Vastu Tips for Money Plant: मनी प्लांट लगाने से पहले जानें ये बातें, होगा लक्ष्मी का वास

घरों में पेड़ पौधे लगाने से आपको इसे देखकर अच्छा तो लगता ही है साथ ही इससे आपके घरों में पॉजिटिव एनर्जी का प्रवाह भी होता है।

वैसे तो घरो में कई तरह के पौधे लगाए जाते है, लेकिन आपको मनी प्लांट का पौधा ज्यादातर देखने को मिलेगा।आपको बतादे की मनी प्लांट को लगाने से घर में सुख, समृद्धि और शांति का आगमन होता है।

कहा जाता है की इस प्लांट को घर या ऑफ़िस मे रखने से किसी भी व्यक्ति को पैसे की कमी नहीं होती है। इन्ही वजह से कई लोग अपने घरों या ऑफ़िस में इस प्लांट को लगाते है।

परन्तु बहुत कम लोगों को ही इस प्लांट का फायदा मिलता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि इस पौधे को केवल लगाना ही काफी नहीं है, आप इसे किस तरह लगा रहे है, यह भी मायने रखता है।क्योंकि यदि इसे गलत तरीके से लगाया जाये तो आपको आर्थिक नुकसान भी हो सकता है।आइये आज के लेख में विस्तार से जाने Vastu Tips for Money Plant in Hindi.

Vastu Tips for Money Plant: जानिए मनी प्लांट को लगाने से जुडी कुछ बातें

Vastu Tips for Money Plant

क्या है मनी प्लांट की दिशा के पीछे का कारण

घर या ऑफ़िस में ईशान कोण दिशा को भगवान गुरु बृहस्पति प्रतिनिधित्व करते है। वही दूसरी ओर दक्षिण दिशा के देवता भगवान गजानन है और शुक्र गृह को इस दिशा का प्रतिनिधि माना जाता है। भगवान बृहस्पति और शुक्र इन दोनों के बीच दुश्मनी है। इसलिए कहा गया है कि घर या ऑफ़िस में मनी प्लांट को अग्निकोण दिशा में ही लगाना चाहिए। इसको इस दिशा में लगाने से इसका सही फल मिलता है।

कैसे मिलता है मनी प्लांट से फायदा

  • जब यह पौधा बढ़ता है तो इस पौधे के साथ साथ उसके बेल का भी बढ़ना हर जगह के लिए फायदा होता है।
  • जब भी आप अपने घरों या ऑफ़िस में मनी प्लांट को लगाते है। तो इस प्लांट को अग्निकोण की दिशा में ही लगाए।
  • जब भी इसे लगाए इस बात का खास तौर पर ध्यान रखना चाहिए कि इसे दरवाज़े से बांध कर हमेशा ऊपर की ओर ले जाए, कभी भी इस पौधे को ज़मीन के नीचे न लटकने दे।
  • हरा रंग बुध का कारक होता है इसलिए जब भी आप लोग इस पौधे को लगाते है तो बुधवार के दिन लगाए। इससे आपको इसका बहुत ही फायदा मिलेगा।
  • इस पौधे को अपने घरों या ऑफ़िस में लगाते वक्त इस बात का भी ध्यान रखे कि यह पौधा बाउंड्री वॉल के अंदर ही रहे।
  • यदि मनी प्लांट मुरझा गया हो तो उस प्लांट को जल्द ही बदल दे। या फिर उसमें सफ़ेद पत्तिया आ रही हो तो उन पत्तियों को जल्द से काट देना ही उचित होगा।
  • Vastu Tips for Wealth के लिए मनी प्लांट का पौधा घर के अंदर लगाना चाहिए।

कब होता है मनी प्लांट से नुकसान

  • इस पौधे को ईशान कोण और उत्तर पूर्व कोण में लगाने से धन में हानि होना शुरू हो जाता है।
  • इसे गलत जगह पर लगाने से पति पत्नी के बीच मन मुटाव भी होने लगता है।

मनी प्लांट को मुरझाने से बचाने के लिए

मनी प्लांट के पौधे को Money Tree Plant भी माना जाता है। इस में लक्ष्मी का वास समझा जाता है। मान्यता यह हैकि अगर घर में मनी प्लांट हो तो घर पर धन की वर्षा होती है। पौधा जितना हराभरा होता है उतनी तेज़ी से धन-धान्य प्राप्त होता है। अगर पौधा मुर्झाया हुआ है या बढ़ नहीं रहा हो तो इसकी अच्छी तरह देखभाल करे वरना इसे घर से हटा दे क्योंकि इसके जितने फायदे होते है उतने ही मुरझाने से नुकसान भी होते है। इसीलिए नीचे पढ़े की कैसे मनी प्लांटके पौधे को स्वस्थ रख सकते है।

