Sapno ka Matlab: Swapna Phal in Hindi और जानिए देखें गए सपनो का अर्थ?

Sapno Ka Matlab Aur Unse Judi Kuch Khas Baate: हर व्यक्ति सोने के बाद सपने देखता है। सपने कई प्रकार के हो सकते है। कई सपने हमें अच्छे लगते है, तो कुछ ऐसे होते है जिनसे हम डर जाते है। उन सपनों में कई बार हम ऐसी घटनाएँ देखते है जो हमारे भूतकाल से जुड़ी होती है और कुछ ऐसी होती है जिसे हम वर्तमान के लिए सोचते है।

कई बार ऐसा होता है की हम जिस बारे में दिन भर सोचते रहते हैं या फिर जिस माहौल में दिन भर अपना समय व्यतीत करते हैं रहते है हमारे सपने भी उसी सोच और माहौल से मिलते जुलते आते है। हमारी सोच हीं ज्यादातर हमारे सपनों में भी देखने को मिल जाती है।

कई बार ऐसी बी स्थिति आती है की हम कुछ ऐसे सपने देखने लग जाते हैं जिसका हमारे जीवन से कोई लेना देना नहीं होता और जब हम सपने से बाहर आते हैं तो हम सोच में पड़ जाते हैं की आखिर इस प्रकार के सपने हमें क्यों आ रहे हैं, आखिर इन सपनों का मतलब क्या है।

हमारे पूर्वजों के समय से यह धारणा चली आ रही है कि नींद में देखे गए सपनों का भी कोई मतलब होता है। ज्यादातर कहा जाता है कि सुबह देखे गए सपने सच होते है। यह कितना सच है ये पता नहीं लगाया जा सकता। इसलिए आज हम लाये है उन ‘सपनों का मतलब‘ जिसे आप देखते है। तो जाने की आपके देखें सपनो का अर्थ, पढ़ें Sapno ka Matlab: Swapna Phal in Hindi.

Sapno ka Matlab: हर सपने का होता है अलग अर्थ, जाने Swapna Phal in Hindi


सपने में कीड़ो का दिखना

Sapno ka Matlab

छिपकली
हमारे यहाँ Sapne Mein Chipkali Dekhna अशुभ माना जाता है। अगर छिपकली एक ही जगह पर दिखती है, तो मतलब कोई दुर्घटना होने वाली है और अगर छिपकली कोई कीड़ा खाते हुए दिखाई दे तो इसका मतलब है कि आपके आसपास चोरी होने वाली होती है। इसके अलावा छिपकली अगर डर के भागते हुए दिखाई दे तो ये शुभ होता है।
जुगनू
इसे देखने का मतलब है की आपकी आने वाली लाइफ में बहुत कठिन समय आने वाला है। इसे बुरे वक़्त के शुरुआत के तौर पर देखा जाता है। ऐसे समय में आपको अपने निर्णय सोच समझ कर लेने चाहिए ताकि आपके जीवन में परेशानियां ना आये।
बिच्छू
यह अगर सपने में दिखाई देता है तो इसका मतलब होता है की आप पर बहुत बड़ी ज़िम्मेदारी आने वाली है। जिससे आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी लेकिन अगर बिच्छू आपको काटता हुआ दिखाई दे तो इसका मतलब होता है की आपको नुकसान होने वाला है।

सपनो का मतलब जब सपने में जानवर दिखे

Sapne me Saap Dekhna

सपने में सांप देखना

Sapne me Saap Dekhna बहुत शुभ माना जाता है। इससे आपका मान सम्मान बढ़ता है और आप आर्थिक रूप से मजबूत होते है। कुछ लोग सपने में सांप को देखकर डर जाते है। लेकिन अगर आप सपने में साप देखते है तो इसका मतलब होता है कि आप आर्थिक रूप से सुखी और समृद्ध होने वाले है।

हाथी

सपने में हाथी को देखना शुभ होता है। इसका मतलब होता है कि आपके जीवन में सुख समृद्धि आने वाली है। आप अगर हाथी हथिनी के जोड़े को सपने में देखते हो तो इसका मतलब होता है कि आपकी शादी शुदा लाइफ अच्छी चलेगी। अगर खड़ा हाथी देखते है तो इसका मतलब है कि आपके किसी कार्य में बाधा आ सकती है और अगर आप हाथी की सवारी कर रहे है तो आपके जीवन में सुख समृद्धि बढ़ेगी।

