Feng Shui Tips In Hindi: फेंगशुई की मदद से चमकाए अपना भविष्य

हर कोई चाहता है की वह जो काम करे उसमे सफल हो। फिर चाहे तो व्यापार हो, भवन निर्माण हो या फिर यात्रा। लोग यह जानना चाहते है की वह जिस काम को करने वाले है वह उनके लिए अनुकूल होगा या नहीं ?

व्यक्ति के मन में ऐसे कई प्रश्न होते है। ऐसे प्रश्नों के उत्तर पाने के लिए व्यक्ति वास्तु शास्त्र जैसी चीजों का सहारा लेता है। वास्तु शास्त्र को भारतीय लोग बहुत मानते है ठीक उसी प्रकार चीन में भी ऐसी ही एक विद्या होती है फेंगशुई। इस विद्या को अब भारत बहुत पसंद करते है और इसका उपयोग भी करते है।

Feng Shui उपयोग करने में भी बहुत आसान होती है। लोग अपने घर की सुख शांति और प्रसिद्धि के लिए इसका सहारा लेते है। आजकल बाजारों में भी फेंगशुई की सामग्रियां बड़ी आसानी से मिल जाती है।

यदि आप भी फेंगशुई के इस्तेमाल से अपने जीवन में प्रसिद्धि चाहते है तो उसके लिए यह जानने की जरुरत है की फेंगशुई की किस सामग्री का उपयोग करने से क्या लाभ मिलता है। इसके लिए जानते है Feng Shui Tips In Hindi के बारे में विस्तार से।

Feng Shui Tips In Hindi : जाने फेंगशुई सामग्रियां किस प्रकार पहुंचती हैं फायदे?

Feng Shui Tips In Hindi

फेंगशुई सामग्रियां: Feng Shui Products

फेंगशुई से सम्बंधित बाजार में कई सामान मिलते है जैसे –

  • विंड चाइम
  • बांस के पौधे
  • ड्रैगन
  • कछुआ
  • लाफिंग बुद्धा आदि

ऐसी कई Feng Shui Items बाजार में उपलब्ध है जिसके उपयोग से लोगो को सुख और समृद्धि मिलने में मदद मिलती है।

Feng Shui In Hindi: जानते है फेंगशुई सामग्रियों से होने वाले फायदे

फेंगशुई पौधे: Feng Shui Plants-

  • यदि बांस के पौधे को घर के उस स्थान पर रखा जाए जहाँ पर घर के लोग एक साथ बैठते है तो ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है।
  • साथ ही घर के सदस्यों का स्वास्थ भी अच्छा रहता है। इसलिए फेंगशुई के अनुसार घर में बांस का पौधा रखना अच्छा होता है।
  • बांस के पौधे को बैठक के कोने वाले हिस्से में रखे।
  • फेंगशुई के अनुसार घर में खुशहाली बनी रहे इसलिए घर के पूर्व दिशा में मिट्टी के बर्तनों में तीन हरे पौधों को लगाए।

क्या न करे

  • इस बात का ध्यान रखे की घर में कैक्टस या फिर बोनसाई का पौधा नहीं लगाना चाहिए यह घर की प्रगति में बाधा लाते है। इसलिए इन्हे कभी भी घर में ना लगाए।

फेंगशुई मछलियाँ: Feng Shui Fish

  • फेंगशुई के अनुसार मछलियों को भी घर में रखना शुभ माना जाता है।
  • इसके लिए घर में मछलियों के जोड़े को एक्वेरियम में रखें। ऐसा करने से घर में समृद्धि आती है और घर धन्य की बरकत बनी रहती है।
  • मछलियों को यदि घर में रखा जाए तो इससे परिवार वालों का मन शांत रहता है। मछलियाँ जब एक्वेरियम में चहलकदमी करती है तब उनको देखने से शांति का अनुभव होता है साथ ही आपका मन भी लगा रहता है।
  • ऐसा कहा जाता है की जब मछलियाँ घर से जाती है तो वो अपने साथ घर के सारे अपशगुन भी ले जाती है।
  • मछलियों को घर के उत्तर-पूर्व या पूर्व दिशा में ही रखना शुभ होता है।

