Coconut Benefits In Hindi: नारियल के सेवन से बढ़ाएं एनर्जी और याददाश्त, पाएं अन्य कई फायदे

नारियल हमारी सेहत के लिए बहुत ही फ़ायदेमंद होता है। नारियल को इसकी धार्मिक महत्ता के कारण इसे श्रीफल के नाम से भी जाना जाता है। Nariyal Ke Fayde के अंतर्गत यह हमारे स्वास्थ और सेहत के लिए बहुत अच्छा होता है। नारियल कच्चा हो या पक्का दोनो रूपों में इसका बहुत उपयोग होता है।

नारियल का पानी हमारे शरीर को कई प्रकार की बीमारियों से बचाने में मदद करता है। इसमे बहुत सारे महत्वपूर्ण गुण मौजूद होते है जैसे विटामिन A, खनिज तत्व, प्रोटीन और आयरन आदि। यह सभी पोषक तत्व हमे बुखार, सिरदर्द आदि कई प्रकार की परेशानियों से निजात दिलाने में भी मदद करते है।

शायद आप जानते होंगे कि नारियल में वसा और कोलेस्ट्रॉल नहीं होता है। जिससे इसके सेवन से मोटापे की समस्या नहीं बढ़ती है और वजन भी कम रहता है। नारियल का सेवन गर्भवती महिलाओं के लिए भी बहुत फ़ायदेमंद होता है। साथ ही नारियल के तेल का उपयोग करने से हमारे बाल लंबे, मजबूत और खूबसूरत भी बनते है।

नारियल में विटामिन A की बहुत अच्छी मात्रा होती है। जिससे यह हमारे चेहरे के दाग और धब्बो को जड़ से दूर करने में मदद करता है। इसके अन्य लाभ जानने के लिए पढ़े Coconut Benefits In Hindi.

Coconut Benefits In Hindi: सेहत और सुंदरता के लिए जाने नारियल के चमत्कारिक फायदे

Coconut Benefits In Hindi

नकसीर

  • अधिकतर गर्मी के दिनों में कुछ लोगो का नाक से खून निकलने की समस्या होती है। इस समस्या को नकसीर कहा जाता है।
  • इससे निजात पाने के लिए नारियल बहुत फ़ायदेमंद साबित होता है। इसके उपयोग के लिए नारियल के पानी का सेवन नियमित रूप से करना चाहिए, यह रक्त के बहाव को रोक देता है।

सिरदर्द से राहत पाने के लिए

  • कुछ लोग अत्यधिक तेज धूप से बाहर आने के बाद बहुत थक जाते है और उन्हे सिरदर्द भी होने लगता है।
  • इसके अलावा वे लोग जो माइग्रेन की वजह से सिर के दर्द की समस्या से परेशान रहते है इसमें Benefits of Coconut बहुत मदद पहुँचाता है। इसके लिए नारियल का पानी पीना बहुत फ़ायदेमंद होता है।
  • इसके अलावा सिरदर्द को दूर करने के लिए नारियल के तेल में बादाम पीसकर, सिर की मालिश करे।
  • नारियल तासीर में ठंडा होता है इस वजह से सिर की मालिश करने से सिर में ठंडक पहुँचती है और बाल भी स्वस्थ रहते है।
  • नारियल की 25 ग्राम सुखी गिरी को मिश्री के साथ खाने से भी सिरदर्द में आराम मिलता है।

एनर्जी बढ़ाए

  • शायद आप जानते होंगे कि नारियल हमारे शरीर की एनर्जी को बढ़ाने में भी मदद करता है।
  • नारियल के तेल में एमटीसी (मीडियम-चैन ट्राइग्लिसराइड्स) की अच्छी मात्रा होती है जो कि अन्य फैटी खाने की अपेक्षा अधिक मात्रा में शरीर की एनर्जी को बढ़ाता है।
  • शोध से पता चला है कि एक दिन में 15 से 30 ग्राम नारियल खाने से शरीर को 120 कैलोरी उर्जा मिलती है।

