Sex Problem Treatment in Hindi: सेक्स समस्याएं और उनके उपचार


सेक्स को प्रेम का हीं एक रूप माना जाता है। कई लोग सेक्स को प्रेम का चरमोत्कर्ष कह कर भी सम्बोधित करते हैं। भारत को प्राचीन काल से सेक्स के परिपेक्ष में एक बेहद खुला देश माना जाता था। ऐसा भारत के इतिहास में मौजूद ग्रंथों और कलाकृतियों से हम जान सकते हैं। पर धीरे धीरे हमारे देश से ये खुलापन खत्म हो गया और अब लोग इस बारे में ज्यादा बात करना सही नहीं समझते हैं।

सेक्स के प्रति खुलापन नहीं होने के कारण हीं कई बार ऐसा देखा जाता है की सेक्स सम्बंधित समस्याओं से परेशान लोग अपनी समस्या किसी से बोल नहीं पाते हैं और इसी कारण से उनमे ये समस्याएं बढ़ती चली जाती है और एक वक़्त ऐसा आता है जब ये समस्याएं लाइलाज हो जाती हैं।

हमे अपनी सेक्स संबंधित समस्याओं पर लोगो से बात करनी चाहिए। अगर इन समस्याओं को किसी प्रकार के इलाज की जरुरत है तो उसका इलाज होना चाहिए। तभी हम सेक्स संबंधों का आनंद बेफिक्र हो कर ले पाएंगे।

आज इस लेख में हम आपको सेक्स से जुड़ी कुछ आम समस्याओं और उसके उपचारों के बारे में बताने जा रहे हैं। इनकी जानकारी लेने के बाद आप भी बिना किसी टेंसन के सेक्स संबंधों का आनंद ले पाएंगे। पढ़ें Sex Problem Treatment in Hindi.

Sex Problem Treatment in Hindi: सेक्स समस्याएं और उनके उपचार

Sex Problem Treatment in Hindi

लिंग का आकार

  • ज्यादातर पुरुष अपने लिंग के आकार को लेकर अक्सर चिंतित रहते हैं। इस चिंता के कारण पुरुषों में अक्सर एक हीन भावना घर कर लेती है।
  • पुरुषों की ये चिंता बेकार है। सच्चाई ये है की सेक्स पर लिंग के छोटे और बड़े होने से ज्यादा फर्क नहीं पड़ता हैं।
  • आपका लिंग छोटा हो तो भी आप अपने पार्टनर को संतुष्ट कर सकते हैं। महिला पार्टनर की संतुष्टि का लिंग के आकार से किसी तरह का कोई लेना देना नहीं होता है। इसलिए आपको फ़िक्र करने की कोई जरुरत नहीं है।

महिलाओं में यौन इच्छाओं की कमी हो जाना

  • ये परेशानी महिलाओं में ज्यादा देखी जाती है। उनकी सेक्स करने की इच्छा में कमी आने लग जाती है।
  • महिलाओं को मेनोपॉज से पहले या फिर मेनोपॉज के बाद इस तरह की परेशानी से सामना करना पड़ता है।
  • इस परेशानी से छुटकारा पाने के लिए महिलाओं को सेक्स के प्रति अपनी इच्छाओं को बढ़ाने की कोशिश करनी चाहिए।
  • उन्हें रोमांटिक होने और अपने पार्टनर के साथ सम्बन्ध बनाते रहने की जरुरत होती है। इसी तरह से महिलायें इस परेशानी से छुटकारा पा सकती हैं।

सेक्स के समय योनि में असहनीय पीड़ा

  • बहुत सारी महिलायें सम्भोग के दौरान अपनी योनि में पुरुष लिंग के आने से असहनीय दर्द महसूस करती हैं, जिससे उनका सम्बन्ध बनाने का मन नहीं करता है।
  • ऐसी समस्या होने पर सम्बन्ध बनाना छोड़ने से अच्छा है की आप इसके निदान के बारे में जाने।
  • ये समस्या दरअसल महिलाओं को योनि में सूजन, सूखेपन या फिर किसी प्रकार के संक्रमण की वजह से भी हो सकता है।
  • इस समस्या के निदान के लिए महिलायें सम्भोग के दौरान अपने योनि में किसी प्रकार का लुब्रिकेंट इस्तेमाल कर सकती हैं। ऐसा करने से इस समस्या में लाभ मिलेगा।
  • अगर फिर भी आपको इस समस्या से लाभ ना मिले तो आप इसका इलाज किसी अच्छे डॉक्टर से करवाएं।

