How to Make Skin Toner At Home In Hindi: पाए चमकदार और दमकता चेहरा

हर कोई चाहता है कि उसका हमेशा चेहरा चमकता रहे और वह खूबसूरत लगे। फेस को चमकता दमकता बनाने के लिए आज कल कई उत्पाद बाजार में उपलब्ध है। परन्तु इनका लगातार उपयोग करने से फेस की नेचुरल स्किन ख़राब होने लगती है।

आप प्राकृतिक तरीके से भी अपने चेहरे को चमका सकते है जिसके लिए प्राकृतिक टोनर आपकी मदद कर सकता है। टोनर त्वचा को साफ और क्लीन रखने में सहायता करता है।

टोनर को आप घर पर भी बना कर इसका इस्तेमाल कर सकते है। यह आपको प्राकृतिक रूप से दमकती त्वचा प्रदान कर सकता है और इससे चेहरे को कोई हानि भी नहीं होती है। कुछ महिलाओं को पार्लर जाने का भी समय नहीं रहता है वह भी घर पर टोनर बना कर अपने चेहरे की देखभाल कर सकती है।

आप अपने स्किन के टाइप के अनुसार भी प्राकर्तिक टोनर का इस्तेमाल कर सकती है। जानते है घर पर कैसे बनाए How to Make Skin Toner At Home In Hindi.

How to Make Skin Toner At Home In Hindi: इस तरह बनाये घर पर ही प्राकृतिक टोनर

Natural Toner for Face

प्राकृतिक टोनर बनाने के लिए अनेक पदार्थो का इस्तेमाल किया जा सकता है उनमें से कुछ खास विधियां इस प्रकार है।

गुलाब जल के साथ कपूर का टोनर

  • गुलाब जल और कपूर की तासिर ठंडी होती है। जिसके कारण यह चेहरे को ठंडक भी प्रदान करते है।
  • साथ ही चेहरे की चमक को बरकार रखने में मदद करते है।
  • कपूर चेहरे की जलन को कम करने में मदद करता है।
  • गुलाब जल के साथ कपूर का इस्तेमाल करने से चेहरे पर मुंहासों की समस्या भी नहीं होती है।

उपयोग विधि

  • इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरी में गुलाब जल ले।
  • फिर इस गुलाब जल में कपूर को मिलाये।
  • इसे अच्छे तरह से मिलाने के बाद कॉटन की सहायता से अपने चेहरे पर लगाए।
  • कुछ समय रखने के बाद अपना चेहरे साफ पानी से धो ले।

पुदीने की पत्तियों का टोनर

  • यह भी एक प्राकृतिक टोनर है जो कि चेहरे के लिए उपयोगी होता है।
  • ऑइली स्किन के लिए इसका इस्तेमाल लाभकारी होता है।
  • पुदीने में एन्टीऑक्ससिडेंट गुण होते है जो त्वचा पर होने वाले मुंहासो को ठीक करने में मदद करते है।

उपयोग विधि

  • इसे बनाने के लिए 6 कप पानी ले।
  • फिर उसमे पुदीने की पत्तियों को डाल दे और इस पानी को गरम कर ले।
  • पानी को अच्छी तरह उबालने के बाद इसे ठंडा होने के लिए रख दे।
  • जब यह ठंडा हो जाए तो कॉटन की सहायता से इसे चेहरे पर लगाए।

ग्लिसरीन के साथ गुलाबजल और फिटकरी

  • ग्लिसरीन त्वचा की नमी को बरक़रार रखने में सहायक होती है। यदि त्वचा रूखी और बेजान है तो यह प्राकृतिक मॉस्चराइजर के रूप में कार्य करती है।
  • फिटकरी में एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते है जो त्वचा के लिए लाभकारी होते है। यह चेहरे की झुर्रियों को भी दूर करने में मदद करता है।

उपयोग विधि

  • इसे बनाने के लिए ग्लिसरीन और गुलाब जल को मिलाकर उसमे थोड़ी सी फिटकरी मिला दे।
  • इन तीनो का अच्छे से मिश्रण तैयार कर ले और इसे फ्रीज में रख दे।
  • इस मिश्रण को कॉटन की मदद से चेहरे पर लगाए। फिर 10 मिनट के बाद साफ पानी से चेहरे को धो दे।
  • इस मिश्रण का इस्तेमाल प्रतिदिन करे।
  • सामान्य त्वचा के लिए यह बहुत ही अच्छा विकल्प होता है।

