Lauki Juice Benefits In Hindi: लौकी खाने से ही नहीं बल्कि इसके जूस के सेवन से भी होते हैं फायदे

आज के भागदौड़ भरे जीवन और बिजी लाइफ के चलते बहुत से लोग अपने स्वास्थ का ख्याल नहीं रख पाते है। जिसके कारण उनका शरीर कमजोर होता जा रहा है और इसके कारण वे कई सारी बीमारियों के भी शिकार होते जा रहे हैं। आज कल हर कोई चाहता है की वो स्वस्थ रहे है। लेकिन क्या आप जानते है की स्वस्थ रहने के लिए सबसे ज़रूरी होता है अच्छे और पौष्टिक आहार का नियमित सेवन करना ।

हम जैसा खाते है ठीक वैसा ही हमारा शरीर बनता है। हेल्दी रहने के लिए लोग फल और जूस पर ज्यादा निर्भर रहते हैं। फल के जूस का सेवन हर कोई कर लेता है पर वेजिटेबल के जूस का सेवन कोई नहीं करना चाहता है। फल का जूस हमारी सेहत के लिए अच्छा होता है जबकि हरी पत्तेदार सब्जियों में फलों से कहीं ज्यादा पोषक तत्व पाए जाते हैं। ऐसी बहुत सी सब्ज़ियाँ हैं जो आपको खाने में अच्छी नहीं लगती होगी पर उससे आपको फायदे बहुत मिलते हैं।

जिन लोगों को हरी सब्ज़ियाँ पसंद नहीं हैं वे इसका जूस बनाकर भी पी सकते हैं। वैसे भी आजकल लोगो के बीच में वेजिटेबल जूस ज्यादा पॉपुलर है। सर्दियों में पालक, चुकंदर, गाजर, नींबू, पुदीना से बना जूस लोग बड़े चाव से पीते हैं और इसके पीने के बहुत सारे फायदे भी हैं। इसके अलावा कई जूस है जैसे- करेले और लौकी। हम इनके गुणों के बारे में नहीं जानते है इसलिए इनका सेवन नहीं करते या तो इसका स्वाद कड़वा लगता है इसलिए आइए आज बात करते है Lauki Juice के बारे में।

लौकी में कई गुण होते हैं जो शरीर के कई रोगों को दूर करते हैं। लौकी में 13 प्रतिशत तक पानी होता है और बाकी फाइबर होता है। भारत में लाखों लोग स्‍वस्‍थ रहने के लिये रोज़ लौकी का जूस पीते हैं। एक ग्‍लास Lauki के जूस में बहुत ज्यादा प्रोटीन होता है इससे आपको बहुत एनर्जी भी मिलती है। यह हमारे शरीर को कई प्रकार से पोषण देते है और कई रोगों से बचा के रखते है। आइये आज जानते है लौकी के जूस में कौन कौन से गुण होते है और Lauki ka Juice पीने के क्या फायदे है। आइये जाने Lauki Juice Benefits In Hindi.

Lauki Juice Benefits In Hindi: जाने स्वास्थ्यवर्धक फ़ायदों से भरपूर लौकी जूस से जुड़े तथ्य

Lauki Juice Benefits In Hindi

लौकी के गुण

  • लौकी के जूस में अत्यधिक मात्रा में पानी होता है, इसमें 90% से अधिक पानी की मात्रा होती है।
  • यह हमारे शरीर को शीतलता प्रदान करता है। इसी कारण लौकी आम तौर पर गर्मियों के मौसम के दौरान ज्यादा सेवन की जाती है।
  • यह कम संतृप्त वसा, आहार फाइबर, रिबोफाल्विन, विटामिन सी, जस्ता, लौह तत्व, मैंगनीज, मैग्नीशियम, थियामिन आदि खनिजों से समृद्ध होती है।
  • इसका जूस हमे कई रोगों से बचा के रखता है जैसे- यह एक स्वस्थ दिल को बनाए रखने में मदद करता है।
  • लौकी का रस मधुमेह रोगियों के लिए भी फ़ायदेमंद होता है क्योंकि यह रक्त शर्करा के स्तर को स्थिर करता है और रक्तचाप को नियंत्रित बनाए रखता है।

लौकी जुड़ के फायदे: Lauki Juice Benefits

लौकी का ताज़ा रस आपको एक चमकदार और ऊर्जावान जीवन देता हैं और आपके शरीर के पूरे सिस्टम की सफाई में मदद करता है। आइये जानते है लौकी का रस पीने के फायदे-

