Fights in Relationship: पार्टनर से झगड़ा होने पर इस तरह करे सब ठीक

किसी भी रिलेशनशिप में झगडे होना स्वाभाविक होता है। परन्तु यह झगड़ा इतना नहीं बढ़ना चाहिए की आपके रिलेशनशिप पर खतरा मंडराने लगे।

रिश्ते में कड़वाहट आने के कई कारण हो सकते है। कई बार तो बहुत छोटी सी चीजों के कारण भी रिश्तों में दरार आने लगती है। जिसके कारण हम यह नहीं समझ पाते की आखिर झगडे की वजह क्या हैI

हम हमारे पार्टनर से प्यार तो करते है परन्तु कुछ गलतफहमियों के कारण हमारा रिश्ता टूटने लगता है। कभी कभी रिश्तो में दरार आने पर उसका फायदा कोई तीसरा व्यक्ति भी ले लेता है इसलिए जरुरी है की अपने रिश्ते की अहमियत को समझे।

देखिये झगडे तो होते रहते है लेकिन जरुरी है की आप उसे कैसे हैंडल करते है की आपका रिश्ता कायम रहे। इसके लिए कुछ टिप्स है जिसे आप भी अपना सकते है। चलिए जानते है How to Deal with Fights in Relationship.

Fights in Relationship: कही तकरार ना बन जाये रिश्ते खत्म होने की वजह

Fights in Relationship

झगड़ा खत्म करने का प्रयास करे

  • झगडे को समाप्त करने का एक सही तरीका है की आप दोनों शांति पूर्वक झगडे को ख़त्म करने का प्रयास करे।
  • क्यूंकि जब आप दोनों शांति से एक दूसरे के बात करेंगे तो झगडे को ख़त्म कर पाएंगे।

पार्टनर के लिए कुछ करे

  • यदि आपकी लड़ाई को काफी समय हो गया है तो आप अपने पार्टनर के लिए कुछ अलग कर सकते है।
  • जैसे की अगर आपके पार्टनर को शॉपिंग पसंद है तो उसे शॉपिंग पर ले जा सकते है|
  • या फिर आप चाहे तो किसी बीच साइड पर भी साथ जा सकते है। इससे दोनों का मूड सही हो सकता है और आप अपना झगड़ा भी ख़त्म कर सकते हैI

जरुरत पढ़ने पर कुछ समय लें

  • यदि आपको लग रहा है की बात करने पर भी झगड़ा कम नहीं हो रहा है बल्कि और बढ़ रहा है तो इस बुरे वक्त को बीतने के लिए कुछ समय दे।
  • परन्तु तुरंत ही निर्णय न ले की रिश्ता ख़त्म करना है, क्यूंकि गुस्से में किये गए निर्णय सदैव सही नहीं होते है।

खुद को ही सही ठहराना छोड़ दे

  • ज्यादातर कपल्स की आदत होती है की वह खुद को सही मानते है इससे भी झगड़ा बढ़ता है।
  • इसलिए आप दोनों सदैव खुद को सही मानना छोड़ दें।
  • क्यूंकि यह जरुरी नहीं की लड़ाई में हमेशा आप ही सही हो।

अपने पार्टनर के बारे में बुरा न सोचे

  • अपने रिश्ते को कायम रखने के लिए अपने पार्टनर की अच्छाई देखना भी जरुरी है|
  • कभी भी और किसी भी परिस्थिति में अपने पार्टनर के बारे में बुरा ना सोचें।

बातों को दिल से लगाने की आदत छोड़ दे

  • यदि आप दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो रहा है तो बात को वहीं खत्म करने का प्रयास करें|
  • कभी कभी केवल सॉरी बोलकर भी आप झगडे को ख़त्म कर सकते हैI माफी मांगने का तरीका आप यहाँ देख सकते है|

झगडे के समय पार्टनर को अपशब्द कहने से बचें

  • हम सभी जानते है की गुस्सा हर चीज के लिए घातक होता है।
  • इसलिए गुस्से में कोई भी ऐसा शब्द न कहे जो की आपके पार्टनर को गहराई तक हर्ट कर जाए।
Loading...

You may also like...