क्या न करे

  • गोल्डन फिश को कभी भी अपने शयनकक्ष में नहीं रखना चाहिए साथ ही रसोईघर और शौचघर में भी इसे नहीं रखना चाहिए।

विंड चाइम: Wind chime

  • इसका उपयोग भी बहुत से लोग करते है।
  • यह हवा में हिलने वाली एक घंटी होती है जिसे घर के दरवाज़े पर लटकाया जाता है और जब हवा चलती है तो यह बजने लगती है।
  • जिससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होने लगता है और इसका असर व्यक्ति के स्वास्थ पर भी पड़ता है।
  • विंड चाइम्स से जो आवाज़ निकलती है उससे ऊर्जा और वातावरण दोनों ही साफ हो जाता है। साथ ही इससे भाग्य का भी उदय होता है।

क्या न करे

  • ध्यान रखें की जिस जगह पर विंड चाइम लगाया है उसके नीचे कभी भी नहीं बैठना चाहिए और न ही उसके नीचे से कभी निकलना चाहिए
  • घर की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए घर में 6, 7, 8, 9 रॉड वाली या भी घंटियों वाली विंड चाइम को लगाना अच्छा होता है।

फेंगशुई दर्पण: Feng Shui Mirrors

  • फेंगशुई के अनुसार दर्पण भी घर की सुख समृद्धि के लिए अच्छा होता है।
  • दर्पण को घर के पूर्व या उत्तर दिशा में दीवार पर लगाना शुभ माना जाता है।
  • ऐसा करने से धन आपके घर में आता है और आपको धन की कमी नहीं होती है।

क्या न करे

  • इस बात का भी ध्यान रखे की दर्पण उस कमरे के दरवाज़े के विपरीत दिशा में नहीं लटकाना चाहिए जिस कमरे में आप सोते है। ऐसा करने से पॉजिटिव ऊर्जा घर से बाहर चली जाती है।
  • शयन कक्ष में जब आप दर्पण लगाए तो उसे ऐसी जगह न लगाए जहाँ सोते उठते समय आपकी नजर दर्पण पर पड़े। ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। साथ ही यह उन्नति में भी बाधा लाती है।

फेंगशुई कछुआ: Feng Shui Tortoise

  • फेंगशुई में कछुआ भी बहुत शुभ माना जाता है। इसलिए इसे भी घरों में रखा जा सकता है।
  • कछुआ रखने से सकारात्मक ऊर्जा आती है। इसलिए इसे घर और ऑफिसों में रखा जा सकता है।
  • घर में कछुआ रखने से धन की प्राप्ति होती है। आपकी धन से जुड़ी सारी समस्याएं इसकी मदद से दूर हो जाती है। इसलिए आप घर में क्रिस्टल वाला कछुआ भी ला सकते है। इससे परिवार वालों की उम्र भी बढ़ती है साथ ही बीमारियाँ भी दूर होने लगती है।
  • काले रंग के कछुआ को उत्तर दिशा में रखना शुभ होता है।

क्या न करे

  • कछुए को अपने शयन कक्ष में नहीं रखना चाहिए।
  • कभी भी दो कछुओं को एक साथ भी नहीं रखना चाहिए इससे भी हानि होती है।

अन्य Feng Shui Vastu tips in Hindi

  • घर में ड्रैगन रखना भी अच्छा होता है यह घर की रक्षा करता है इसलिए ड्रैगन की मूर्ति या फिर उसके चित्र को घर में लगाना चाहिए।
  • सिक्के भी शुभ होते है इसके लिए घर के दरवाज़े के हेंडल पर सिक्कों को लटकाना चाहिए ऐसा करना सौभाग्य का प्रतीक होता है।

इस तरह आप उपरोक्त टिप्स को अपना कर अपने घर में खुशहाली ला सकते है साथ ही अपने परिवार वालों को भी सुख और शांति दे सकते है। तो फिर आज ही लाये अपने घर में भी Feng Shui वाली चीजे। बस उसे लाने से पहले उसके शुभ और अशुभ होने वाले नियमो का भी ख्याल रखे।

You may also like...