Cucumber Face Mask: घर पर बने फेस मास्क से निखारें चेहरे की रंगत

खीरा आपके स्वास्थ के साथ साथ आपकी त्वचा के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद होता है। खीरे को आप खा कर और लगा कर दोनों तरह से इस्तेमाल कर सकते है यह आपको सिर्फ फायदा ही पहुंचाता है।

यह आपकी त्वचा को पूरी तरह से पोषण प्रदान करता है और गर्मियों के दिनों में इसका इस्तेमाल करना आपकी त्वचा के लिए बहुत ही लाभदायक होता है। कुकुंबर आपकी स्किन को टाइट रखने का काम भी करता है।

कुकुंबर के अंदर मौजूद पौष्टिक तत्व जैसे विटामिन सी, विटामिन ए और कैरोटीन आदि होते है। ये सभी मिल कर त्वचा से सबंधित समस्याओं से छुटकारा दिलाते है और इसका फेस मास्क ब्लैकहेड्स, डार्कसर्कल और अंडर आईज पफ को दूर करने में मदद करता है।

यहाँ हम आपको बता रहे है कि Cucumber Face Mask का प्रयोग कर आप कैसे अपनी चेहरे को खूबसूरत और चमकदार बना सकते है।

Cucumber Face Mask: खूबसूरत और चमकदार त्वचा के लिए खीरे का फेस पैक

Cucumber Face Mask

खीरा, ओट, दही और शहद के साथ

  • इस फेस मास्क को बनाने के लिए आप पहले आधे खीरे को मिक्सी में पीस लें।
  • अब इस पिसे हुए कुकुंबर में आप एक चम्मच ओट्स मिलाए, फिर एक एक चम्मच दही और शहद मिला लें।
  • इसके बाद इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं।
  • कम से कम 20 मिनट तक इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगा रहने दें।
  • इसके बाद अपने चेहरे को ठंडे पानी से धो लें।
  • यह फेस पैक आपके चेहरे पर गमी गंदगी को हटाकर आपका चेहरा साफ रखने में मदद करता है।

खीरे के साथ दही

  • इस फेस मास्क को बनाने के लिए आप पहले खीरे को पीस कर उसका पेस्ट बना लें।
  • अब इस पेस्ट में सादा दही डालें और इसे अच्छी तरह से मिला लें।
  • आप इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाकर मसाज करें।
  • अब थोड़ी देर तक के लिए इसे फेस पर लगा रहने दें।
  • कुछ देर बाद गुनगुने पानी से अपने चेहरे को धो लें।
  • यह Face Mask for Acne है जो आपके चेहरे को कील मुहासों से दूर रखता है।

खीरा, अंडे और नीम्बू का फेस मास्क

  • इस फेस मास्क को बनाने के लिए खीरे का पेस्ट लें।
  • इस खीरे के पेस्ट में आप नीम्बू का रस और अंडे का सफ़ेद पार्ट डालें और अच्छी तरह से मिला लें।
  • इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं और 20 से 25 मिनट तक लगा रहने दें।
  • फिर अपने चेहरे को सादे पानी से धो लें।
  • यह फेस मास्क आपके चेहरे की ड्राई स्किन को मुलायम बनाता है और पिंपल्स की समस्या से छुटकारा दिलाता है।
  • यह बहुत ही अच्छा Face Mask for Dry Skin है।

खीरे के साथ एलोवेरा

  • इस फेस मास्क के लिए आप कुकुंबर का पेस्ट बना लें।
  • अब इस पेस्ट में आप एलोवेरा मिलाइए साथ ही चाहे तो एक चम्मच निम्बू का रस भी मिला सकते है।
  • अब एक पेस्ट तैयार कर लें और उसे अपने चेहरे पर लगाएं।
  • इस मास्क के सूखने के बाद अपने चेहरे को पानी से धो लें।
  • यह फेस मास्क आपके चेहरे पर एंटी एजिंग का काम करता है।