एप्पल साइडर विनेगर

  • एप्पल साइडर विनेगर में जीवाणुरोधी गुण पाए जाते है।
  • एप्पल साइडर विनेगर सामान्य और ऑइली दोनों प्रकार की स्किन के लिए फ़ायदेमंद होता है।
  • यह त्वचा के पीएच (PH) को भी पुनर्स्थापित करने में मदद करता है।

उपयोग विधि

  • इसे बनाने के लिए एक चम्मच एप्पल साइडर विनेगर को एक कप पानी में मिलाये।
  • इसे कॉटन की मदद से चेहरे पर लगाए और फिर कुछ इसे पोछ ले।

नींबू के साथ शहद और अंडा

  • नींबू में एंटी सेप्टिक गुण पाए जाते है जिस कारण यह त्वचा की समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।
  • मुंहासो को दूर करने के लिए भी लाभकारी होता है।
  • शहद में फंगस रोधी गुण होते है।
  • यह त्वचा को चमकदार और स्वस्थ बनाने में मदद करता है।
  • अंडे में भी पोषक तत्व पाए जाते है जो त्वचा के लिए लाभकारी होते है।

उपयोग विधि

  • इनका टोनर बनाने के लिए सबसे पहले अंडे को फेंट ले।
  • फिर उसमे नींबू का रस और शहद मिला दे। इन तीनों को अच्छी तरह से मिला ले।
  • अब इस मिश्रण को अच्छी तरह से चेहरे पर लगाए।
  • इस बात का भी ख्याल रखे कि यह मिश्रण आँखों और होंठो पर न लगने पाए।
  • इसे 10 मिनट तक लगा कर रखे और इसके बाद चेहरे को साफ पानी से धो ले।

ग्रीन टी का टोनर

  • ग्रीन टी हर तरह की स्किन टाइप के लिए लाभकारी होती है।
  • ग्रीन टी के उपयोग से त्वचा चमकदार बनती है। साथ ही यह सूर्य से आने वाली हानिकारक किरणों से भी स्किन की देखभाल करती है।

उपयोग विधि

  • ग्रीन टी का इस्तेमाल करने से त्वचा सिल्क जैसी लगने लगती है।
  • इसे बनाने के लिए ग्रीन टी का एक कप काढ़ा तैयार कर ले।
  • इस काढ़े को ठंडा होने दे। आप इस काढ़े को अतिरिक्त जीवाणुरोधी बनाने के लिए ट्री टी आयल या फिर लैवेंडर आयल की 10 बूंदो को भी मिला सकते है।
  • इस मिश्रण को फेस पर अप्लाई करे और फिर कुछ समय के बाद चेहरे को धो ले।

अदरक के साथ तुलसी

  • अदरक का उपयोग करने से त्वचा में निखार आता है। साथ ही चेहरे पर होने वाले दाग, धब्बे भी दूर हो जाते है।
  • यह झुर्रियों को भी कम करने में मदद करता है।
  • तुलसी बैक्टीरिया को ख़त्म करने में सहायक होती है।
  • जिसके कारण चेहरे पर मुंहासे नहीं होते है।

उपयोग विधि

  • इसे बनाने के लिए तुलसी की कुछ पत्तियां ले और उसमे अदरक को मिला कर उसका पेस्ट बना ले।
  • इसे चेहरे पर लगाने से पहले चेहरे को अच्छे से साफ कर ले और फिर इसे अच्छे से लगा ले।
  • कुछ देर बाद चेहरे को साफ पानी से धो ले।

उपरोक्त दी गई विधियों के अतिरिक्त भी आप प्राकृतिक टोनर को बनाने के लिए नारियल का दूध, अंगूर का रस, निम्बू और टमाटर, तरबूज़ आदि का इस्तेमाल कर सकती है। यह आपके चेहरे को चमकदार और स्वस्थ रखने में मदद करेंगे।

Loading...

You may also like...