वजन कम करने के लिए:

  • लौकी का रस जल्दी वजन कम करने में मदद करता है। यह बहुत कम लोग जानते है की दूसरों की तुलना में लौकी जल्दी वजन कम करने में मदद करती है।
  • यह फाइबर से भरा हुआ है, इसलिए इसका सेवन करने से जल्दी भूख नहीं लगती और पेट भरा भरा लगता है।
  • वजन कम करने के लिए फाइबर सबसे ज़रूरी तत्व है। लौकी में फाइबर होता है और वसा बहुत कम मात्रा में होती है।
  • यदि आप जल्दी वजन कम करना चाहते है तो रोज सुबह खाली पेट लौकी के जूस का सेवन करें।

शरीर को ठंडा रखने के लिए:

  • अक्सर गर्मी के मौसम में शरीर पानी की कमी के कारण डीहाइड्रेट होने लग जाता है।
  • इससे बचाव के लिए आप Bottle Gourd Juice का नियमित सेवन करें।
  • यह हमारे शरीर को ठंडा रखने का काम करता है और शरीर में पानी की कमी पूरी करता है।
  • गर्मियों के दौरान यह आपके शरीर को हाइड्रेटेड रखता है।

हार्ट के लिए:

  • लौकी का जूस दिल को स्वस्थ रखने के लिए जाना जाता है।
  • लौकी में कई पोषक तत्व पाए जाते है जो उच्च रक्तचाप को कम करने में सहायता करता है और इस प्रकार आपके दिल को स्वस्थ बनाये रखता है।
  • यह हमारे शरीर से गंदे कोलेस्ट्रॉल को धीरे धीरे कम करता है और हमारे शरीर को हार्ट अटैक और स्ट्रोक्स जैसी खतरनाक बीमारी से बचाता है।

पेट के लिए:

  • आयुर्वेद के अनुसार, बोतल का रस या लौकी का रस पाचन के लिए बहुत अच्छा है।
  • लौकी के जूस में फाइबर और पानी उच्च मात्रा में पाया जाता है। यह पाचन क्रिया को बढ़ावा देते है और उसमे सुधार करते है।
  • जिन लोगो का पेट अक्सर खराब रहता है उनके लिए यह जूस किसी औषधि से कम नहीं होती।
  • लौकी के जूस का सेवन करने से कब्ज और दस्त जैसी बीमारियों का खतरा कम हो जाता है।

मूत्र संबंधी समस्याओं के लिए:

  • लौकी का जूस पीने से पेशाब में जलन होने वाली समस्या दूर हो जाती है।
  • मूत्रमार्ग में जलन का मुख्य कारण पेशाब में एसिड की मात्रा का बढ़ जाना है इसलिए लौकी का जूस पीने से ये समस्या ठीक हो जाती है।
  • लौकी के जूस में 90% पानी होता है और इसका नेचर एल्कलाइन होता है इसलिए ये एसिड के प्रभाव को कम करता है जिससे जलन भी कम हो जाता है।

त्वचा के लिए:

  • लौकी का जूस त्वचा के लिए कारागर साबित होता है। यह जूस हमारे खून को साफ़ करता है। इसका असर, हमारे त्वचा पर पड़ता है।
  • यह हमारे चेहरे को दाग, फुंसी और मुहांसे से दूर रखता है। इसका नियमित उपयोग करने से त्वचा साफ़ रहती है और त्वचा पर निखार आता है।

बालों के लिए:

  • लौकी का जूस समय से पहले बालों का सफ़ेद होना और बालों के झड़ने को भी रोकता है। इसलिए रोज सुबह लौकी के जूस का सेवन करें।
  • इसके अलावा भी लौकी के जूस या रस के कई सारे स्वास्थ लाभ है। Lauki Vegetable और लौकी के जूस के लगभग एक जैसे ही फायदे है।
  • शायद अब आप भी लौकी के रस के फायदे जानने के बाद इसका सेवन ज़रुर करेंगे।

तो ये थे लौकी के जूस के सेवन से मिलने वाले कुछ स्वास्थ्य सम्बन्धी फायदे। आप भी इसका सेवन कर के इन फ़ायदों का लाभ उठा सकते हैं।

Loading...

You may also like...