बिल्ली

Sapne Mein Billi Dekhna आम तौर पर अच्छा नहीं माना जाता है। अगर आपको सपने में बिल्ली दिखती है तो इसका मतलब यह होता है कि आपका जल्द हीं किसी व्यक्ति के साथ किसी प्रकार का कोई झगड़ा या मनमुटाव होने वाला है।

Sapne Mein Sher Dekhna

शेर

Sapne Mein Sher Dekhna शुभ संकेत के तौर पर देखा जाता है। शेर का सपने में दिखाई देने का मतलब यह होता है कि जल्द हीं आपके सारे रुके हुए कार्य पूरे होने वाले हैं। अगर आप पर कोई मुकदमा आदि चल रहा है तो उसमे आपकी जीत हो जायेगी।

बन्दर

Sapne me Bandar Dekhna अच्छा नहीं माना जाता है। अगर आप सपने में बन्दर देखते हैं तो यह आपकी जिंदगी में किसी झगड़े का कारण बन सकता है। आपका झगड़ा आपके परिवार के सदस्य या किसी मित्र से हो सकता है।

नेवला

Sapne mein Nevla Dekhna आपकी आने वाली जिंदगी के लिए अच्छे और बुरे दोनों संकेत देते हैं। अगर आप सुबह के समय नेवले का सपना देखते हैं तो इसका अर्थ होता है की आप धनवान होने वाले हैं वहीं अगर दोपहर के समय सपने में नेवला देखते हैं तो इसका अर्थ होता है की आपको आर्थिक हानि होने वाली है।

Sapne mein Fish Dekhna

मछली

Sapne mein Fish Dekhna शुभ फल वाला है या अशुभ यह मछलियों के आकार प्रकार पर निर्भर करता है। अगर आप सपने में ढेर सारी रंग-बिरंगी तथा छोटी-छोटी मछलियाँ देखते हैं तो इसका अर्थ होता है की आपका जीवन सुखमय है। परन्तु अगर आप बड़े आकार वाली तथा आक्रामक मछली देखते हैं तो इसका अर्थ होता है कि आपको नकारात्मक ऊर्जा ने आपको घेर रखा है।

ऊंट

सपने में ऊंट का दिखना अच्छा नहीं होता है। अगर आपने सपने में चलते हुए ऊंट को देखा है तो आपको कोई शारीरिक समस्या हो सकती है और यदि ऊंट खड़ा है तो किसी भी प्रकार की विप्पति आप पर आ सकती है।

गाय

Sapne mein Cow Dekhna अच्छे संकेत देता है। अगर आपने गाय का दूध निकलते देखा है तो इसका मतलब है कि व्यापार और संपत्ति में लाभ होगा। आपको प्याज के व्यापार में लाभ होगा यदि आप चितकबरी गाय देखते है वहीं अगर आप सफेद गाय देखते हैं तो आपको शक्कर से व्यापार में लाभ होगा।

Sapne mein Shark Dekhna

शार्क

Swapnfal विषेशज्ञों के अनुसार अगर आप सपने में शार्क, पिरान्हा या स्वार्ड जैसी बड़ी तथा ख़तरनाक मछलियों को देखते है तो इसका मतलब होता है की आने वाले वक़्त में आपको परेशानियां हो सकती हैं। ऐसा हो सकता है की आप आने वाले वक़्त में कर्ज ग्रसित हो जाएँ।

डॉल्फिन

डॉल्फिन भी बड़े आकार की मछली होती है लेकिन यह हमलोगों के साथ दोस्तों जैसा बर्ताव करती है। अगर डॉल्फिन हमारे सपने में आती है तो इसका अर्थ होता है की हमारी आने वाली जिंदगी में धन और अच्छी सेहत बनी रहेगी और इसकी कोई कमी नहीं होगी।

कुत्ता

अगर आपको सपने में कुत्ता रोता हुआ दिखाई दे तो इसका मतलब है कि आपको कोई बुरा समाचार मिलने वाला है और अगर सिर्फ कुत्ता दिखाई दे तो मतलब है कि आप किसी पुराने दोस्त से मिल सकते है।

 

सपनों में रिश्तेदारों को देखना

Dada Dadi Nana Naani ka Dekhna

दादा-दादी, नाना-नानी का दिखना

इसका दिखाना प्यार की निशानी होता है। सपने में दादा-दादी या नाना-नानी का दिख जाना सुरक्षा, प्यार तथा बुद्धिमानी का संकेत है। अगर कोई व्यक्ति अपने सपने में अपने दादा-दादी या नाना-नानी को देख कर डर जाता है तो इसका मतलब है की उसके जीवन में प्यार तथा शांति की कमी है।

