Yoga For Weight Loss In Hindi: मोटापा कम करना चाहते है तो करें योग का अभ्यास

पेट की चर्बी बढ़ने की समस्या से आज हर दूसरा व्यक्ति परेशान है। मोटापा शरीर के लिए बेहद खतरनाक साबित हो सकता है। लगातार बढ़ते वजन से लोगों के शरीर में कई तरह की बीमारियाँ जन्म ले लेती है। अपने वजन को कंट्रोल करने के लिए लोग तरह तरह के उपाय अपनाते है।पेट की चर्बी बढ़ने की समस्या की शुरुआत इतनी धीमी होती है की इसके शुरुआत में तो आप इसे अनुभव तक नहीं कर पाते।

शरीर से एक्स्ट्रा चर्बी हटाने के लिए लोग जिम जाते है एक्सरसाइज करते है या रोजाना मॉर्निंग वाक पर जाते है, इसके अलावा तरह तरह की डाइट चार्ट को भी लोग फॉलो करते है। बहुत से लोगों का मानना है की वजन कम करने के लिए बस फिजिकल वर्कआउट की जरुरत होती है, लेकिन लोग यह नहीं जानते की फिजिकल वर्कआउट के साथ साथ डाइट भी बहुत ज़रूरी होता है। इसके अलावा बहुत से लोग वजन कम करने के लिए खाना पीना छोड़ देते है। लेकिन खाना नहीं खाना आपकी सबसे बड़ी गलती होती है।

योग की मदद से आप अपना वजन जल्दी घटा सकते है। योग वजन कम करने में सहायक हो सकता है। योग की सबसे अच्छी बात यह है की व्यायाम के पश्चात पहले की अपेक्षा ज्यादा ताज़गी और उत्साह का अनुभव होता है। बढ़े हुए पेट को कंट्रोल करने का सबसे उत्तम तरीका योगासन है। योगासन से पेट को कम करने में ही नहीं और बल्कि पूरे शरीर को भी आश्चर्यजनक लाभ मिलते है। योग के फायदे तो आप जानते ही होंगे, यदि आप रोज नियमित रूप से योग करते है तो भविष्य में होने वाले कई रोगों से भी बचा जा सकता है।

वजन घटाने और फिट रहने के लिए योग काफी कारगर है और इससे तनाव का स्‍तर घटने के साथ व्‍यक्ति का आत्‍मविश्‍वास भी बढ़ता है। इसलिए आज से अपने अच्छे स्वास्थ्य को बनाये रखने के लिए योगासन करना शुरू कर दे। आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे योग के बारे मे जानकारी देंगे जिनका अभ्यास करके आप आसानी से वजन घटा सकते है। आईए जानते है Yoga For Weight Loss In Hindi.

Yoga For Weight Loss In Hindi: योग के आसनों का अभ्यास करेगा वज़न घटाने में मदद

Yoga For Weight Loss

मोटापा कम करने के लिए कई तरह के योग किए जाते है इन योग के शरीर के चर्बी को कम करने के अलावा और भी कई फायदे होते है। आइये जानते है Yoga Tips for Weight Loss के अंतर्गत कौन कौन से योग से आप जल्दी वजन घटा सकते है।

सूर्य नमस्कार

  • सूर्य नमस्कार आसन में सूर्य देव को नमस्कार किया जाता है। सूर्य नमस्कार सबसे प्रसिद्ध और व्यापक रूप से अभ्यास किए जाने वाले आसनों में से एक है।
  • यह आसन शरीर को लचीला बनाने और कैलोरी बर्न करने के सबसे उपयुक्त तरीकों में से एक है।
  • यह आसन 12 स्टेप्स मे होता है जिससे बहुत तेज़ी से मोटापा कम होता है। यह शरीर के विभिन्न हिस्सों पर ध्यान केंद्रित करती है।
  • इस रोग से व्यक्ति की पाचन शक्ति मजबूत होती है। साथ ही उसके शरीर का अकड़पन दूर होता है तथा शरीर में लचीलापन आता है। जो उसे हर कार्य में तेज बनाने में मदद करता है।

