Threading Banana Hindi Mai: आसान स्टेप्स में जाने फेस थ्रेडिंग कैसे करे

हर महिला चाहती है कि वह सुन्दर दिखे। सुन्दर दिखने के लिए वह कुछ भी उपाय करने को तैयार रहती है। महिलाएं सुन्दर दिखने के लिए अपने फेस पर कई तरह की चीजे करवाती है, ताकि उनका चेहरा अच्छा दिख सके।

फेशियल, मसाज, क्लीन उप, ब्लीच आदि से चेहरे पर रौनक आती है। लेकिन यदि चेहरे पर बाल है तो भी चेहरा अच्छा नहीं दिखता है। चेहरे पर से बालों को हटाने लिए आपको बार बार पार्लर का सहारा लेना पड़ता है।

परन्तु कई बार आवश्यक काम आने के कारण पार्लर जाना संभव नहीं हो पाता है और चेहरे पर बाल होने के कारण आप असहज भी महसूस करते है। आप इसे हमेशा के लिए हटा देना चाहते हैं और इसके लिए तरह तरह के उत्पादों का उपयोग करते रहते हैं।

आपको परेशान होने की जरुरत नहीं है। इसके लिए एक आसान उपाय है जिसकी मदद से आप घर पर भी अपने चेहरे के बालों को निकाल सकते है। यहाँ जानिए Threading Banana Hindi Mai, इसमें आपको ज्यादा समय भी नहीं लगेगा और आपके चेहरे के बाल आसानी से क्लीन भी हो जायेंगे।

Threading Banana Hindi Mai: इस तरह घर पर कर सकते है फेस थ्रेडिंग

How to do Face Threading at Home

फेस थ्रेडिंग

  • पुरुषों के चेहरे पर बाल होते है तो वह अच्छे लगते है। लेकिन यदि बाल महिलाओ के चेहरे पर हो जाए तो वो उपहास का कारण बन जाती है।
  • महिलाओ के चेहरे पर बाल बिलकुल भी अच्छे नहीं लगते है। इसलिए महिलाओ को फेस पर से बालों को हटाने की जरुरत पड़ती है।
  • चेहरे पर से अनचाहे बालों को हटाने के लिए फेस थ्रेडिंग की जाती है। जिससे चेहरा चमकदार और आकर्षक लगने लगता है। फेस थ्रेडिंग में थ्रेड (Threading Tool) नामक एक मोटा धागा होता है जिसे चेहरे पर चला कर बालों को हटाया जाता है। इस थ्रेड को इस प्रकार उपयोग किया जाता है की धागे में फंस कर बाल बाहर निकल आते है।

महिलाएं फेस थ्रेडिंग करवाने के लिए पार्लर जाती है। यदि आपके चेहरे पर भी बाल है और आपको पार्लर जाने का समय नहीं मिल पा रहा है तो आप घर पर भी फेस थ्रेडिंग कर सकती है।

Face Threading कैसे करे?

  • इसके लिए एक सफ़ेद रंग का धागा ले लें, क्योंकि सफ़ेद रंग के धागे से फेस Threading करते वक्त आपके बाल आसानी से दिख सकते है।
  • इसके बाद धागे की रील में से 20 इंच की लम्बाई का धागा तोड़ लें। हालांकि अलग-अलग लम्बाई के धागे से थ्रेडिंग कर सकते है परन्तु 20 इंच की लम्बाई के धागे से थ्रेडिंग करना आसान होता हैं।
  • इसके बाद 20 इंच की लम्बाई के धागे के दोनों किनारों को मिला ले और एक गांठ लगा दें।
  • पहली गांठ इस तरह से लगाए जैसे जूते का फीता बांधते हैं और फिर 2 से 3 गांठ दोनों किनारों पर लगा दें। इस तरह यह एक फंदे की तरह बन जायेगा।
  • अब धागे के फंदे को अपने दोनों हाथों के अंगूठे में फंसा लें और इसे दस बार घुमाए। ऐसा करने से धागे के गोले के मध्य में वुंडेड बिट जैसा बन जाएगा। इसे दोनों हाथों की उंगलियों में फसा लें।
  • अब वुंडेड बिट को चेहरे के बालों के ऊपर रखें साथ ही एक हाथ की उंगली को खोलकर उसे चौड़ा कर ले और दूसरे हाथ की उंगली को बंद करके विपरीत दिशा में घुमाएँ। धीरे धीरे करते रहने से इसका अभ्यास हो जायेगा।
  • प्रैक्टिस के दौरान आप कम लम्बाई के धागे का उपयोग भी कर सकते है। जिससे आपको प्रैक्टिस करने में आसानी होगी।
  • जब आप के हाथों का तालमेल बन जाए तब ही इसे चेहरे के बालों पर अभ्यास करना चाहिए। तब तक आप इसका अभ्यास अपने पैरों के बालों पर कर सकते है।
  • आपको बता दें कि चेहरे के बालों को निकालने की अपेक्षा पैरों के बालों को निकालने में ज्यादा आसानी होगी।
  • तो इन स्टेप्स की मदद से आप अपने चेहरे के अनचाहे बालों को आसानी से हटा सकती है।