माता पिता का दिखना

अगर आप सपने में अपने माता-पिता को देखते है तो यह एक अच्छा संकेत माना जाता है। जब आप अपने माता-पिता दोनों को एक साथ देखते है तो, इसका मतलब है की आप अपने दोस्तों तथा सह-कर्मचारियों के बीच सम्मान प्राप्त करेंगे । अगर आप सपने में सिर्फ मां को देखते हैं तो इसका अर्थ है आपको सौभाग्य की प्राप्ति जल्द होने वाली होती है। वहीं अगर सपने में सिर्फ पिता दिखते है तो यह बताता है कि आपको अपनी सुरक्षा तथा देखभाल के लिए फ़िक्र करने की जरुरत नहीं है।

भाई का दिखना

अगर आप अपने भाई को सपने में देखते हैं तो इसका अर्थ होता है की आपके कुछ नए दोस्त बन सकते है। इसके अलावा इसका मतलब भाई की आयु वृद्धि तथा रोग के दूर होने के संकेत भी देता है।

Sapne Mein Friend Dekhna

मित्र का दिखना

सपने में अपने मित्र को देखना शुभ माना जाता है। अगर आपने सपने में अपने किसी बचपन के दोस्त को देखा है तो इसका मतलब है की आपके जीवन में शांति तथा सुख का आगमन होने वाला है।

अध्यापक का दिखना

सपने में अपने अध्यापक का नजर आना शुभ संकेत माना जाता है। इसका अर्थ होता है की आपको सफलता प्राप्त होने वाली है साथ हीं यह ये भी दर्शाता है कि आपके मार्ग में आने वाली समस्त बाधाएं जल्द ही समाप्त होने वाली हैं।

बहन का दिखना

सपने में अगर आप अपनी बहन को देखते हैं तो इसका अर्थ होता है की आपका आपके परिवार के सदस्यों से मनमुटाव खत्म हो जायेगा और प्रेम बढ़ेगा।

पति का दिखना

स्वप्न शास्त्र के मुताबिक़ ऐसा माना जाता है की जिस पत्नी के सपने में उसका पति नजर आता है तो इसका मतलब होता है की उसके जीवन में नई नई खुशियों का आगमन होवाला है।

पत्नी का दिखना

अगर आप सपने में अपनी पत्नी को देखते हैं तो यह आपके जीवन में शुभ संकेत ले कर आता है और यह दर्शाता है की आपका आपकी पत्नी के साथ प्रेम बढ़ेगा।

ससुर का दिखना

सपने में अपने ससुर का नजर आना शुभ माना जाता है। इसका मतलब होता है की आपको कोई शुभ समाचार मिलने वाला है जिससे आपके जीवन में ख़ुशियाँ आ जाएँगी।

सपनों में उत्सव देखना

शादी का दिखना: सपने मे शादी देखना इसका अर्थ है आपके ऊपर कोई संकट आने वाला है।

बारात: बारात देखना अशुभ माना जाता है।

विदाई: यह देखना शुभ होता है मतलब आपको कोई लाभ होने वाला है।

कन्यादान: यह देखना अच्छा नहीं होता है, इसका मतलब कोई संकट आने वाला है।

Sapne Mein Diwali Dekhna

दिवाली: सपने में दिवाली देखने का मतलब आपके जीवन में खुशियां आने वाली है।

पार्टी: मतलब आप किसी बात के लिए खुश है।

मंगनी: यह देखना अशुभ होता है। इसका मतलब है कि शादी में व्याधा आ सकती है या कोई दुख आ सकता है।

स्वप्ना फल जब सपने में मृत्यु देखना

Sapne Mein Hatya Dekhna

हत्या: मतलब किसी से धोखा मिलने वाला है।

शव: आपका भाग्योदय होने वाला है।

भूत: भविष्य में आपको भारी नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।

मरे हुए इंसान से बात करना: आपकी मन की इच्छा पूरी होने वाली है।

मत्यु: खुद की या किसी अन्य व्यक्ति की मत्यु देखने का मतलब है आपकी परेशानी दूर होने वाली है।

