Liver Cancer Symptoms In Hindi: 7 लक्षण से मालूम पढता है लिवर कैंसर

शरीर का एक बड़ा हिस्सा लिवर होता है। जो की हमारे पेट के दाहिने तरफ के रिब्स के पीछे पाया जाता है। लिवर के दो भाग होते हैं। एक स्वस्थ जीवन के लिए लिवर का सही तरीके से कार्य करना बहुत आवश्यक होता है।

लिवर शरीर में कई प्रकार के कार्य करता है। यह व्यक्ति के खून में से हानिकारक तत्वों को बाहर निकालने में भी सहायता करता है। साथ ही पित्त और एंजाइम का भी निर्माण करता है जो भोजन को पचाने में सहायक होता है।

लिवर का सबसे महत्वपूर्ण कार्य होता है की यह जीवन व वृद्धि हेतु शरीर को जरूरी तत्व मौजूद कराता है। परन्तु लिवर के खराब होने से कई प्रकार से रोग होते है जिनमे से एक है लीवर कैंसर।

यदि आपका लिवर कैंसर बहुत बढ़ जाए तो दवाओं के द्वारा भी इसे ठीक करना ना मुंकिन हो जाता है| लेकिन यदि शुरूआत में ही लिवर के कैंसर का पता लग जाए तो आप पूरी तरह से इससे बच सकते हैं। आइये जानते है Liver Cancer Symptoms In Hindi.

Liver Cancer Symptoms In Hindi: लिवर कैंसर के शुरुवाती लक्षण जानिए

Liver Cancer Symptoms in Hindi

एकाएक वजन में कमी आना

  • पेट जो की हमारे शरीर का मुख्य अंग है, यह मेटाबॉलिज्म प्रोसेस में सहायता करता है।
  • इसलिए यदि लिवर में कैंसर हो जाए तो इसके कार्य पर भी असर होने लगता है।
  • जिसके कारण मेटाबॉलिज्म सही तरीके से नहीं हो पाता है। जिस कारण व्यक्ति का वजन घटने लगता है।

थकान लगना

  • अगर आप थोड़ा सा काम करके भी जल्दी थक जा रहे है|
  • या फिर थोड़े से काम में भी आपको वह कार्य ज्यादा सा महसूस होने लगे तो यह लक्षण लिवर कैंसर के हो सकते है।
  • क्यूंकि लीवर कैंसर की शुरुआत मे लिवर सही तरीके से कार्य नहीं करता है जिसके कारण शरीर जल्दी थक जाता है।

पेट की सूजन आना

  • पेट की सूजन भी लीवर कैंसर होने का एक मुख्य लक्षण हो सकता है।
  • इसलिए जब भी आपको पेट में सूजन लगे तो तुरंत बिना देर किए अपने को डाॅक्टर को दिखाएं।
  • क्यूंकि लिवर कैंसर में आकर में परिवर्तन आने लगता है।

 मतली आना या उल्टी होना

  • यदि हर समय किसी को मतली और उल्टी आती है तो उसे इस समस्या पर ध्यान देना बहुत ही जरुरी है।
  • क्यूंकि लिवर कैंसर के शुरूआत में व्यक्ति को मतली और उल्टी का अनुभव होता है।

पीलिया होना

  • पीलिया रोग में शरीर के अंगों और आँखों के रंग में पीलापन आने लगता है।
  • इसका होने का कारण होता है लिवर का सही तरीके से काम न करना।
  • जब शरीर में बिल्रूयूबिन की मात्रा अधिक हो जाती है तो पीलिया हो जाता है।

पेट में दर्द होना

  • लिवर कैंसर के होने से पेट में दर्द होता है, यह लिवर कैंसर का प्राथमिक लक्षण है|

भूख कम होना

  • लिवर के सही तरह से काम नहीं कर पाने की वजह से भूख नहीं लगती है।
  • यदि आपको भी लंबे समय से भूख कम लग रही हो तो डॉक्टर से अपना चेकअप अवश्य कराएं।
Loading...

You may also like...