Coconut Oil for Weight Loss: नारियल का तेल आपके वज़न को कम करने में करेगा मदद

अधिकांश लोग अपने मोटापे को लेकर परेशान रहते है। मोटापा बढ़ने के कई कारण होते है जैसे की अनियमित भोजन, मसालेदार खाना, लगातार एक ही स्थान पर बैठे रहना, ऐसी चीजों का सेवन करना जो वजन को बढ़ाती हो। वजह कोई भी हो एक बार यदि वजन बढ़ जाता है तो उसे कम करना आसान नहीं होता है।

Wazan Kam करने के लिए लोग जिम जाते है, डायटिंग करते है और ना जाने किन किन दवाओं का भी सेवन करते है। यह सब मोटापे को एक हद तक कम करते है लेकिन जब इन्हे छोड़ दिया जाता है तो व्यक्ति फिर से मोटा होने लगता है।

आप प्राकृतिक तरीके से भी मोटापे को कम कर सकते है और इसके लिए आपको ज्यादा मेहनत भी नहीं करनी होगी। जी हाँ इस लेख में हम आपको ऐसी चीज का इस्तेमाल के बारे में बताने जा रहे है जो घरों में आसानी से मिल जाती है साथ ही यह वजन को कम करने में भी सहायक होती है।

आज के लेख में हम Coconut Oil की मदद से वज़न को कम करने सम्बन्धी जानकारी देने जा रहे हैं। नारियल का तेल आसानी से मिल जाता है और इसके अद्भुत गुण वजन को कम करने में मदद करते है। आइये अब जानते है Coconut Oil for Weight Loss के बारे में विस्तार से।

Coconut Oil for Weight Loss: वजन को कम करने का असरकारी नुस्खा है नारियल तेल

Coconut Oil for Weight Loss

Coconut के तेल में कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते है जो बालों, स्किन और स्वास्थ सभी के लिए फ़ायदेमंद होता है। नारियल के तेल में स्वस्थ संतृप्त वसा का उच्च स्तर लगभग 90% होता है। इसे नियमित रूप से खाने से कई लाभ मिलते है। नारियल तेल से ऊर्जा का स्तर भी बढ़ता है। इसका सेवन करने से भूख कम लगती है। इससे वसा को बर्न करने में भी मदद मिलती है। इतना ही नहीं शरीर में हार्मोन को संतुलित करने में भी यह मदद करता है। यह वजन को भी कम करने में मदद करता है। बस इसे किस तरह से इस्तेमाल करना है इसकी जानकारी होना ज़रुरी है यह तभी फ़ायदेमंद होता है और आप यदि नियमित रूप से इसका इस्तेमाल करते है तो इसका असर भी आपको दिखेगा।

नारियल तेल और शहद का उपयोग

  • नारियल तेल के साथ शहद भी Weight Loss करने में लाभकारी होता है।
  • शहद में पाए जाने वाले तत्व शरीर की चर्बी को कम करने में मदद करते है।
  • नारियल तेल के साथ शहद को लेने से इसका प्रभाव जल्दी और असरकारी होता है।

उपयोग विधि

एक गिलास गर्म पानी करे और उसमे समान मात्रा में शहद और नारियल तेल मिला ले। इस पानी को सुबह के समय पिए। प्रतिदिन ऐसा करने से वजन कम करने में सहायता होती है।

ग्रीन टी और नारियल का तेल

  • ग्रीन टी में भी वजन को कम करने के गुण पाए जाते है। साथ ही इसमें एंटी ऑक्सीडेंट तत्व भी होते है।
  • इसका सेवन करने से भूख जल्दी नहीं लगती है। नारियल तेल को ग्रीन टी के साथ पीने से यह ज्यादा असरकारी होता है।

उपयोग विधि

ग्रीन टी में नारियल का तेल मिला कर पीने से वजन घटने लगता है। साथ ही शरीर में स्फूर्ति आती है। यह शरीर की मेटाबॉलिज्म प्रक्रिया को भी बढ़ाता है। इसका सेवन करने से भूख जल्दी नहीं लगती है।

नारियल तेल के साथ नींबू और गर्म पानी का उपयोग

  • नारियल तेल के साथ नींबू भी वजन को कम करने में सहायक होता है।
  • नींबू में विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। जो कि पाचन क्रिया को सही रखने में मदद करता है।
  • यह शरीर से विषाक्त पदार्थ को बाहर भी निकाल देता है।

उपयोग विधि

एक गिलास गर्म पानी में ताजे निम्बू का आधा चमच्च रस निकाल ले और उसमे एक नारियल का तेल मिला दे। फिर इसका सेवन करे। इससे तेजी से वजन कम करने में मदद मिलती है।

नारियल का तेल खाने में इस्तेमाल करने से ही लाभकारी होता है। यदि आप खाने में नारियल के तेल का इस्तेमाल करते है तो यह चर्बी को कम करने में मदद करता है।

जानते हैं क्या है Motapa Kam Karne ka Tarika

  • अन्य तरीको में यदि आप प्रतिदिन दो चम्मच नारियल के तेल का सेवन करते है तो इससे फैट बर्न होता है। इसके नियमित सेवन से 120 कैलोरी तक बर्न होती है।
  • जिन लोगो को गैस और एसिडिटी जैसी समस्या होती है वो यदि नारियल तेल का उपयोग करते है तो इससे उनकी समस्या दूर हो जाती है क्योंकि यह शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकालकर शरीर को साफ कर देता है।
  • कच्चे नारियल तेल का इस्तेमाल करना ज्यादा लाभकारी होता है क्योंकि इसके पोषक तत्व लिवर तक पहुंच जाते है और फैट को कम करने का कार्य करते है।
  • नारियल तेल में फैटी एसिड की मात्रा कम होती है। जिससे शरीर में वसा जमा नहीं हो पाता है। इसका सेवन करने से दिल भी स्वस्थ रहता है।

नारियल का तेल बेली फेट को कम करने में मदद करता है साथ ही यह कोलेस्ट्रॉल को भी कम कर सकता है। यह आपकी भूख को कम कर सकता है और यहां तक कि कैंसर से भी लड़ सकता है।

यदि आप नारियल तेल का उपयोग करना शुरू कर रहे हैं तो धीरे-धीरे ही थोड़ी थोड़ी मात्रा में इसे शुरू करे। एक दिन में लगभग 1 चम्मच के साथ शुरू करें। यदि आप इससे अधिक लेते हैं, तो आपको पेट की समस्याओं का अनुभव हो सकता है।

नारियल तेल से सबसे अधिक स्वास्थ्य लाभ प्राप्त करने के लिए, दिन में इसके लगभग 10 ग्राम की मात्रा लेनी चाहिए। नारियल तेल का उपयोग संतुलित मात्रा में ही करना चाहिए नहीं तो इससे समस्या उत्पन्न हो सकती है।

नारियल तेल को एक “सुपर फूड” माना जा सकता है। इसका सेवन करने से वजन तो कम होगा ही साथ ही आपके बाल और स्किन भी स्वस्थ रहेंगे। नारियल तेल आसानी से मिल जाता है और यह ज्यादा महंगा भी नहीं होता है। लेकिन इसका नियमित रूप से उपयोग करना चाहिए तभी यह लाभकारी होता है। यदि आपको नारियल तेल को खाने के बाद कुछ समस्या नजर आ रही है तो इसका सेवन बंद कर दे क्योंकि कुछ लोगो को नारियल तेल से एलर्जी की शिकायत भी हो सकती है इसलिए उन्हें इसका सेवन करने से पहले अपने चिकित्सक से परामर्श लेना चाहिए।

Loading...

You may also like...