Sapno ka Matlab जब सपने में दिखे आग से जुडी चीजे

आग को पकड़ना: यह व्यर्थ खर्च को दर्शाता है।

धुआँ: मतलब व्यापर में हानि होने वाली है। रोग या शत्रु बढ़ने वाले है।

Sapne Mein Puja Karte Dekhna

पूजा करते हुए: आपकी समस्याएं जल्द ही खत्म होने वाली है।

जलता दिया: ये अच्छा संकेत होता है इसका मतलब आपकी उम्र बढ़ गयी है।

आग: मिला हुआ धन वापस मिलने की निशानी है, लेकिन किसी को आग से जलता हुआ दिखना व्यापार में हानि को दर्शाता है।

स्वप्ना फल जब प्रकृति से जुड़ी चीजों को सपने में देखना

Sapne Mein Grass Dekhna

घांस: धन की प्राप्ति होगी।

बाढ: व्यापर में हानि हो सकती है।

कोयला: दूसरे किसी के झगडे में फसने वाले है।

लाल फूल: आपका भाग्योदय होगा।

कुआ: समाज में सम्मान बढ़ेगा।

सफेद फूल: किसी समस्या से छुटकारा मिलने वाला है।

शहद: जिंदगी में अनुकूलता आएगी।

कमल का फूल: रोगो से छुटकारा मिल जायेगा।

धूप: आपका प्रमोशन होने वाला है।

चन्द्रमा: आने वाले समय में आपका सम्मान बढ़ेगा।

झरना: दुःख का अंत होगा।

आम का पेड़: पुत्र की प्राप्ति होने वाली है।

बादल: काले बादल दिखना संकट आने का सूचक है। बादल के साथ बारिश होना अच्छा होता है।

गार्डन: मतलब सुख की प्राप्ति होगी।

पहाड़: इससे आप उन्नति पाएंगे।

आसमान: पुत्र की प्राप्ति होगी।

बिजली गिरते देखना: मतलब संकट में फस सकते है।

इंद्रधनुष: स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

नदी: अगर आप सपने में नदी देखते है तो समझ लीजिए आपके सपने पूरे होने वाले है।

वर्फ: जल्द ही किसी प्रिय से मिलने वाले है।

पत्थर: आने वाली विप्पति संकट की निशानी है ।

तारे: आपकी इच्छा पूरी होने वाली है।

जड़े: दीर्घायु होंगे।

Sapno ka matlab जब सपने में शरीर के अंग दिखना

हड्डी: रुका हुआ धन मिलने वाला है।

कटे हुए अंग: जल्द ही संतान की प्राप्ति होगी, लेकिन अगर अपने ही कटे अंग देखते है तो इसका मतलब होता है आपके परिवार में किसी की मौत होने वाली है।

कटा हुआ सिर: किसी तरह की चिंता या परेशानी आने वाली है।

नाख़ून काटना: सारे रोगो से छुटकारा मिलने वाला है।

किसी तरह की ईमारत सपनें में देखना

Sapne Mein Mahal Dekhna

महल: आपके कष्ट दूर होंगे।

दुकान: भरी दुकान देखने से धन की वृद्धि होती है। लेकिन खुली दुकान से धन की हानि होती है।