खीरा, शहद, नीम्बू और मिंट के साथ

  • इस फेस मास्क को बनाने के लिए पहले खीरे का पेस्ट बनाएं।
  • ध्यान रहे खीरे का पेस्ट कम से कम 4-5 चम्मच हो और पेस्ट थोड़ा गाढ़ा हो।
  • अब इस पेस्ट में नीम्बू की कुछ बुँदे डालें।
  • इसके बाद इस पेस्ट में कुछ मिंट की पत्तियों का पेस्ट बनाकर डाल दें।
  • अब इसमें शहद की कुछ बूंदों को डालकर पेस्ट को अच्छी तरह से मिलाएं।
  • इसके बाद इस पेस्ट को अपने चेहरे पर कम से कम 20 मिनट के लिए लगा कर रखें।
  • कुछ देर लगा रहने के बाद चेहरे को सादे पानी से धो लें।
  • यह फेस मास्क आपकी स्किन को अंदर तक हाइड्रेट करता है।

खीरा, गुलाबजल और मुल्तानी मिट्टी

  • इस फेस मास्क के लिए आप पहले एक खीरे का रस निकाल लें।
  • खीरे के 3 चम्मच रस में गुलाबजल की 12 बूंदे मिलाएं।
  • और मुल्तानी मिट्टी डालकर पेस्ट बना कर तैयार कर लें।
  • अब आपका ये फेस मास्क तैयार है आप इसे अपने चेहरे पर लगाए।
  • इस मास्क को कम से कम 15 मिनट के लिए अपने चेहरे पर लगाए रखना है इसके बाद अपने चेहरे को पानी से धो लें।
  • यह फेस मास्क आपके चेहरे से पिंपल को हटाता है और त्वचा को क्लीन करता है।

खीरे के साथ ओट्स

  • इस फेस मास्क को बनाने के लिए आपको खीरो को छोटे छोटे टुकड़ो में काट लेना है।
  • इसके बाद उसमें ओट्स और एक चुटकी हल्दी डाल दें।
  • इन चीज़ो को अच्छी तरह से मिला कर पेस्ट बना लें।
  • अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाये और थोड़ी देर बाद पानी से धो लें।
  • यह आपके चेहरे पर से डेड स्किन को हटाता है और साथ ही चेहरे को साफ करता है।

खीरा, एवोकाडो, टमाटर और शहद के साथ

  • इस फेस पैक को बनाने के पहले आप खीरा, एवोकाडो, और टमाटर को बारीक काट लें।
  • अब इसमें कुछ बूंद शहद मिलाए और फिर इसे अपने चेहरे पर लगाते हुए मसाज करें।
  • मसाज कम से कम 20 मिनट तक के लिए करें उसके बाद थोड़ी देर ऐसे ही रहने दें।
  • जब यह चेहरे पर सुख जाए तो इसे धीरे धीरे रगड़ कर निकाले।
  • इस फेस मास्क से आपको अपने चेहरे के दाग धब्बो से छुटकारा मिलेगा।
  • साथ ही आपकी स्किन स्मूथ बनेगी।

खीरे के साथ बेसन

  • इस फेस मास्क को बनाने के लिए पहले आप आधा खीरा लें और उसका पेस्ट बना लें।
  • इसके बाद इसमें 2 चम्मच बेसन डालें और एक चम्मच निम्बू का रस।
  • इसके बाद इस तैयार पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाए।
  • इसके सुख जाने के बाद ठन्डे पानी से अपने चेहरे को धो लें।
  • यह फेस मास्क आपके चेहरे को चमकाता है और साथ ही त्वचा में नमी की मात्रा को बढ़ाता है।

आज हमने आपको बताया कि आपके लिए कुकुंबर के कोन-से फेस मास्क फायदेमंद है और आप उन फेस मास्क को कैसे अपने घर पर बना कर अपने चेहरे को हमेशा स्वस्थ और खूबसूरत बनाये रख सकते है।

Loading...

You may also like...