Best Vitamins for Men: विटामिन्स, जो है पुरुषो के लिए जरुरी

एक सही मात्रा में विटामिन्स की आवश्यकता तो सभी को होती है फिर चाहे वह बच्चा हो, महिला हो या पुरुष हो । शरीर को स्वस्थ रखने और उसे सुचारु रूप से चलाने के लिए शरीर में विटामिन्स की जरुरत होती है।

विटामिन सामान्य सेल फ़ंक्शन को बढ़ावा देने में मदद करता है। यह विकास के लिए बहुत ही आवश्यक होता है। रोगों से बचाव में मदद करता है और उनसे लड़ने की क्षमता भी प्रदान करता है।

विटामिन को आहार में ना लेने से पुरुषो को अलग अलग प्रकार की बीमारियाँ हो जाती है, उनसे बचने के लिए और शरीर को सुरक्षित रखने के लिए विटामिन का सेवन करना आवश्यक होता है।

यदि आप भी अपने शरीर को उचित विटामिन देना चाहते है तो इस लेख के द्वारा जाने की कौन से विटामिन्स आपके लिए हैं उत्तम । पढ़िए Best Vitamins for Men के बारे में।

Best Vitamins for Men: पुरुषो के लिए आवशयक विटामिन्स

Best Vitamins for Men

विटामिन बी 12

  • यह पुरुषो के लिए बहुत ही आवश्यक होता है। यह वीर्य निर्माण में वृद्धि करता है जिसके फलस्वरूप पुरूषों में सेक्स ड्राइव में वृद्धि होती है।
  • यह हिस्टामिन के स्राव को उत्तेजित करने का कार्य करता है जो आर्गेज्‍म के लिए आवश्यक होता है।
  • विटामिन बी 12 एनर्जी बूस्टर के रूप में कार्य करता है। यह लाल रक्त कोशिकाओं का भी निर्माण करता है। तंत्रिका कोशिकाओं के द्वारा किये जाने वाले कार्यों में मदद करता है।

मुख्य स्त्रोत

  • समुद्री मछली, ट्यूना, अंडे, झींगा मछली और मांस में यह पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है।

विटामिन बी 3

  • विटामिन ‘बी 3’ का सेवन भी पुरुषो के लिए बहुत ही आवश्यक होता है।
  • यह शरीर को शक्ति प्रदान करने का कार्य करता है।
  • यह विटामिन पानी में घुलनशील होता है। साथ ही मेटाबोलिज्म के लिए भी ज़रुरी होता है।
  • शारीरिक सम्बन्धो के दौरान यह त्वचा की देखभाल करता है
  • यह तंत्रिका तंत्र को स्वस्थ रखने का कार्य भी करता है।

मुख्य स्त्रोत

  • साबुत अनाज, खमीर, चना, चावल, आलू, ताजे मटर, पिस्ता आदि में विटामिन बी 3 पाया जाता है।

विटामिन ए

मुख्य स्त्रोत

  • हरी सब्जी, पीले या नारंगी रंग के फल, मांस, टमाटर, पालक, सूखी खुबानी आदि में विटामिन ए भरपूर मात्रा में पाया जाता है।

विटामिन बी 6

  • पुरुषों के स्वास्थ्य के लिए विटामिन बी -6 महत्वपूर्ण होता है। यह सेक्‍सुअल स्‍वास्‍थ्‍य के लिए लाभकारी होता है। एस्ट्रोजन और टेस्टोस्टेरोन को कार्य करने में मदद करता है।
  • शुक्राणुओं की समस्‍या को भी विटामिन बी -6 के सेवन से दूर किया जाता है।

मुख्य स्त्रोत

  • एवोकैडो, केले, खरबूजा, पनीर , टमाटर आदि में विटामिन बी 6 की अच्छी मात्रा पायी जाती है।

विटामिन ‘सी’

  • विटामिन सी कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने का कार्य करता है। यह हार्मोन के संश्लेषण हेतु भी बहुत ही ज़रूरी होता है।
  • प्रजनन क्षमता को बढ़ाने में विटामिन ‘सी’ की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।
  • इसलिए पुरुषों को इसका सेवन करना चाहिए। इसके सेवन से प्रतिरक्षा प्रणाली भी मजबूत होती है।

