Rasgulla Recipe in Hindi

रसगुल्ला दो शब्दों के मेल से बना है जिसमे पहला शब्द है रस जो चीनी के मीठे रस को दर्शाता है और दूसरा शब्द है गुल्ला जो स्पंजी पनीर या छेने के गोले को दर्शाता है। दरअसल रसगुल्ला स्पंजी छेने के गोलों का चीनी के रस में सराबोर होने के बाद हीं तैयार होता है। यह मुख्य रूप से एक बंगाली मिठाई माना जाता है पर उड़ीसा के लोग भी इस पर अपना अधिकार मानते हैं। बाकी दूसरे राज्य हक़ जमाने के बजाय बस इसका स्वाद लेने पर अपना ध्यान केंद्रित करते हैं। बंगाल की स्थानीय भाषा में इस रोसोगोला के नाम से भी जाना जाता है और कई लोग इसे बंगाली टच दे कर Bengali Rasgulla भी कहते है ।

बहरहाल रसगुल्ले को घर पर बनाना ज्यादा मुश्किल नहीं है और इसे आप भी बड़ी हीं आसानी से बना सकते हैं। इसे बनाने के लिए कोई लंबी-चौड़ी सामग्रियों की लिस्ट भी नहीं लगती है, बस दूध, चीनी और निम्बू की मदद से आप इसे अपने घर पर हीं आसानी से बना सकते हैं। आइये अब जानते हैं Rasgulla Banane ki Recipe.

Course Dessert
Cuisine Indian
Prep Time 20 minutes
Cook Time 30 minutes
Total Time 50 minutes
Servings 6 People

Ingredients

Rasgulla Recipe: बनाने के लिए सामग्री

  • 1 Lit फुल क्रीम मिल्क [गाय का हो तो अच्छा है]
  • 2 tbsp नीम्बू का रस
  • 11/2 कप चीनी
  • 4 कप पानी
  • 2 इलायची

Instructions

Rasgulla Recipe: रसगुल्ले के छेने की लोई बनाने की विधि

  1. सबसे पहले दूध को किस बर्तन में रख कर उबलने के लिए रख दें और दूध के उबाल जाने के बाद इसमें 2 टेबल स्पून पानी के साथ निम्बू के रस को मिक्स करें और चम्मच से हिलाते रहें।

  2. कुछ मिनटों के बाद दूध फटने लग जाएगा।

  3. जब दूध अच्छे से फट जाए और छेना पानी अलग अलग दिखने लग जाएँ तब गैस बंद कर दें।

  4. अब एक बड़े कपडे की सहायता से छेना को पानी से अलग कर लें।

  5. अब इस छेने में से निम्बू के खट्टेपन को हटाने के लिए साफ़ पानी डाल कर फिर से एक बार छेने को छान दें।

  6. अब उस कपड़ें में छेने को बाँध कर आधे घंटे के लिए कहीं टांग दें। ऐसा करने से उसका सारा पानी खुद से निकल जाएगा।

  7. इसके बाद कपडे को खोल कर छेना किसी बर्तन में निकाल लें।

  8. छेना अगर सूखा होगा तो रसगुल्ले भी इसके कारण कठोर बनेंगे पर छेना अगर नरम होगा तब रसगुल्ले बहुत नरम होंगे और बनाते समय हीं टूटने लगेंगे।

  9. अब छेने को हांथों से मसल कर गूथे हुए आटे की तरह कर दें। हथेली चिकनाई महसूस करने लगे तब मसलना बंद कर दें।

  10. अब इस छेने की छोटी छोटी लोई बना लें।

Rasgulla Recipe: रसगुल्ले का रस बनाने की विधि

  1. एक बड़े मुँह वाले बर्तन में डेढ़ कप चीनी को 4 कप पानी के साथ मिक्स करें, इसमें इलाइची डालें और फिर धीमे आंच पर इसे गरम करने के लिए रख दें।

  2. जब ये मिक्सचर उबलने लग जाए तब इसमें छेने की लोई को डाल दें।

  3. इसके बाद बर्तन को ढक कर धीमे आंच पर थोड़ी देर पकने के लिए छोड़ दें।

  4. करीब 5 मिनट बाद बर्तन के ऊपर से ढक्क्न को हटा दें और चम्मच के माध्यम से हिलाएं।

  5. इसके बाद फिर एक बाद कुछ मिनटों के लिए धीमे आंच पर पकने के लिए छोड़ दें।

  6. अब आप देखेंगे की छेने की लोई का आकार दोगुना बढ़ गया है।

  7. अब गैस को ऑफ़ कर दें।

  8. पकने के बाद रसगुल्ले की साइज थोड़ी सी घटती है ये सामान्य है पर साइज ज्यादा घट जाए तो ये समझना चाहिए की पकाने में कुछ प्रॉब्लम आ गई है।

  9. अब आप इन पक चुके रसगुल्लों को किसी दुसरे बर्तन में निकाल लें और 4-5 घंटे तक ठंढा होने के लिए छोड़ दें।

  10. आपका रसगुल्ला अब तैयार है।

Recipe Notes

आज के इस लेख में आपने जाना रसगुल्ला बनाने की विधि। रसगुल्ला बनाना एक आसान कार्य होता है जिसे कोई भी आराम से अपने घर पर हीं बना सकता है। अगर आप भी इस वीकेंड पर कुछ मीठा बनाने की सोच रही हैं तो रसगुल्ला एक अच्छा विकल्प है। आज हीं रसगुल्ला बनाएं और अपने परिवार को खाने के बाद स्वीट डिश के तौर पर सरप्राइज दें। आपके परिवार के लोग इसे खा कर आपकी तारीफ़ किये बगैर नहीं रह पाएंगे।