वीरभद्रासन

  • वीरभद्रासन को वॉरईयर पोज़ (Warrior Pose) के नाम से भी जाना जाता है। Weight Loss करने के लिए यह बेहतरीन योग आसनों में से एक है।
  • इस आसन के अभ्यास से एक साथ पैर, जांघ, टखना आदि पर खिंचाव होता है, इसके साथ ही इस आसन के दौरान पेट, फेफड़े और छाती पर भी खिंचाव होता है।
  • जब भी आप अपनी जांघ को आगे की ओर झुकाते हैं तो आपके शरीर का सारा वजन आपके ऊपरी भाग की ओर स्थानांतरित हो जाता है।
  • इस दौरान आपके पेट पर काफी दबाव पड़ता है जिससे कि आपके शरीर की आंतरिक शक्तियों में काफी बढ़ोतरी होती है।

धनुरासन

  • यह एक आधुनिक आसान है जो ना केवल मोटापा कम कम करता है बल्कि भुजाओं और पैरों को भी पुष्ट करने में भी सहायक होता है।
  • इस योग को Bow pose भी कहा जाता है। इस आसन को करते समय शरीर धनुष के आकृति का बन जाता है।
  • धनुरासन करने से पेट और इसके आसपास के क्षेत्रों में सबसे अधिक खिंचाव होता है। जिसके कारण यह हमारे पेट के सारी क्रियाओं को बेहतर करने में मदद करता है।
  • नियमित अभ्यास करने से यह आसन वजन घटाने और फैट को कम करने में बहुत मदद करता है।

नौकासन

  • नौकासन पीठ के बल लेट कर किये जाने वाले आसनों में एक महत्वपूर्ण योगासन है। इस आसन को Boat Pose इसलिए कहा जाता है क्योंकि इसका आकार नाव की तरह का होता है।
  • इस आसन को प्रतिदिन करने से पेट से संबंधित सभी बीमारियाँ ठीक होने लगती है और साथ ही पेट की अतिरिक्त चर्बी भी कम होने लगती है।
  • नौकासन करने से हमारी कमर और जांघों की अनचाही चर्बी कम होने लगती है। Yoga for Weight Loss के लिए यह आसन एक अच्छा विकल्प है।

पूर्वोत्तानासन

  • यह शरीर के निचले भाग और बाजुओं को सुडौल बनाने के लिए अच्छा आसन माना जाता है। इससे शरीर लचीला रहता है।
  • यह आपकी पीठ, कंधों, बाजुओं, रीढ़, कलाई और मांसपेशियों को मजबूत बनाता है। इस आसन से पेट की चर्बी आसानी से हटाई जा सकती है।
  • यह श्वसन प्रणाली के लिए भी बहुत अच्छा है। यह शरीर की शक्ति के लिए भी बहुत अच्छा है क्योंकि यह आपके पैरों, आंतरिक जांघ की मांसपेशियों और कूल्हों पर काम करता है।

शलभासन

  • शलभासन का नियमित अभ्यास करने से आपके शरीर का लचीलापन बढ़ता है जिससे आपको हर स्थिति में काम करने की क्षमता बढ़ती है। मोटापा कम करने के लिए शलभासन का अभ्यास किया जा सकता है।
  • देखने में ये आसन बहुत ही आसान लगता है जबकि ऐसा होता नहीं है, मोटे लोगों के लिए लिए ये आसन बहुत ही अच्छा रहेगा क्योंकि इस आसन को करने से पेट की चर्बी बर्न होती है और पेट का मोटापा भी घटता है।

प्लांक

  • प्लांक एक आसान एक्सरसाइज है, इसमें आपको कुछ समय तक पुश अप के अवस्था में रोक कर रखान होता है।
  • प्लांक जितनी देर के लिए किया जाता है उतना फ़ायदेमंद होता है।
  • इससे पेट में खिचाव होता है जो पेट की अनचाही चर्बी को कम करने में मदद करता है और इससे पेट की मांसपेशियाँ मजबूत होती है।

इसके अलावा भी कई सारे योग होते हैं जो अपना वजन कम करने में मदद कर सकते है। आज अपने जाना Yoga Tips for Weight Loss in Hindi. वजन कम करने के लिए आप इन सामान्य आसनों से शुरुआत करें और फिर धीरे-धीरे कठिन आसन का अभ्यास करें। योग ना केवल आपके शरीर में मौजूद अतिरिक्त मोटापे को कम करता है बल्कि यह आपको जरूरी मन की शांति भी देता है जो की स्वस्थ जीवन के लिए बहुत आवश्यक है।

Loading...

You may also like...