पानी में लगाए

  • सबसे अच्छा होगा की आप मनी प्लांट पहले पानी में लगाए।
  • इसके लिए मनी प्लांट को किसी बॉटल में लगा दें।
  • जब धीरे धीरे इसकी जड़े निकलने लगे तो फिर इसे किसी गमले में लगा दें।
  • इससे मनी प्लांट का पौधा जल्दी बढ़ेगा।

पानी की मात्रा का ध्यान रखें

  • पौधे को हरा बनाये रखने के लिए उसमे ज्यादा पानी डालना भी ठीक नहीं होता है।
  • मनी प्लांट के पौधे में पानी रखे जितनी जरूरत हो बस उतना ही पानी डाले।
  • मनी प्लांट को बढ़ने के लिए ज्यादा पानी की जरूरत नहीं होती है।
  • हमेशा मौसम के हिसाब से मनी प्लांट के पौधे में पानी डालें।
  • Vastu Tips for Money के लिए इस पौधे को कभी मुरझाने न दें।

हल्की धुप जरुरी

  • मनी प्लांट को बढ़ने के लिए धुप भी जरुरी होती है।
  • लेकिन इसका मतलब ये नहीं की बहुत तेज़ धुप में इसे रखें।
  • मनी प्लांट के पौधे को स्वस्थ रखने के लिए हल्की धुप की आवश्यकता होती है।
  • अगर मनी प्लांट को खुली खिड़की में रखा जाए तो वह सूरज की ओर ग्रो करता हुआ नज़र आएगा।
  • इसलिए मनी प्लांट के पौधे को रोज़ धुप में ना रखे।
  • एक एक दिन छोड़ कर धुप में रखें।

खाद डालना जरुरी

  • जब मनी प्लांट के पौधे में थोड़ी जड़ आ जाती है तो उसे गमले में लगाते वक़्त खाद जरूर डालें।
  • मनी प्लांट के पौधे में किसी भी प्रकार की खाद का इस्तेमाल किया जा सकता है।
  • खाद का इस्तेमाल जरुरी होता है क्योंकि यह पौधे को बढ़ने में मदद करता है।
  • समय समय पर खाद डालते रहें।

पौधे को बांधे जरूर

  • जैसा की सभी लोग जानते है कि मनी प्लांट का पौधा बेल रूप में बढ़ता है।
  • साथ ही इसको ज़मीन पर फैलने नहीं देना चाहिए यह वास्तु के हिसाब से अच्छा नहीं माना जाता है।
  • इसके लिए इसकी बेल को बांधे और रस्सी से बंधे होने की वजह से यह उसके सहारे बढ़ने लगती है।
  • ध्यान रहे कि जब मनी प्लांट का पौधा थोड़ा ज्यादा बड़ा हो जाए तब ही उसे बांधे।
  • मनी प्लांट के पौधे को जल्दी बढ़ाने के लिए किसी लकड़ी के सहारे इसके तने को बांध दें।

कटाई जरुरी

  • समय समय पर मनी प्लांट के पौधे के सफ़ेद और मुरझाए पत्तो को कांटे।
  • सफेद पत्ते को वास्तु के हिसाब से अच्छा नहीं माना जाता है।
  • समय समय पर सही कटाई करने से भी पौधा जल्द ही बढ़ता है।

मनी प्लांट का पौधा लगाते समय इन बातों का रखे ध्यान

  • पौधे को अगर पानी में लगा रहे है तो हर हफ्ते पौधे के पानी को बदलें।
  • ज़मीन पर इसकी बेल ना फैले इस बात का ख्याल रखें।

यहाँ हमने आपको बताया कि मनी प्लांट का पौधा Vastu Tips for Money के हिसाब से बहुत अच्छा माना जाता है इसी के साथ इसके विपरीत प्रभाव से बचने के लिए मनी प्लांट की किस तरह से देखभाल करनी चाहिए। मनी प्लांट को घर के अंदर लगाना चाहिए यह आपके घर को आकर्षक बनाने के साथ साथ घर में पॉसिटिविटी भी बढ़ाता है। मनी प्लांट का पौधा घर में सुख शांति के साथ घर को समृद्ध भी बनता है। Vastu Shastra Tips for Money अगर कभी यह पौधा मुर्झाने लगे तो इसके मुर्झाए पत्तो को कटवा देना चाहिए।

You may also like...