Apple Face Pack In Hindi: चेहरे को कोमल बनाए और निखार लाये

आप सभी ने इस कहावत को तो जरूर ही सुना होगा की “ईटिंग एन एप्पल अ डे कीप्स अ डॉक्टर अवे” अर्थात रोज एक सेव खाने से हमें डॉक्टर के पास नहीं जाना पढता है|

सेब एक बहुत ही गुणकारी फल है जो हमारे स्वास्थ्य का अच्छा ख्याल रखता है| पर क्या आप जानते है इस फल में अच्छी मात्रा में विटामिन सी और कॉपर मौजूद होता है जो आपकी त्वचा के लिए बहुत ही फायदेमंद है|

दरहसल सेवफल में मौजूद विटामिन सी स्किन के कोलेजन को वापिस से स्टोर करने में मदद करता है| कोलेजन त्वचा के लचीलेपन को बढ़ाता है जिससे झुर्रिया नहीं होती है|

वही सेवफल में पाया जाने वाला कॉपर, त्वचा के मेलेनिन उत्पादन को मेन्टेन करता है| क्या आप जानते है मेलेनिन त्वचा को सूरज की अल्ट्रावायलेट किरणों से बचाता है? इसलिए आज हम आपको Apple Face Pack In Hindi के बारे में बता रहे है|

Apple Face Pack In Hindi: आपकी त्वचा को खूबसूरत बनाने के लिए

Apple Face Pack Benefits

सेब का फैक – तैलीय त्वचा के लिए

  • यदि आपकी त्वचा तैलीय है तो इसके लिए सेब को कद्दूकस कर ले| फिर इस पेस्ट को चेहरे पर 10 से 15 मिनट तक के लिए लगाएं।
  • इसके बाद अपने चेहरे को अच्छे तरीके से पानी से धो लें, यह त्वचा को तैलीय होने से रोकता है।
  • साथ ही यह त्वचा के कटे छिले भागों को अपने एंटीसेप्टिक गुणों के कारण ठीक करता है।
  • यह त्वचा को नमी प्रदान करते हुए बंद रोमछिद्रों को खोलता है।
  • त्वचा के पीएच बैलेंस को बनाये रखने में भी यह सहायक है|
  • त्वचा की रंगत निखारने के लिए भी सेब का पेस्ट बहुत फायदेमंद है|

सेब और अनार का पैक – त्वचा पर ग्लो लाने के लिए

  • यदि आपको त्वचा पर तुरंत ग्लो चाहिए तो इसके लिए दो चम्मच किसा हुआ सेब और एक चम्मच अनार का जूस ले ले।
  • इनका मिश्रण बना ले और फिर चेहरे पर 10 मिनट के लिए लगाए।
  • इसके बाद सूखने पर सादे पानी से साफ करे, ऐसा करने से त्वचा पर तुंरत निखार आएगा।
  • इस मिश्रण में सारे आवश्यक एंटीऑक्सीडेंट्स तथा उम्र छिपाने और जीवाणुओं को ख़त्म करने के गुण पाए जाते हैं।
  • बतादे की अनार त्वचा की बाहरी परत की रक्षा करता है साथ ही त्वचा की कोशिकाओं के दोबारा उत्पादन में भी सहायक होता है।

सेब और आटा

  • यदि चेहरे पर मुहांसे के दाग और धब्बे है तो इसके लिए यह पैक सहायक है|
  • 2 चम्मच सेब के पल्प को 1 चम्मच शहद और 1 चम्मच गेहूं के आटे या दलिया के साथ मिला ले।
  • तीनो का मिश्रण तैयार कर ले और इसे मुंहासों पर लगायें।
  • 15 मिनट तक लगा रहने दे और फिर इसे गर्म पानी से साफ कर दें।
  • इसे आप स्क्रब की तरह भी उपयोग कर सकते हैं, यह आपके चेहरे पर निखार लाएगा|
  • यह आपके मुहांसों को ख़त्म करता हैं, ध्यान रहे की इस पैक को हफ्ते में 2 बार प्रयोग करना चाहिए।

सेब और पुदीना का पैक – रूखी त्वचा के लिए

  • इस पैक को बनाने के लिए सेब को उबाल ले फिर उसमें नींबू और शहद मिलाकर गाढ़े पेस्ट की तरह बना लें।
  • इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगायें।
  • इसे 15 से 20 मिनट के लिए सूखने दे, फिर चेहरा धो लें।
  • इससे त्वचा मुलायम व चमकदार बनती है।

सेब,सफेद अंडा और दलिया – त्वचा में कसावट लाये

  • इस पैक को बनाने के लिए एक मैश करा हुआ सेब, आधा कप पका हुआ दलिया और 1 टूटा हुआ सफेद अंडा लें।
  • सभी चीज़ो को एक साथ मिला ले फिर इसे चेहरे पर लगाए।
  • 20 मिनिट तक लगे रहने दे, फिर गुनगुने पानी से चेहरा धो लें।
  • सेब में उपस्थित अल्फा हाइड्रोक्सी एसिड त्वचा में कसावट लाते है तथा उसे मोटी करते है|
Loading...

You may also like...