स्टेशन: आने वाले समय में आपको सुखद यात्रा का अनुभव होगा।

ईमारत बनाते हुए देखना: इससे घर में तरक्की मिलने वाली है।

कब्रिस्तान: धन लाभ होगा, मान सम्मान मिलेगा।

डाक घर: काम में उन्नति मिलेगी।

किला: यह आपके विकास को बताता है ख़ुशी को दर्शाता है।

Sapno ka matlab जब किसी व्यक्ति विशेष का सपने में दिखना

लड़की: लड़की देखना अच्छा होता है मतलब जल्दी शादी होने वाली है।

भिखारी: यात्रा की सम्भावना रहेगी।

पुजारी: आगे चलकर उन्नति मिलने वाली है।

बच्चे: आप जो काम कर रहे है उसमे आपको विकसित और परिपक्व होने की जरुरत है।

रोता बच्चा: कोई बुरी खबर या बीमारी आने वाली है।

गेस्ट: घर में कोई परेशानी आने वाली है।

डॉक्टर: कोई रोग होने वाला है।

हँसते हुए दिखना: जल्द ही कोई विवाद में फसने वाले है।

साधु सन्यासी का दिखनाजल्द ही अच्छा समय आने वाला है।

तपस्या करते हुए साधु का दिखना: आपको दान करना चाहिए।

आइये जाने अन्य सपनो का अर्थ

भगवान् का दिखना: मतलब बहुत सारा पैसा मिलने वाला है।

तरबूज: आपके दुश्मन बढ़ने वाले है।

बादाम खाना: आपको पैसे मिलने वाले है।

पुल पर चलते हुए देखना: आपको समाज हित के लिए काम करना चाहिए।

अंडे खाते हुए देखना: आपको पुत्र की प्राप्ति होगी।

हरी सब्जियां खाना: लाइफ में खुशियाँ आएंगी।

रुई: आपके शरीर के रोग दूर हो जायेंगे।

जामुन: आपकी सभी समस्या समाप्त होने वाली है।

नदी से पानी पीना: मतलब बॉस से आपको फायदा होगा।

आम खाते हुए देखना: जल्द ही धन की प्राप्ति होने वाली है।

हरी सब्जियां देखना: लाइफ में खुशियां आने वाली है।

अंगूठी पहनते हुए देखना: आपको सुन्दर पत्नी मिलेगी।

पीछा करते हुए देखना: आप घबरा रहे है। आप अपने भगवान् से भाग रहे है। अगर लड़किया ये स्वप्न देखती है तो इसका मतलब है की वह किसी से असुरक्षित महसूस कर रही है।

एग्जाम देते हुए देखना: आपके जीवन में कोई परेशानी आने वाली है।

घूमते हुए दिखना: कोई शत्रु आपके विरुद्ध षड्यंत बना रहा है।

लाठी: आपको यश की प्राप्ति होगी।

अपने आपको चश्मा लगाए हुए देखना: आपके ज्ञान में वृद्धि होगी।

बंद दरवाजा देखना: आगे चलकर धन की हानि होगी।

धोखा: इसका मतलब है कि आपमें आत्मसम्मान की कमी है।

उड़ना: आप किसी यात्रा पर जाने वाले है और आप खुश है।

कछुवा: जीवन में शांति की कमी है, आपको धैर्य की जरुरत है।

टूटते हुए शीशे को देखना: किसी करीबी के मौत की खबर मिल सकती है या कोई बुरी घटना हो सकती है।

खुला दरवाजा: नए दोस्त बन सकते है।

भूकंप: आपकी संतान के जीवन में कोई परेशानी आने वाली है।

काजल लगाना: आपको शारीरिक कष्ट होने का खतरा है।

दीवार: आपके सम्मान में वृद्धि होगी।

ट्रैन: आपको कष्टदायक यात्रा करनी पड़ेगी।

विमान: आपकी किस्मत बदलने वाली है। अच्छा समय आने वाला है।

जहाज: लम्बी यात्रा करने वाले है।

सायकल: सारे काम होने वाले है

लोहा: यह देखना अशुभ होता है। कोई दुर्घटना होने वाली है।

सोने का मिलना: अगर कोई आपको गोल्ड दे रहा हो तो मतलब आपकी शादी होने वाली है।

ताम्बा: आपको कोई रहस्मयी बात पता चलेगी।

शिव लिंग का दिखना: अगर सपने में आपको शिव लिंग दिखता है तो आपको ध्यान में लीन होना चाहिए। आपकी परेशानियां दूर हो जाएगी।


Sapno ka matlab अगर सपने में ये देखें तो

  1. चीटियों की लाइन देखे तो समझ लेना चाहिए की धन की प्राप्ति होने वाली है।
  2. अगर आपको गाय और गाय का बछड़ा दिखे जो गाय का दूध पी रहा हो तो आप करोड़पति होने वाले है।
  3. यदि कोई मंदिर दिखाई दे और कलश भी दिखाई दे तो आपके घर में माता लक्ष्मी आने वाली है।
  4. अगर आपने अँधेरा देखा है तो विपत्ति आने वाली है।
  5. अगर आप अंगारो पर चल रहे है तो इसका मतलब होता है कि आपको शारीरिक कष्ट होने वाला है।
  6. अगर आप बंधे हाँथ देखते है तो इसका मतलब होता है कि आपको बुरे काम का बुरा परिणाम मिलने वाला है।
  7. अगर आप हाँथ धोना देखते है तो इसका मतलब होता है कि आपको कामयाबी मिलेगी।
  8. अगर आप हरियाली देखते है तो इसका मतलब होता है कि आप प्रसन्न रहेंगे।
  9. अगर आप हनुमान जी के दर्शन करते है तो इसका मतलब होता है कि आपके शत्रु का नाश होगा।
  10. अगर आप स्याही देखते है तो इसका मतलब होता है कि आपको सरकार से सम्मान मिलेगा।
  11. अगर आप सूखा जंगल देखते है तो इसका मतलब होता है कि आपको परेशानी आने वाली है।

You may also like...