Hakik Stone Benefits: जीवन में मानसिक शांति पाने में मदद करे

यदि हम आम लोगो की बात करे तो इन्हे रत्नो में केवल नौ रत्नो की जानकारी होती है| लेकिन हम आपको बताना चाहते है की इन नौ रत्नो के अलावा और भी अधिक रत्न होते है जिनकी जानकारी बहुत कम लोगो को होती है|

आज हम आपको हकीक रत्न के बारे में बता रहे है। यह रत्न हमारी धरती पर मिलने वाले अनेक कीमती रत्न और पत्थर में से एक है। यह रत्न गोदावरी नदी व नर्मदा नदी के तल में बिल्कुल नीचे पाया जाता है।

हमारे ज्योतिष शास्त्र में हकीक रत्न का बड़ा ही महत्व बताया गया है। इस रत्न और इस रत्नों से बनी हुई माला को को ज्योतिष शास्त्र से बहुत ही फायदेमंद माना गया है।

यह रत्न व्यक्ति के जीवन में बड़े से बड़े दुखों के पहाड़ को तोड़ सकने में सक्षम होता है। और इस बात को लेकर दावा किया गया है यही इसकी खासियत है|

Hakik Stone Benefits: जानिए हकीक रत्न के चमत्कारी फायदे

Hakik Stone Benefits

हकीक के प्रयोग और विशेषताएं:-

  • इस रत्न का ज्यादातर प्रयोग माला या फिर पत्थर के रूप में किया जाता है।
  • हकीक को हक्क दिलाने वाला पत्थर भी माना जाता हैं|
  • इस रत्न के प्रभाव से जहर को भी नष्ट किया जा सकता है।
  • आप लोगो ने अक्सर देखा होगा कि पुराने समय में राजा महाराजा लोग हकीक से बने हुए प्यालों का रस पान करने के लिए उपयोग किया करते थे।
  • इस पत्थर का उपयोग मनुष्य अपनी रक्षा के लिए भी कर सकता है|
  • हकीक का पत्थर को प्रयोग करने से व्यक्ति के सभी प्रकार के कष्ट दूर हो जाते है।साथ ही आने वाले संकटों से भी मुक्ति मिल जाती है।
  • बुरी शक्तियों को या फिर भूत प्रेत के बाधा को दूर करने के लिए यह रत्न बहुत ही लाभकारी एवं उपयोगी होता है।

भोलेनाथ को प्रसन्न करे हकीक की माला

इस रत्न की माला जपने से भगवान भोलेनाथ जी अति प्रसन्न होते है। इसके साथ ही हनुमान जी के भी किसी मंत्र का जप किया जाए तो इसका बहुत फायदा होता है।

काले हकीक की माला है सबसे प्रसिद्ध

जो भी व्यक्ति हकीक रत्न की जानकारी रखता है। तो उसको काले हकीक की माला के बारे पता होगा। यह एक ऐसी माला है जो सबसे ज्यादा प्रसिद्ध है।

काले रंग की इस माला को पहनने से व्यक्ति को मानसिक शांति मिलती है। इसके साथ ही यह एकाग्रता बढ़ाने में मदद करता है जिससे हमें लाभ मिलता है|

हकीक रत्न के रंग और उनका महत्व

आप सब जानते है कि हकीक रत्न और भी रंगो में आता है। हकीक के हर रंग का अपना अलग ही महत्व और उसकी शक्ति होती है। इस रत्न को धारण करने से हर मनुष्य की भिन्न-भिन्न परेशानियों का समाधान हो जाता है। हकीक 6 रंगो में आता है। ये रंग इस प्रकार हैं – काला, सफेद, पीला, लाल, हरा एवं नीला।

हर रत्न के महत्व और उनसे मिलने वाले लाभ को जानते है:-

काला हकीक

काला रंग का हकीक पहनने से हमको शक्ति मिलती है। यह हमें मानसिक संतुलन देता है। इस काले रंग के हकीक को पहनने से हम विभिन्न परिस्थितियों को समझकर उनका समाधान करने के लिए सक्षम होते हैं। इस रत्न के साथ एक सुरक्षा की भावना हमारे अंदर उत्पन्न होती है।

कोई भी छात्र कड़ी मेहनत के बाद भी यदि परीक्षा में सफल होने में असमर्थ हो रहा हो तो आप अपने बच्चें को काले रंग की हकीक की माला पहना दे। आपका बच्चा विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजय प्राप्त करने लगेगा।

इसके साथ ही महिलाओ के मासिक धर्म रुक जाने पर या फिर किसी प्रकार की अन्य गुप्त परेशानी का हल पाने के लिए उन लोगो को काले रंग का हकीक फायदेमंद रहेगा। यह रत्न गर्भवती महिलाओं के लिए अच्छा माना गया है।

सफेद हकीक

सफदे रंग का हकीक पहनने से हम सब को जीवन में अध्यात्म, मानसिक शांति, जीवन में संतुलन, एवं तनाव मुक्त रहने में मदद मिलती है। इसके अलावा वे लोग जो भावनाओं के जंजाल में फंसे हैं एवं इस दलदल में धंसते चले जा रहे हैं उनके लिए भी यह फायदेमंद है।

पीला हकीक

पीला रंग का हकीक पहनने से हर व्यक्ति अपने जीवन में निडर एवं मुसीबतों से लड़ने में सक्षम होता है। भगवान बृहस्पति को प्रसन्न करने के लिए यह रत्न धारण करना चाहिए। अपने जीवन में धन और सुख-सम्पदा को पाने के लिए भगवान बृस्पति को प्रसन्न करना बहुत जरुरी है।

आप लोगो में से कई ऐसे लोग होंगे जिन्हें नींद नहीं आती है या फिर आपको बुरे सपने आते है। तो आप अपने तकिये के नीचे पीला रंग का हकीक रखकर सोए तो आपकी यह दोनों परेशानी दूर हो जाएगी|

नीला हकीक

नीला रंग का हकीक भगवान शनि देवता को प्रसन्न करने के लिए पहना जाता है। यह रत्न पूजा या साधना में मन्त्रों का जप करने के लिए भी उपयोग किया जाता हैं।

You may also like...