
वैसे तो आज कल सभी साउथ इंडियन रेस्टोरेंट पर आपको Uttapam खाने को मिल जाते है और आपने बाहर उत्तपम खाए भी होंगे पर घर पर बना हुआ उत्तपम पूरी तरह हाइजेनिक रहता है। इसलिए जब भी आपको अपने नाश्ते में या बच्चों के लंच में कुछ हेल्दी और स्वादिष्ट बनाकर रखना हो तब आप सूजी उत्तपम को ज़रूर बनाये।
सूजी उत्तपम बनाने के लिए सबसे पहले किसी बर्तन में सूजी (रवे) को छलनी से छानकर निकाल लीजिये।
अब सूजी में नमक और दही मिला लीजिये अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए सभी सामग्री को अच्छे से मिला लीजिये सूजी उत्तपम का घोल आप पकौड़े के घोल जैसा बना कर तैयार कर लीजिए।
अब इस घोल में स्वादानुसार नमक, कद्दूकस किया हुआ अदरक और बारीक़ कटी हुई हरी मिर्च डाल दीजिये। और इसे 10-15 मिनट के लिए अच्छे से घोल दें। आखिर में इसे सेट होने के लिए रख दीजिये। कुछ देर में घोल में अच्छे से खमीर उठ जायेगा।
अब एक बर्तन में बाकि सब्ज़ियाँ टमाटर, प्याज, शिमला मिर्च, बंद गोभी, गाजर सभी को बारीक काटकर मिक्स कर के रख लीजिए।
उत्तपम बनाने के लिए नॉन स्टिक पैन को गर्म कीजिए इसमें 1 टेबल स्पून तेल डालकर इसमें थोड़े से राई के दाने तवे पर डालकर 1 मिनट तक तड़का लीजिये।
अब उत्तपम होल को पैन पर डालिए। चमचे से थोड़ा सा घोल लेकर पैन पर डालिए और उसे अच्छे से चारों तरफ फैला लीजिये। उत्तपम को ज्यादा पतला नही बनाना है। अगर घोल गाढ़ा लग रहा हो तो उसमे थोड़ा सा पानी मिला सकते है।
अब उत्तपम के ऊपर सब्ज़ियाँ लेकर एक जैसी चारों ओर फैलाते हुए डाल दीजिये और थोड़ा सा हरा धनिया भी डाल दीजिए।
थोडा़ सा तेल उत्तपम के चारों ओर और थोडा़ सा तेल उत्तपम के ऊपर भी डालिये, चम्मच से सब्जियों को अच्छी तरह दबा दीजिये।
उत्तपम को मीडियम आंच पर तब तक पकाएं जब तक इसके नीचे की सतह ब्राउन ना होने लग जाए। इसके बाद उत्तपम को दूसरी तरफ पलट दीजिये।
सब्जियों की तरफ से भी उत्तपम को मीडियम आंच पर, सब्जियों के पकने और सतह के हल्के ब्राउन होने तक सेक लीजिये।
दोनों तरफ से ब्राउन होने के बाद उत्तपम को किसी प्लेट में निकालकर रख लीजिये। गरमागरम उत्तपम बनकर तैयार है।
इसी तरह सारे सूजी के उत्तपम बनाकर तैयार कर लीजिये।
उत्तपम को सांभर या नारियल की चटनी के साथ गरमागरम सर्व कीजिये। ये बहुत ही स्वादिष्ट लगेंगे। इतने उत्तपम 2-3 सदस्यों के लिए पर्याप्त है।
इस तरह आप स्वादिष्ट और हेल्दी उत्तपम बना कर अपने परिवार वालों को खिला सकती है। साथ ही अपने मेहमानो को भी इसे आसानी से खिलाया जा सकता है।