Ganesh Ji Ko Prasan Karne Ke Upay जाने और अपनी हर परेशानी से पाएं निजात

गणेश जी को विघ्नहर्ता कहा जाता है क्योंकि यह हमारे सारे दुखो को हर लेते है। कहा जाता है की जिस व्यक्ति पर गणेश जी की कृपा हो जाए उसके जीवन में आने वाली सभी बाधाएं दूर हो जाती हैं।

भगवान गणेश की पूजा से सारे कार्य मंगल मय होते हैं और सारे रुके हुए कार्य पूर्ण होते हैं साथ ही इनकी कृपा होने से बिगड़े काम भी बन जाते है।

हिंदू धर्म में प्रमुख पांच देवी-देवता माने जाते है जो की सूर्य, विष्णु, शिव, शक्ति और गणपति जी है। इसमें भगवान गणेश की पूजा सर्व प्राथन होती है। क्योंकि दैहिक, भौतिक और अध्यात्मिक कामनाओं के सिद्धि हेतु गणेश जी को सबसे पहले पूजा जाता है।

इसलिए इन्हें गणाध्यक्ष और मंगलमूर्ति भी कहा जाता हैं। गणेश जी भक्तों की बाधा, संकट तथा दरिद्रता को दूर करते हैं। शास्त्रों के अनुसार माना जाता है कि श्री गणेश जी की विशेष पूजा का दिन बुधवार है। आइये जानते है इस दिन Ganesh Ji Ko Prasan Karne Ke Upay क्या है|

Ganesh Ji Ko Prasan Karne Ke Upay: ऐसे करे गणपति जी को प्रसन्न

Ganesh Ji Ko Prasan Karne Ke Upay

गणेश जी को प्रसन्न करने का मंत्र

आप जिस कार्य को करने का प्रयास करते है वो पूर्ण नहीं हो रहा है या फिर आपको हर कार्य में असफलता मिल रही है तो बुधवार के दिन गणेश के इस मंत्र का जाप विधि-विधान से करें। आपकों सभी कष्टों से छुटकारा मिल जाएगा।

त्रयीमयायाखिलबुद्धिदात्रे बुद्धिप्रदीपाय सुराधिपाय।

नित्याय सत्याय च नित्यबुद्धि नित्यं निरीहाय नमोस्तु नित्यम्।

शुभ फल प्राप्ति के लिए

बुधवार के दिन सुबह स्नान कर गणेशजी के मंदिर में उन्हें दूर्वा की 11 या 21 गांठ का अर्पण करे। जल्द ही आपको शुभ फल प्राप्त होगा।

मेहनत का फल ना मिलने पर

आपको यदि कोई धन-संबंधी समस्या है। साथ ही आप अधिक मेहनत भी करते है परन्तु आपको इतना धन नही मिलता कि आप संतुष्ट रह सकें।

इसके लिए बुधवार के दिन श्री गणेश की विधि-विधान से पूजा करने के उपरांत गुड़ और घी का भोग लगाएं तथा थोडी देर बाद वह भोग गाय को खिला दें। ऐसा करने से आपको काफी लाभ मिलेगा।

घर में कलह का माहौल रहने पर

घर में हमेशा यदि कलह का माहौल रहता है और उसके कारण आपके परिवार में कभी भी सुख-शांति नही रहती है। तो इसके लिए बुधवार को दूर्वा द्वारा निर्मित प्रतिकात्मक मूर्ति बनवाएं फिर उसे अपने घर के पूजा-स्थल में स्थापित करें साथ ही इनका प्रतिदिन विधि-विधान से पूजा पाठ करे|

नकारात्मक ऊर्जा बाहर निकालने के लिए

आपके घर में यदि नकारात्मक ऊर्जा का प्रवास है। उसके लिए आपने कई उपाए किए परन्तु आपको कोई लाभ नही मिला। तो इस बार बुधवार के दिन श्री गणेश जी की सफेद रंग की मूर्ति अपने घर में स्थापित करें। इस उपाय को करने से आपके घर की सारी नकारात्मक ऊर्जा बाहर चली जायेगी|

अपनी हर मनोकामना पूर्ण करने के लिए

हनुमानजी के तरह ही गणेशजी का श्रृंगार भी सिंदूर के साथ किया जाता है। इसीलिए गणेशजी को सिंदूर चढ़ाने से सभी परेशानियां ख़त्म हो जाती है। और सभी मनोकामनाएं जल्द ही पूर्ण होती है। हर बुधवार को इस मंत्र के साथ गणेशजी को सिंदूर चढ़ाना चाहिए।

मंत्र:

सिन्दूरं शोभनं रक्तं सौभाग्यं सुखवर्धनम्।

शुभदं कामदं चैव सिन्दूरं प्रतिगृह्यताम्।।

बुध ग्रह का दोष दूर करने के लिए

आपका बुध ग्रह यदि खराब है तो इसके लिए बुधवार के दिन कोई गरीब या किसी मंदिर में जाकर हरे मूंग का दान करे ऐसा करने से आपका बुध ग्रह का दोष शान्त हो जाएगा।

You may also like...