पूर्ण संतुष्टि नहीं प्राप्त कर पाना

  • ये समस्या भी एक आम समस्या है जो बहुत सारे कपल्स में देखी जाती है। इसमें कई बार सम्भोग के दौरान महिलायें चरमोत्कर्ष की प्राप्ति नहीं कर पाती हैं और असंतुष्ट रह जाती हैं।
  • सेक्स के दौरान पूर्ण संतुष्टि आपको मानसिक ख़ुशी प्रदान करती है। अगर ये ना मिले तो सेक्स संपूर्ण नहीं हो पाता है।
  • इस समस्या के निदान के लिए पुरुषों को सम्भोग के दौरान महिलाओं के साथ सम्बन्ध बनाने से पहले उनकी उत्तेजना बढ़ाने की जरुरत होती है।
  • जब महिलायें पहले से उत्तेजित होंगी तो वो सम्बन्ध बनाने पर पूर्ण संतुष्ट हो जाएंगी।

महिलाओं में रक्तस्राव की समस्या

  • बहुत सारी महिलाएं मासिक धर्म होने पर अत्यधिक रक्तस्राव की समस्या से परेशान रहती हैं। इस दौरान उन्हें अत्यधिक दर्द भी होती है।
  • रजोनिवृत्ति के पश्चात भी महिलाओं में रक्तस्राव होता है। ये गर्भाशय के आरम्भिक लक्षणों में से एक भी है।
  • इन सब के कारण भी सेक्स समस्याएं उत्पन्न हो जाती हैं।
  • इससे छुटकारा पाने के लिए महिलाओं के गर्भाशय को निकाल दिया जाता है।

फाइब्रॉएड हो जाने से बांझपन की समस्या

  • फाइब्रॉएड एक तरह का ट्यूमर होता है जो मूलतः महिलाओं में हीं होता है।
  • इस ट्यूमर के हो जाने के कारण महिलाओं को बांझपन की समस्या भी हो जाती है।
  • इसके कारण भी सेक्स समस्याएं उत्पन्न हो जाती हैं। इसका उपचार जरुरी होता है।

लिंग सम्बंधित समस्याएं

  • पुरुषों के लिंग से जुड़े कुछ समस्याएं भी होते हैं जिसके कारण भी सेक्स लाइफ सामान्य नहीं रह पाती है।
  • कभी कभी पुरुषों के लिंग में उत्तेजना का ना आ पाना और उत्तेजित हो कर तुरंत पूर्ववत हो जाने की समस्या उत्पन्न हो जाती है।
  • बहुत सारे पुरुषों में उत्तेजित होते हीं स्खलित हो जाने की समस्या भी हो जाती है।
  • इन समस्याओं के कारण भी सम्भोग अच्छे से नहीं हो पाता है।
  • इसके निदान के लिए पुरुषों को अच्छे पोषक तत्वों से परिपूर्ण भोजन का सेवन करना चाहिए।

शुक्राणुओं की कमी हो जाना

  • बहुत सारे पुरुषों को वीर्य में शुक्राणु की अल्पता की समस्या का सामना करना पड़ता है।
  • इस समस्या के कारण पुरुष को पिता बनने में समस्याएं आती हैं।
  • जब शुक्राणुओं की कमी ज्यादा बढ़ जाती है और वीर्य में बिलकुल भी शुक्राणु नहीं आते हैं तो इस समस्या को एजूस्पर्मिया के नाम से जाना जाता है।
  • इस समस्या से पीड़ित पुरुष कभी भी पिता नहीं बन पाते हैं।

आपने इस लेख में पढ़ा कुछ आम सेक्स संबंधित समस्याओं के बारे में साथ हीं आपने जाना इन समस्याओं से आराम कैसे पाया जा सकता है। अगर आपको भी इस तरह की कोई समस्या है तो लेख में बताये गए निदान का उपयोग करें और अपनी सेक्स लाइफ को ख़ुशियों भरा बनायें।

You may also like...