How to Stay Energized in the Afternoon: दोपहर के समय एक्टिव रहने के उपाय

सुबह के समय हम सभी एक्टिव रहते है| लेकिन जैसे जैसे समय निकलता है और दोपहर आती है तो हमारा शरीर थोड़ा कम एक्टिव हो जाता है। कई बार तो नींद के साथ सुस्ती भी आने लगती है।

ऐसे में कुछ भी करने का मन नहीं होता है| और यदि आप वर्किंग है तो इसका असर काम पर भी पड़ता है। काम के दौरान आंखें भारी होने लगती है, ध्यान केंद्रित कर पाना कठिन हो जाता है।

झपकियों के कारण काम पर ध्यान देने में परेशानी होती है। इम्पोर्टेन्ट काम होने पर भी हम उसे पूरा करने में असमर्थ हो जाते है। अक्सर देखा गया है की लोगो को दोपहर में खाने के बाद ज्यादा नींद आती है। नींद के झोंके आने लगते है और लगता है की बस अब बिस्तर मिल जाए।

एक दिन भले ही हम सो भी जाये लेकिन रोज रोज तो काम नहीं छोड़ सकते है| लेकिन अपने प्रतिदिन की कुछ आदतों में बदलाव लाकर आप दोपहर में भी एक्टिव रह सकते है| तो चलिए जानते है How to Stay Energized in the Afternoon.

How to Stay Energized in the Afternoon: दोपहर के समय ऊर्जा को बनाये रखे

How to Stay Energized in the Afternoon

पर्याप्त मात्रा में पानी पिए

  • एक्टिव रहने के लिए शरीर में पानी की पर्याप्त मात्रा होनी चाहिए।
  • पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से शरीर हाइड्रेट रहता है और शरीर के सेल्स कार्य करते रहते है|
  • हर दिन काम से कम 2 लीटर पानी पीना चाहिए, क्योंकि पानी पीने से सुस्ती दूर हो जाती है|
  • साथ ही पानी विषैले पदार्थो का भी निष्कासन करता है, इसलिए रोज पर्याप्त पानी पीने की आदत डाल ले।

म्यूजिक सुने

  • दोपहर में एक्टिव रहने के लिए म्यूजिक सुन्ना भी काफी फायदेमंद होता है।
  • यदि आप अपनी पसंद के गाने सुनते है तो आपके शरीर में फुर्ती आती है।
  • पर ध्यान रहे की म्यूजिक ऐसा रहे की आपकी सुस्ती दूर हो जाए यानी एकदम स्लो, नींद दिलाने वाले सांग ना सुने|

थोड़ा टहले

  • दोपहर के समय खाने के बाद थोड़ा सा टहल भी सकते है|
  • इससे भी सुस्ती दूर हो जाती है और आप फिर से एक्टिव महसूस करते है।
  • हो सके तो थोड़ा धूप भी ले क्यूंकि इसमें विटामिन डी होता है जिससे आपको स्फूर्ति आती है|

कम खाना खाये

  • दोपहर के समय हो सके तो थोड़ा कम खाना ही खाये|
  • ध्यान रहे की खाना ज्यादा मसालेदार न हो नहीं तो इससे भी शरीर की एनर्जी कम होती है।
  • ताजा बैरी का सेवन भी दोपहर के लिए अच्छा एनर्जी बूस्टर है|
  • आप ग्रीन टी भी ले सकते है यह टेंशन दूर करने के साथ एक्टिव रखती है।
  • दिन में फलों का सेवन आवश्यक है। तैलीय और जंक फूड का सेवन करने से बचे।

आँखों पर छींटें मारें  

  • जब नींद आने लगे और वह कण्ट्रोल न हो तो आँखों पर पानी के छींटे मारने चाहिए।
  • आँखे खोलकर उस पर पानी के छींटे मारने से नींद जल्दी भाग जाती है और आप बेहतर महसूस करने लगते हैं।

थोड़ा थोड़ा कुछ चबाइए

  • काम के दौरान यदि आप एक्टिव नहीं रह पा रहे है तो हल्का फुल्का खाने के लिए कुछ ले ले|
  • आप चाहे तो चने, सूखे मेवे, आँवला आदि ले सकते है|
Loading...

You may also like...