प्रकार की समस्या का सामना करना होता है।

घर में झगड़ा होता है

जिस व्यक्ति के ऊपर पितृदोष होता है। वह व्यक्ति अपने घर के सदस्य से किसी कारण झगड़ा करता रहता है। उस इंसान के अपने परिवार में हमेशा मनमुटाव बना रहता है।

कोर्ट के चक्कर लगाने पढ़ते है

जो इंसान बार बार कोर्ट के चक्कर लंबे समय से लगा रहा हो उस इंसान को पितृदोष हो सकता है।

पसंद का लड़का नहीं मिलता

पितृदोष वाली लड़की की शादी में परेशानी आती है। उस लड़की को अपना पसंदीदा लड़का नहीं मिलता है या उस लड़की की शादी देर से होती है।

आत्मबल की कमी

जिस व्यक्ति को यह दोष होता है। उस इंसान के आत्मबल में कमी होने के साथ उसको निर्णय लेने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। उस इंसान को लोगों से सलाह लेनी पढ़ती है|

इंसान क्रोधी होता है

जिन इंसान को पितृदोष होता है। वह इंसान का स्वाभाव क्रोधी होता है। उस इंसान को हमेशा मानसिक व्यथा का सामना करना होता है।

दुर्घटना हो सकती है

किसी भी इंसान को यदि पितृदोष होता है तो वह इंसान किसी प्रकार के नुकसान या दुर्घटना का शिकार हो सकता है|

यदि उपरोक्त कई लक्षण आपको आपकी लाइफ में देखने को मिलते है तो इसका मतलब आपको पितृ दोष हो सकता है| इसके लिए किसी पंडित से जानकारी ले| इस दोष से मुक्ति पाने के लिए श्राद्ध होता है| और यदि आपसे श्राद्ध करवाना संभव नहीं है तो आप पितृ दोष दूर करने के लिए उपाय यहाँ देख सकते है|

You may also like...