Namak Ke Totke: जो आपकी जिंदगी की कई परेशानियों को दूर करे

आज के लेख में हम आपको Namak Ke Totke बताने जा रहे है। इसके बात आप जान पाएंगे की मात्र एक नमक के उपयोग से आपको क्या फायदा और क्या नुकसान होता है।

वास्तु विज्ञान के मुताबिक नमक में वो शक्तियां होती है। जो नेगेटिव एनर्जी को ख़त्म कर पॉजिटिव एनर्जी का संचार करती है। नमक से स्वास्थ्य की तकलीफो को भी दूर किया जाता है।

नमक कई प्रकार के होते है। सेंधा नमक (पहाड़ी नमक), समुद्री नमक, काला नमक, सामान्य नमक आदि। ज्योतिष विद्या के मुताबिक नमक को चंद्र और शुक्र का प्रतिनिधि माना जाता है।

कुछ लोगो का कहना है कि नमक को राहु का प्रतीक भी मानते है। आज हम नमक के कुछ ऐसे चमत्कारिक उपाय बताएंगे जिन्हें जानकर आप सब हैरान हो जायेंगे।

नमक का गिरना अच्छा नहीं माना जाता है। हमारे भारत देश में नमक का गिरना अशुभ माना जाता है| नमक के गिरने से चन्द्रमा और शुक्र दोनों कमजोर हो जाते है।

Namak Ke Totke: पैसों की किल्लत और गृह क्लेश से निजात दिलाये

Namak Ke Totke

यदि रहना है सुखी

  • आपको यदि कोई इंसान पसंद नहीं है तो उस इंसान के यहाँ का नमक न खाएं। उस इंसान के यहाँ का मीठा खा सकते है।
  • किसी भी पापी इंसान के घर का नमक नहीं खाना चाहिए। नहीं तो आपका जीवन भी उसी इंसान के सामन होने लगेगा।
  • आप लोगो को हर कही का नमक या नमकीन नहीं खाना चाहिए। ऐसा करने से आपका बड़ा नुकसान हो जाएगा।
  • नमक केवल उस इंसान के यहाँ का खाइए जिसके घर में अच्छे संस्कार हो और वह इंसान धर्म सम्मत आचरण करता हो।

धन प्राप्ति और बरकत हेतु

  • धन प्राप्ति और बरकत के लिए आप अपने घर में नमक को किसी भी कांच के पात्र में रखे और उस पर 4-5 लौंग को डाल दे।
  • इस प्रक्रिया से आप के घर में धन की आवक और बरकत बनी रहेगी।
  • इस उपाय से आप के पास कभी भी धन की कमी नहीं होगी।

शनि के दुष्प्रभाव से बचाय

  • भोजन बनाते समय दाल या सब्ज़ी आदि में आपको नमक कम लग रहा है तो उस पर नमक ऊपर से न डालें।
  • ऐसे में आपको खाने में काला नमक और काली मिर्च का प्रयोग करना चाहिए।
  • यदि आप ऐसा नहीं करते है तो आप के ऊपर भगवान शनि का दुष्प्रभाव शुरू होता है।

गृह कलेश से बचने हेतु

  • यदि पति और पत्नी में किसी बात को लेकर कुछ अनबन हो रही है।
  • या फिर घर में गृहकलेश या किसी प्रकार की मानसिक अशांति है।
  • तो आप अपने रूम पर सेंधा या खड़े नमक का एक टुकड़ा कोने पर रख दे ऐसा करने से नेगेटिव एनर्जी दूर होगी।
  • नमक के उस टुकड़े को महीने में एक बार बदल दे और उसकी जगह दूसरा टुकड़ा रख दे।

धन का प्रवाह बनाए रखने हेतु

  • घर में धन के प्रवाह को बनाये रखने के लिए कांच का एक गिलास ले|
  • इस गिलास में नमक और पानी को मिलाकर घर के नैऋत्य कोने पर रख दे और उस गिलास के पीछे एक लाल रंग का बल्ब लगा दे।
  • जब भी उस गिलास का पानी सूख जाए तो उसको दोबारा से साफ करके उसमें नमक और पानी मिलकर रख दे।

नमक से जुड़े अन्य प्रयोग और सावधानी:-

  1. दूसरे देशों बुल्गारिया, यूक्रेन और रोमानिया में भी नमक का गिरना दुर्भाग्य और विवाद का कारण माना जाता है।
  2. मिटटी के बर्तन पर थोड़ा सा नमक डाल के रखने से घर में नेगेटिव एनर्जी ख़त्म होती है।
  3. भोजन को बनाते समय चखना नहीं चाहिए। उससे भोजन अपवित्र हो जाता है। और ऐसा करने से दरिद्रता आती है।
  4. अगर खाने में नमक कम हो जाए तो आप खाना बनने के बाद उस पर नमक डाल सकते है। भगवान को भोजन का नैवेद्य लगाने के बाद ही भोजन को चखना चाहिए।
  5. नमक को किसी भी इंसान को सीधे उसके हाथ में कभी भी नहीं देना चाहिए। ऐसा करने से इंसान के संबंध खराब होते हैं।
  6. जब भी आप कभी भी घर से बाहर जाए तो मुँह में एक चुटकी नमक खा ले। ऐसा करने से आप सुरक्षित रहेंगे और किसी प्रकार की बुरी शक्ति का प्रभाव भी आप पर नहीं पड़ेगा।
  7. साबुत नमक का छोटा सा टुकड़ा लाल कपड़े पर बांधकर उस जगह पर रखे जहां पर पैसा रखते है। ऐसा करने से आपके धन में वृद्धि होती है और आपके व्यापर में भी वृद्धि होती है।
  8. घर में पोछा लगाते समय आप गर्म पानी में एक चुटकी नमक डाल दे और ऐसा करने से घर में से नेगेटिव एनर्जी ख़त्म होती है।
  9. रात में सोने से पहले पानी में नमक मिलाकर हाथ पैर धोने से नींद अच्छी आती है। और राहु केतु गृह के अशुभ प्रभाव से दूर भी रहते है।
  10. घर में किसी भी सदस्य को नजर लग गई हो तो उसके ऊपर एक चुटकी नमक लेकर तीन बार उसके ऊपर से घुमा दे। ऐसा करने से नज़र उतर जाएगी।
  11. हफ्ते में एक बार पानी में नमक डालकर बच्चो को नहलाने से बच्चे नज़र दोष से मुक्त रहेंगे। और उनके स्वास्थ में भी परेशानी नहीं रहेगी।

You may also like...