याददाश्त बढ़ाए

  • नारियल की गिरी में बादाम, अखरोट और मिश्री मिलाकर खाने से याददाश्त तेज होती है।
  • इसे बच्चों को रोज़ाना देने से स्मरण शक्ति तेज होती है साथ ही मस्तिष्क का सही तरह से विकास भी होता है।

मुँहासे के लिए

  • आजकल हर कोई अपने चेहरे को खूबसूरत बनाना चाहता है। ऐसे में पिंपल और उसके दाग चेहरे की खूबसूरती को घटा देते है।
  • इनसे निजात पाने के लिए Coconut Health Benefits की सहायता बहुत फ़ायदेमंद साबित होती है।
  • इसके उपयोग के लिए नारियल के पानी में खीरे के रस को मिलाए और रोज़ाना सुबह-शाम इसे अपने चेहरे पर लगाए।
  • ऐसा नियमित रूप से करने से चेहरे के दाग और धब्बे मिट जाते है और चेहरा सुंदर तथा चमकदार दिखाई देने लगता है।
  • इसके अलावा नारियल के तेल में नींबू का रस और ग्लिसरीन मिलाकर चेहरे पर लगाने से मुँहासे की समस्या से निजात मिलता है।

गर्भवती महिलाओं के लिए

  • गर्भवती महिलाओं के लिए नारियल निम्न प्रकार से फ़ायदेमंद होता है।
  • नारियल, गर्भवती महिला और उसके पेट में पल रहे भ्रूण को पौष्टिकता देने का काम करता है।
  • गर्भावस्था के दौरान महिलाओं के शरीर के अंदर कई प्रकार के हार्मोनिक बदलाव होते है। जिससे महिलाओं को बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
  • ऐसे में नारियल खाने से गर्भावस्था में होने वाली परेशानियों से निजात मिलने में मदद मिलता है।
  • गर्भावस्था के दौरान महिलाओं में थकान और डीहाइड्रेशन की समस्या बहुत अधिक होती है। ऐसे में नारियल का पानी पीना लाभकारी होता है।

कोलेस्टरॉल को नियंत्रित करे

  • Coconut Nutrition के साथ साथ नारियल तेल के फायदे भी है। यह तेल शरीर में बढे कोलेस्टेरॉल को कम करने में मदद करता है साथ ही एचडीएल को बढ़ाता है।
  • जिससे शरीर को कई प्रकार कई प्रकार के दिल के रोगों से बचाया जा सकता है।

वजन कम करे

  • वजन कम करने के लिए नारियल तेल बहुत मदद करता है।
  • नारियल तेल हमारे शरीर की चर्बी को प्रभावकारी रूप से कम करता है और शरीर में मौजूद अतिरिक्त जमी चर्बी को कम करने में भी मदद करता है।
  • नारियल में कोलेस्टेरॉल और वसा की मात्रा कम होती है और फाइबर की अधिकता होती है। फाइबर होने से व्यक्ति को लंबे समय तक भूख नही लगती है।
  • इसके कारण व्यक्ति ओवर ईटिंग से बच जाता है जो की वजन और मोटापे को कम करने में सहायक होता है।
  • इसके अलावा कोकोनट आयल में ट्राइग्लिसराइड पाया जाता है, जो कि शरीर के मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है। यह मेटाबॉलिज्म फैटी एसिड को उर्जा में बदल देता है।

पेट के लिए फ़ायदेमंद

  • अनियमित खानपान और दिनचर्या की वजह से पेट संबंधी बहुत सी परेशानियाँ हो जाती है।
  • नारियल हमारी पाचन शक्ति को मजबूत करता है साथ ही कब्ज से भी राहत देता है।
  • इसके अलावा नारियल आँत से संबंधित कई प्रकार की परेशानियों में सुधार करता है।
  • जिन लोगो को अल्सर और एसिडिटी की समस्या होती है उन्हे नारियल पानी पीने की सलाह दी जाती है।