मुख्य स्त्रोत

  • संतरा, लाल मिर्च, टमाटर, स्ट्रॉबेरी, आलू और अनानास आदि में विटामिन सी पाया जाता है।

विटामिन ई

  • यह रक्त में लाल रक्त कोशिकाओं का निर्माण करता है ।
  • विटामिन ई सेक्स हार्मोन की वृद्धि भी करता है।
  • पुरुषो को जवान बनाये रखने में भी यह मदद करता है । क्योंकि यह एक अच्छा एंटी एजिंग एंटीऑक्‍सीडेंट होता है।

मुख्य स्त्रोत

  • अखरोट, टमाटर, पालक, आलू, साबुत अनाज अदि में विटामिन ई की भारी मात्रा पायी जाती है जिसका सेवन करना अच्छा होता है।

फोलिक एसिड

  • विटामिन के साथ साथ फोलिक एसिड का भी शरीर में होना आवश्यक होता है। फोलिक एसिड प्रजनन के‍ लिए ज़रूरी होता है।
  • इसके सेवन से जन्म दोष की समस्या भी नहीं रहती है।
  • जिन पुरुषों में शुक्राणुओं की समस्या होती है उन्हें इसका सेवन करना चाहिए क्योंकि यह शुक्राणुओं की संख्या को बढ़ाने में मदद करता है।

मुख्य स्त्रोत

  • बादाम, भिंडी, बीट, गोभी, अजवाइन, गाजर, मूंगफली आदि पदार्थ फोलिक एसिड से भरपूर होते है।

जिंक सप्‍पलीमेंट

  • जिंक सप्‍पलीमेंट का सेवन पुरुषो के लिए जरुरी होता है, यह मेल हार्मोन को बढ़ाने में मदद करता है।
  • जिंक सप्‍पलीमेंट टेस्टोस्टेरोन और शुक्राणु की वृद्धि के लिए भी ज़रुरी होता है।
  • पुरुषों के प्रोस्ट्रेट स्वास्थ्य के लिए भी इसका महत्वपूर्ण योगदान होता है।

मुख्य स्त्रोत

  • कद्दू के बीज, डार्क चॉकलेट, लहसुन, झींगा, मांस, अंडे, पालक, मूंगफली, ब्राउन चावल आदि में इसकी भरपूर मात्रा में पाया जाता है।

मैगनीशियम और सेलेनियम

  • मैगनीशियम का कार्य एण्ड्रोजन और एस्ट्रोजेन को विनियमित करने का होता है।
  • यह स्नायुओं और मांसपेशियों की कार्यशीलता और एन्जाइमों को सक्रिय बनाने का भी कार्य करता है।
  • सेलेनियम शुक्राणु के निर्माण का कार्य करता है और उनकी वृद्धि में भी सहायक होता है। साथ ही पुरुषार्थ को भी बनाये रखता है।

मैगनीशियम के मुख्य स्त्रोत

  • तिल के बीज, सूरजमुखी के बीज, बादाम, काजू, तरबूज के बीज, पुदीना आदि में यह पाया जाता है।

सेलेनियम के मुख्य स्त्रोत

  • झींगा, मांस,चिकन, मशरूम, ब्राउन चावल, जई, प्याज आदि में यह पाया जाता है।

इसके अतिरिक्त पुरुषो को मल्टीविटामिन का सेवन करना भी आवश्यक होता है ताकि वह अपने पुरुषार्थ को बरक़रार रख सके। जानते है पुरुषों को कौन कौन से मल्टीविटामिन का सेवन करना अच्छा होता है।

  • जीएनसी मेगा मैन मल्टीविटामिन
  • जिगसॉ कम्प्लीट एसेंश‍ियल डेली पैकेट
  • सेंट्रम सिल्वर
  • इष्टतम पोषण ऑप्टी-मेन
  • रेनबो लाइट मैन वन मल्टीविटामिन

उपर्युक्त लिखित मल्टी विटामिन बाजार में उपलब्ध रहते है, जिनका पुरुष सेवन कर सकते हैं।

आपको बता दे की विटामिन्स और मल्टीविटामिन्स के अधिक सेवन से भी शरीर को नुक्सान भी पहुँचता है, इसलिए इसका उचित मात्रा में सेवन करना चाहिए। किसी भी विटामिन या मल्टी विटामिन की खुराक लेने से पहले अपने डॉक्टर से ज़रूर संपर्क करे।

Loading...

You may also like...