फुल फेस थ्रेडिंग: Full Face Threading

फुल फेस थ्रेडिंग में आप चेहरे के साथ साथ आईब्रोज, माथे और लिप्स के आसपास के हिस्सों की भी थ्रेडिंग कर सकते है।

लिप्स थ्रेडिंग:

  • लिप्स के लिए भी आप वैसे ही थ्रेडिंग कर सकते है जैसे की आप चेहरे के अनचाहे बालों को हटाने के लिए करते है।
  • बस आपको अपर लिप्स पर थ्रेडिंग करते समय उस हिस्से को अपनी जीभ की मदद से ऊपर उठाना होता है और उस पर थ्रेडिंग करनी होती है।
  • ठीक उसी प्रकार लोअर लिप्स की थ्रेडिंग भी की जाती है।

माथे की थ्रेडिंग

  • माथे की थ्रेडिंग भी आप आसानी से कर सकते है।
  • इसमें भी ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती है।
  • माथे की थ्रेडिंग भी आप वैसे ही कर सकते है जैसे की आप चेहरे के अनचाहे बालों को हटाने के लिए करते है।

आईब्रोज की थ्रेडिंग

  • आईब्रोज की थ्रेडिंग का विशेष ध्यान देना होता है क्योंकि यदि इसके एक बाल भी गलत निकल जाते है तो आपके चेहरे का लुक चेंज हो जाता है और हो सकता है की वह अच्छा भी न लगे।
  • इसलिए आईब्रोज की थ्रेडिंग तभी करे जब आप थ्रेडिंग करना पूरी तरह से सीख जाए। डायरेक्ट आईब्रोज से थ्रेडिंग का अभ्यास नहीं करना चाहिए।

नोट – जब भी आप थ्रेडिंग कर रही हो तो सफ़ेद धागे से ही थ्रेडिंग करे इससे बाल आसानी से नजर में आते है।
जब तक की आप पूरी तरह से थ्रेडिंग करना सीख नहीं जाती है तब तक अपने आईब्रोज की थ्रेडिंग ना करे क्योंकि यही आईब्रोज में से एक भी बाल गलत निकल जाये तो आपके चेहरे की खूबसूरती को ख़राब कर सकता है।

थ्रेडिंग करते समय बरतने योग्य सावधानियां

  • जब भी आप थ्रेडिंग करे तो आपको कितना धागा लेना है वह नाप लेना चाहिए।
  • यदि आप पहली बार थ्रेडिंग कर रही है तो आपको थ्रेडिंग करते समय आईब्रोज और ऊपर के लिप्स में दर्द भी हो सकता है।
  • इसलिए अपने साथ बर्फ या फिर ठंडा पानी ज़रुर रखे इससे राहत मिलेगी।
  • जब भी थ्रेडिंग करे तो बड़ी ही सावधानी के साथ करे ताकि आपको दर्द न हो।

इस तरह आप Threading at Home के जरिये बड़ी ही आसानी से अपने फेस की थ्रेडिंग कर सकते है और अपने चेहरे को सुन्दर बना सकते है। साथ ही एक बार थ्रेडिंग सीख जाने के बाद आप अपने परिवार वालों और अपने दोस्त की भी थ्रेडिंग आसानी से कर सकती है जिससे उनका भी समय बच सकता है।

Loading...

You may also like...