किडनी और पेशाब संबंधित परेशानी

  • शायद आप जानते होंगे कि नारियल पानी पीने से किडनी संबंधित कई परेशानियाँ दूर हो जाती है। इसे पीने से पेशाब खुल जाती है जिससे महिलाओं को मुत्र संबंधित संक्रमण नही होता है।
  • इतना ही नही नारियल पानी किडनी में स्टोन की समस्या को भी खत्म कर देता है। इसके अलावा इसका पानी पीने से पेशाब में होने वाली जलन से भी छुटकारा मिलता है।

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाए

  • नारियल हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करता है।
  • दरअसल, नारियल में कई प्रकार के एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-फंगल और एंटी-वायरल तत्व पाए जाते है जो कि शरीर को बुखार आदि समस्याओं से बचाने में मदद करते है।

अनिद्रा

  • कुछ लोगो को रात में नींद न आने की समस्या होती है। ऐसे में रात में खाना खाने के बाद नियमित रूप से आधा ग्लास नारियल का पानी पीना चाहिए।
  • ऐसा करने से नींद न आने की समस्या दूर हो जाती है और नींद अच्छी आती है।

बालों के लिए फ़ायदेमंद

  • बालों को स्वस्थ रखने में नारियल तेल बहुत ही फ़ायदेमंद होता है।
  • नारियल के तेल में नींबू का रस मिलाकर बालों में लगाने से बालों की रूसी और खुश्की से छुटकारा मिलता है।
  • साथ ही इसके तेल के इस्तेमाल से बाल काले और मजबूत भी बनते है।

त्वचा के लिए

  • नारियल तेल से त्वचा की मालिश करने से त्वचा में कसाव बना रहता है।
  • नारियल तेल में उपस्थित एंटी-बॅक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी तत्व होते है जो कि त्वचा में किसी भी प्रकार के जलन और एलर्जी से राहत पहुँचाने में मदद करते है।
  • इसके अलावा यह एक्जिमा, सोरायसिस और डर्मेटाइटिस जैसी समस्याओं में भी यह फ़ायदेमंद होता है।

चेहरे के लिए

  • दिनभर के मेकअप और बाहर के प्रदूषित वातावरण के कारण चेहरे की त्वचा के रोम छिद्र बंद हो जाते है। जिससे त्वचा काली दिखाई देने लगती है।
  • ऐसे में नारियल तेल लगाकर चेहरे की मालिश करना एक प्राकृतिक क्लीन्ज़र का काम करता है।
  • नारियल तेल त्वचा की सही से साफ़ सफाई करता है साथ ही त्वचा की नमी को भी बनाए रखता है।
  • इसके अलावा चेहरे में रोज़ाना 2 बार नारियल का पानी लगाने से मुँहासे, दाग-धब्बे, चेचक के निशान गायब हो जाते है।

उच्च रक्तचाप के लिए

  • नारियल के दूध में बहुत से पोषक तत्व मौजूद होते है।
  • इसमे एलेक्ट्रोलिट और पोटैशियम अधिक मात्रा में पाया जाता है। जो की ब्लड प्रेशर और दिल की गतिविधियों को दुरुस्त करने में मदद करता है।

नारियल से होने वाले अन्य फायदे

  • खुजली को दूर करने के लिए 50 ग्राम नारियल के तेल में 2 चम्मच नींबू के रस को मिलाकर मालिश करने से खुजली बंद हो जाती है।
  • नारियल में विटामिन A की अधिकता होती है इसलिए आँखो के सामान्य रोगों को दूर करने के लिए रोज़ाना इसका सेवन करना फ़ायदेमंद होता है।
  • किसी कारण वश यदि जीभ कट गयी हो तो नारियल की करी में मिश्री मिलाकर चबाने से लाभ मिलता है।
  • रोजाना 25 ग्राम नारियल खाने से टीबी रोग नही होता है।

आज के इस लेख में आपने पढ़ा Benefits of Coconut in Hindi. यदि आप भी अपने आप को स्वस्थ रखना चाहते है तो आज से नारियल का इस्तेमाल करना शुरू करे।

Loading...

You may also like...