Why Crying is Good for your Baby: शिशुओं के लिए रोना अच्छा क्यूँ

बहुत बार जब आपका छोटा बच्चा रोता है तो उसे रोते हुए देखकर आपको अच्छा नहीं लगता है| यह आपका उसके लिए प्यार है लेकिन क्या आप जानते है बच्चे का रोना भी अच्छी बात है|

बच्चे का रोना मतलब अपनी माँ से अपनी जरुरत के बारे में बताना| बाल चिकित्सको के अनुसार, रोने के माध्यम से ही कि एक नवजात शिशु अपनी जरूरतों को व्यक्त करता है| इससे माँ और बच्चे के बिच अच्छा बॉण्ड भी बनता है|

बच्‍चों का रोना ही उनकी भाषा होती है, इसलिए यह उनकी की जरूरत है| कुछ लोगो का कहना होता है की बच्चा अगर रोता है तो यह सही नहीं है, इसका मतलब उसे कुछ परेशानी हो रही हो|

लेकिन स्वास्थ्य एक्सपर्ट के अनुसार यह जरुरी नहीं है कि बच्चा केवल समस्या होने पर ही रोये, वो आपका ध्यान आकर्षित करने के लिए भी रो सकता है| यह एक समग्र स्वास्थ्य का संकेत भी है| आइये आज के लेख में विस्तार से जानते है Why Crying is Good for your Baby.

Why Crying is Good for your Baby: जाने इसके पीछे का कारण

Why Crying is Good for your Baby

सबसे पहली बार रोने का महत्व

  • जन्म के बाद जब बच्चा सबसे पहले रोता है तो यह वही आवाज़ है जिसे सुनने के लिए घर के सभी सदस्य प्रतीक्षा करते है|
  • जब बच्चा पहली बार रोता है तो इससे समझ आता है की सब कुछ ठीक है और आप राहत महसूस करते है|
  • Newborn Crying, यह बच्चे को साँस लेने में मदद करता है और इससे फेफड़े हवा लेने के लिए खुलते है|
  • बहुत से माता पिता को लगता है कि रोने से हर बार फेफड़ों को मजबूत करने में मदद मिलती है, लेकिन ऐसा नहीं है केवल पहली बार रोते वक्त ही ऐसा होता है|
  • जब बाद में आपका बच्चा रो रहा है तो इसका मतलब कुछ चीज़ बच्चे को परेशान कर रही हैं|

अपनी माँ को गले लगना चाहते है

  • अब बच्चे बोल तो नहीं सकते, उन्हें रोकर ही अपनी बात समझाना होती है|
  • इसलिए माँ को खुद ही अपने बच्चे की जरूरत को समझते हुए उनके कामों को पूरा करना होता है।
  • कई बार रोने के पीछे की वजह कोई परेशानी नहीं होती बल्कि वो मां की गोदी में लेटने के लिए रोने लगते है|

यह है बच्चो का वर्कआउट

  • बच्चो का रोना उनकी मांसपेशियों को खिंचाव करने में मदद करता है| जिससे मांसपेशियां मजबूत होती है
  • यदि आप रोने वाले बच्चे को करीब से देखे तो, तो आपको कई मांसपेशिया, अंग और पूरा शरीर मुड़ा हुआ दिखेगा|
  • लेकिन हमेशा इसी भरोसे पर ना बैठे, यदि बच्चा लगातार रो रहा है तो पता करले की कही उसे कोई स्वास्थ से जुडी समस्या तो नहीं है|
Loading...

You may also like...