Kale Ghode Ki Naal: जानिए काले घोड़े की नाल के अचूक उपाय

घोड़े की नाल को आपने देखा ही होगा, साथ ही शायद उसके चमत्कारी फायदों के बारे में भी सुना ही होगा। यदि आपने नहीं सुना है तो कोई बात नहीं आज हम आपको घोड़े की नाल के बारे में और इसके लाभ के बारे में जानकारी दे रहे है।

जो लोग यह सोचते है कि किसी भी प्रकार की बुरी नज़रों से घोड़े की नाल उनको बचा सकती है, तो यह बात बिलकुल सही है।जिस प्रकार बच्चों की नज़र उतारने के लिए उनके दादा दादी उनको काला टीका लगा देता है, वैसे ही यह घोड़े की नाल भी नज़र उतारने में मददगार साबित होती है।

यदि आप मकान, दुकान या प्रोपेरी आदि को बुरी नज़र से बचाना चाहते है तो काले घोड़े की नाल को इन जगहों पर लगा देने से आपको बहुत ही फायदा मिलता है।

ध्यान रखे की जब भी आप घोड़े की नाल ख़रीदे तो काले घोड़े की ही नाल ख़रीदे। आपको बतादे की आज के समय में घोड़े की नाल को ऑनलाइन भी ख़रीदा जा सकता है। जानिए Kale Ghode Ki Naal को लगाने से क्या फायदा होता है।

Kale Ghode Ki Naal: इसे लगाने से मिलते है यह अनोखे फायदे

Kale Ghode Ki Naal

अनाज की कमी होना

  • हम में से कोई भी अपने घर में कभी भी अनाज की कमी का सामना नहीं करना चाहते है।
  • तो इसके लिए काले घोड़े की नाल को काले कपडे में लपेटकर कर अनाज में रख दे।
  • ऐसा करने से आप के घर में कभी भी अनाज की कमी नहीं होगी।

धन में वृद्धि करे

  • आप लोगों को अपने धन में वृद्धि करना हो तो आप काले घोड़े की नाल को काले कपडे में बांधकर तिजोरी में रख दे।
  • ऐसा करने से आप के धन में वृद्धि होगी।

बुरी नजर से बचाना

  • यदि आप अपने घर को बुरी नज़र और नेगेटिव एनर्जी से मुफ्त रखना चाहते है, तो अपने घर के मुख्य गेट के बाहर की ओर काले घोड़े की नाल को “यू” अक्षर की तरह टांग दे।
  • ऐसा करने से यह आप लोगों के घर को बुरी नज़र ओर नेगेटिव एनर्जी से बचाएगा।

शनि देव की कृपा

  • इस नाल को जो लोग अपने घर में लगाते है उन लोगों के घर में भगवान शनि की कृपा दृष्टि बनी रहती है।
  • साथ ही यह जादू टोने और तंत्र मंत्र से भी रक्षा करता है।

शनि के प्रकोप से मुक्ति

  • यदि आपके घर में कोई इंसान भगवान शनि के प्रकोप से पीड़ित है तो उस इंसान के पलंग में काले घोड़े की नाल से 4 कील बनाकर उसके पलंग में लगवा देना चाहिए।
  • ऐसा करने वह इंसान भगवान शनि के प्रकोप से मुक्त हो जाएगा।

अच्छी सेहत

  • जिन लोगों की सेहत हमेशा ख़राब रहती है, उन लोगों को काले घोड़े के नाल से कील बनाकर उसको सवा किलो उड़द दाल और नारियल में रखकर इन सब चीज़ को जल में बहा देना चाहिए।
  • इस उपाय को करने से आप की सेहत अच्छी होने लगेगी।

व्यवसाय में फायदा

  • आप सभी लोग यह सोचते होंगे कि आपकी दुकान की सेल्स में बढ़ोतरी हो जाए।
  • इसके लिए आप लोगों को अपने दुकान के बाहर काले घोड़े की नाल लगा देना चाहिए ।
  • ऐसा करने से आप के दुकान की सेल्स बढ़ जाएगी और आप को अपने शत्रुओं से प्रतिस्पर्धा में जीत भी हासिल करेंगे ।
  • इस उपाय को करते ही आप के जीवन की परिस्थितियां धीरे धीरे अनुकूल होते जाएगी।

पारिवारिक क्लेश

  • आप लोगों के घर में पारिवारिक क्लेश चल रही हो तो उसको ख़त्म करने के लिए आप लोग अपने घर के बाहर काले घोड़े की नाल को टांग दे।
  • इससे आप की यह समस्या खत्म हो जाएगी और साथ ही घर में आर्थिक उन्नति प्राप्त होगी।

बिगड़े काम

  • क्या जब भी आप कोई काम करने जाते है और वह काम बनने से पहले ही बिगड़ जाता है?
  • यदि आपको अपने बिगड़े कामों को पूरा करना है तो आप शनिवार के दिन काले घोड़े की नाल से बनी हुई अंगूठी को अपने दाएं हाथ की मध्यमा अंगुली में पहन लीजिये।
  • इससे आपके सारे बिगड़े काम बनने लगते है।

You may also like...